Latest Updates
-
Putrada Ekadashi Vrat Katha: पुत्रदा एकादशी पर जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, पूरी होगी संतान से जुड़ी हर कामना -
Putrada Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की भक्ति...इन संदेशों से अपनों को दें पुत्रदा एकादशी की शुभकामनाएं -
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी
बाजार के नहीं घर के बने कॉर्न फ्लेक्स का लें मजा, ये है इसे बनाने की आसान रैसिपी
क्या आप भी उन लोगों में से है जो अपने बिजी शेडयूल के कारण अपना ब्रेकफास्ट स्किप कर देते है। तो बतादें कि ऐसा करके आप अपनी सेहत के साथ खिलवाड़ कर रहे है। एक्सपर्ट की मानें तो ब्रेकफास्ट वो मील है जो हम रात भर के खाली पेट के बाद खाते हैं। इसलिए हर रोज ब्रेकफास्ट जरूरी है।

हालांकि, इसका ये मतलब हरगिज नहीं है कि आप ब्रेकफास्ट के नाम पर पिज्जा या दूसरे फास्ट फूड खाए। ध्यान रहें, सुबह का नाश्ता हमेशा हेल्दी होना चाहिए, जो हमें दिन भर एनर्जेटिक बने रहने में मदद कर सके। जैसे कि कॉर्न फ्लेक्स। जिसे प्रोटीन, फाइबर, कार्बोहाइड्रेट, विटामिन ए का एक अच्छा सोर्स भी माना जाता है, इसमें फैट भी कम होती है। यूं तो बाजार में कई ब्रांडस के कॉर्न फ्लेक्स मिलते है। लेकिन अगर आप चाहे तो इसे घर पर भी बना सकते है। यहां हम आपको होममेड कॉर्न फ्लेक्स की रैसिपी बताने के साथ इसके फायदे बताने जा रहे हैं।
होममेड कोर्न फ्लेक्स की रैसिपी
सबसे पहले मकई के दानों को अच्छी तरह से धो लें। इसके बाद एक कपड़े पर इन दानों को फैलाकर अच्छे से सुखा लें। इस बात का खास ध्यान रखें कि मकई का एक-एक दाना अच्छे से सुखना चाहिए, इनमें नमी नहीं रहनी चाहिए। फिर इसे ब्लेंडर में बारीक पीस लें। वैसे अगर आपके पास ये सब प्रोसेस करने का समय नहीं है तो आप बाजार में मिलने वाला मकई का आटा भी ले सकते है। इसके बाद एक बाउल आटे में करीब 100 ग्राम पानी, आधा चम्मच नमक, दो चम्मच शुगर और दो चम्मच तेल ड़ालें। फिर इन सब चीजों को मिलाकर अच्छे से फेट लें। इसके बाद ब्रेकिंग ट्रे पर बटर पेपर लगाए और हल्का-सा तेल लगाकर ग्रीस कर लें। अब इस मिक्सर को पतली लेयर में फैला दें और 5 मिनट तक बेक करें। फिर इसके टुकड़े बनाकर तोड़ लें। इस तरह आपके कॉर्न फ्लेक्स तैयार हो जाएंगे। इन्हें लंबे समय तक स्टोर करने के लिए एयर टाइट कंटेनर में रखें।
कॉर्न फ्लेक्स खाने के फायदे
- जो लोग अपना वजन कम करना चाहते है उनके लिए ये हेल्दी ब्रेकफास्ट है। क्यूंकि इसमें फैट की मात्रा ना के बराबर होती है।
- कॉर्न फ्लेक्स खाने से बॉडी को एनर्जी मिलती है। इसलिए रोजाना ब्रेकफास्ट में कॉर्न फ्लेक्स का सेवन करना चाहिए।
- कॉर्न फ्लेक्स बहुत लाइट और हेल्दी नाश्तों में से एक माना जाता है। इसलिए हार्ट के मरीजों को रोजाना कॉर्न फ्लेक्स का ही नाश्ता करना चाहिए।
- कॉर्न फ्लेक्स का रोजाना सेवन करने से इम्यूनिटी पॉवर भी बढ़ती है। ऐसे में छोटी-मोटी बीमारियों से आसानी से बचा जा सकता है।
- कॉर्न फ्लेक्स को आंखों के लिए भी काफी फायदेमंद माना जाता है। इसके रोजाना सेवन से आंखों की रोशनी भी बढ़ती है।
कॉर्न फ्लेक्स किसके साथ खा सकते है-
कॉर्न फ्लेक्स को अपने सुबह के नाश्ते में शामिल करना ज्यादा लाभकारी होगा। जिसे और भी टेस्टी बनाने के लिए इसमें ताजे फल जैसे केले का उपयोग या पपीते का उपयोग किया जा सकता है। अगर आप इसे दूध के साथ लेते है तो रेगुलर दूध की जगह स्किम्ड मिल्क का प्रयोग करें। क्यूंकि इसमें फैट कम होता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications