Latest Updates
-
कौन हैं 'हनुमान अंश' की 21 साल की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर? विदेश की नौकरी छोड़ बनाई ब्लॉकबस्टर फिल्म -
दुआ के दूसरे बर्थडे पर दीपिका-रणवीर ने कराया मैटरनिटी फोटोशूट, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें -
Laddu Gopal Chatthi 2026: 9 या 10 सितंबर, कब है लड्डू गोपाल की छठी? नोट करें सही तिथि, पूजा विधि और भोग -
Krishna Chhathi 2026 Wishes: माखन-मिश्री का भोग...कृष्ण जी की छठी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट -
‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ के बाद निमिषा सजयन ने ऐसे घटाया 14 किलो वजन, एक्ट्रेस ने शेयर की वेट लॉस जर्नी -
Paryushana Mahaparva 2026: आज से शुरू हुआ हुआ पर्युषण महापर्व, जानें आठ दिनों का महत्व और नियम -
पेरिस में बना फ्रांस का पहला पारंपरिक हिंदू मंदिर, 1970 के संकल्प से 2026 तक ऐसे पूरा हुआ सफर -
International Literacy Day 2026: क्यों मनाया जाता है अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस? जानें इतिहास, महत्व और थीम -
International Literacy Day 2026: साक्षरता दिवस पर ये संदेश भेज सबको करें जागरूक, बताएं पढ़ने-लिखने का महत्व
वो आसान तरीका जिससे घर पर आसानी से बनेंगे आम पापड़
क्या आपके फ्रिज आम से भरे पड़े है और आप इनका यूज करके कोई अच्छी सी चीज बनाना चाहते है। लेकिन ये समझ नहीं पा रहे कि ऐसी क्या चीज बनाई जाए जो हर उम्र के लोगों को पसंद आ जाए। तो बतादें कि इसके लिए आम पापड़ बेस्ट रहेंगे। जी हां, इसे देखकर भले ही आपको बनाना मुश्किल लगें। लेकिन सच तो ये है कि इसे बनाने का तरीका बेहद आसान है। यहां हम आपको आम पापड़ बनाने का तरीका बताने जा रहे है।
बचपन में ज्यादातर लोगों ने आम पापड़ का स्वाद कई बार चखा होगा। लेकिन हर बार आपने आम पापड़ खरीद कर ही खाया होगा। लेकिन आप चाहे तो इस बार घर पर एकदम फ्रेश आम पापड़ तैयार कर सकते हैं। आम पापड़ बनाने कोई रॉकेट साइंस नहीं है, जिसे बनाना नामुमकिन हो।

बल्कि इसे बनाने के लिए आपको ज्यादा चीजों की नहीं बल्कि केवल तीन चीजों की यानि आम, नमक और चीनी की ही जरूरत होती है। सबसे बड़ी बात है कि इसे बनाने में बहुत ज्यादा समय भी नहीं लगता। बल्कि एक बार में ही कुछ ही मिनटों की मेहनत से बनाए जाने वाले आम पापड़ को आप दो-तीन महीनों के लिए स्टोर भी कर सकते हैं।
आम पापड़ बनाने की विधि
आम पापड़ बनाने के लिए सबसे पहले आम को छीलकर इसका गूदा अलग से निकाल लें और इसकी गुठली अलग कर दें। इसके बाद आम के गूदे को मिक्सर जार में डाल कर इसमें स्वादानुसार शक्कर डालें, इसके साथ ही एक चुटकी नमक भी शामिल कर दें। फिर इसको अच्छी तरीके से ब्लेंड कर के स्मूद पेस्ट बना लें और किसी बाउल में निकाल लें। अब प्लास्टिक की एक शीट लें और आम के इस पल्प को चम्मच में लेकर शीट पर लम्बाई में फैलाएं। इस दौरान इस बात का ध्यान रखें कि आम के पल्प की लेयर ज्यादा मोटी न रहे। फिर शीट पर बारी-बारी सभी लेयर्स फैला लें। फिर जब ये बन जाए तो आधे घंटे के लिए इनको धूप में रखें, ताकि आम का पल्प सूख जाए। फिर चाकू की मदद से इन को पलट कर पंद्रह से बीस मिनट तक दूसरी ओर भी सूखने दें। फिर देखिए आप का आम पापड़ तैयार हो जाएगा।
आम पापड़ स्टोर करने के टिप्स
आम पापड़ बनाने के बाद इन्हें कभी भी खुले में ना रखें। वरना ये सूख जाएंगे। बल्कि इसे बनाने के बाद इसको किसी प्लास्टिक के डिब्बे या कांच के कंटेनर में रख कर फ्रिज में स्टोर कर सकते हैं। अगर आप आम पापड़ को दो-तीन महीने तक स्टोर करना चाहते हैं तो इसको एयर टाइट कंटेनर में ही ड़ालकर रखें।
आम पापड़ के है विभिन्न नाम
भारत के विभिन्न प्रांतों में आम पापड़ को अलग-अलग नाम से पहचाना और पुकारा जाता रहा है। हिंदी में 'अमावट', तो बंगाली में ये 'आमसोट्टो', असमिया में 'आमटा', तेलुगु में 'मामिडी तंद्रा', मराठी में 'अंबावड़ी'।
आम पापड़ खाने के फायदे
आम पापड़ आहार फाइबर से भरपूर होता है, जो पाचन को बढ़ावा देने और बच्चों में कब्ज को रोकने में मदद कर सकता है। यह उनके आंत के स्वास्थ्य और समग्र प्रतिरक्षा में सुधार करने में भी मदद कर सकता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
