Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
नारियल में पानी कम है या ज्यादा, इन ट्रिक्स से मालूम करें
Watery Tender Coconut Picking Tips: नारियल पानी के फायदे हम से लगभग सभी लोग जानते हैं। इसे पीने से न सिर्फ शरीर हाइड्रेट रहता है बल्कि पेट के लिए भी नारियल का पानी काफी फायदेमंद होता है। इसमें सोडियम, पोटैशियम, मैग्नेशियम और कैल्शियम जैसे जरूरी इलेक्ट्रोलाइट्स मौजूद होते हैं।
जो शरीर को ठंडा रखने के साथ ही हमें कई बीमारियों से दूर भी रखते हैं। ये तो बात हो गई नारियल पानी के गुणों की। लेकिन नारियल पानी खरीदते वक्त जो सबसे ज्यादा दिक्कत आती है, वो है नारियल पानी चुनते वक्त कैसे मालूम करें कि किसमें ज्यादा पानी है और किसमें मलाई?

हम यहां आपको कुछ ऐसे टिप्स बताने जा रहे है, जो आपको ये मालूम करने में मदद करेंगे कि कौनसा नारियल पानी खरीदते वक्त किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।
आवाज से पता लगाएं
नारियल को अपने कान के पास ले जाकर हिलाएं. उसमें पानी के छलकने की आवाज आ रही हो तो उसे न खरीदें। जिस नारियल से पानी के छलकने की आवाज न आए उसे ही खरीदें। दरअसल, जब नारियल से पानी के छलकने की आवाज आती है तो उसका मतलब यह है कि उसमें मलाई बनने लगी है।
नारियल में पानी कम होने से छलकने के लिए जगह बन जाती है, जिस वजह से उसमें आवाज आने लगती है। वहीं अगर नारियल से आवाज नहीं तो मतलब साफ है कि नारियल में खूब सारा पानी है।
आकार को देखें
नारियल पानी खरीदते वक्त आप इसके आकार पर विशेष ध्यान दें, ज्यादा बड़ा या ज्यादा छोटा नहीं। नारियल का आकार छोटा है तो उसमें पानी कम होने की ही संभावना रहती है।
नारियल साइज में बड़ा है, तो उसमें पानी ज्यादा होगा। बड़ा होने पर उसके पकने यानी सख्त होने की संभावना रहती है, जिस वजह से इनमें पानी से ज्यादा मलाई होती है।
जब नारियल में मलाई बनता है तो स्वाभाविक रुप से इसमें पानी की मात्रा कम हो जाती है। क्योंकि पानी से मलाई का निर्माण होता है। इसलिए हमेशा मीडियम साइज का ही नारियल खरीदें।
रंग देखकर करें चुनाव
नारियल का चुनाव करते समय उसके रंग पर ध्यान दें। नारियल हरा और ताजा होना चाहिए। वह जितना अधिक हरा होगा, उसमें पानी की मात्रा ज्यादा होने की संभावना उतनी ही ज्यादा होती है। नारियल पर भूरा रंग का पैच नहीं होना चाहिए।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
