Latest Updates
-
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
ठंड में पैरों को नमी से बचाएं, गंदे मोजे न पहनें, डर्मेटोलॉजिस्ट ने बताए इंफेक्शन से बचाने के टिप्स
सर्दियों में ठंडे मौसम और कम नमी के कारण स्किन ड्राई होकर कमजोर हो जाती है, जिससे इन्फेक्शन का खतरा बढ़ जाता है। खासतौर पर पैरों की देखभाल ना करने पर एड़ियां फटने लगती हैं, और तलवे में फंगस के कारण खुजली, सूजन और दर्द जैसी समस्याएं हो सकती हैं। ये परेशानियां चलने-फिरने में मुश्किल पैदा करती हैं।
इससे बचने के लिए पैरों को साफ और मॉइश्चराइज्ड रखना जरूरी है। गर्म पानी से पैरों को धोकर सुखाएं और नियमित रूप से एंटी-फंगल क्रीम का उपयोग करें। इसके अलावा, आरामदायक और सूखे मोजे पहनें। आइए डर्मेटोलॉजिस्ट पुष्पेंद्र भारद्धाज से जानते हैं, ठंड में पैरों की सही देखभाल से इन समस्याओं को रोका जा सकता है।

सर्दियों में पैरों को इन्फेक्शन
सर्दियों में हवा में नमी कम होने से स्किन का नेचुरल मॉइश्चर कम हो जाता है, जिससे हाथ-पैरों में ड्राईनेस बढ़ती है। ड्राई स्किन की वजह से स्किन कमजोर हो जाती है और इन्फेक्शन के प्रति अधिक संवेदनशील हो जाती है।
इसके अलावा, ठंड के मौसम में लोग लंबे समय तक मोजे पहने रहते हैं। गंदे या गीले मोजे पहनने से फंगल इंफेक्शन का खतरा बढ़ जाता है, जिससे खुजली, जलन और सूजन जैसी समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए सर्दियों में पैरों की सफाई, मॉइश्चराइजिंग और साफ मोजों का इस्तेमाल करना बहुत जरूरी है।
ठंड में पैरों को हमेशा ढककर रखना चाहिए?
सर्दियों में ठंड से बचाने के लिए जूते-मोजे पहनना जरूरी है, लेकिन लंबे समय तक पैरों को कवर करके रखना सही नहीं है। लगातार मोजे या जूते पहने रहने से पसीना और नमी फंस जाती है, जिससे फंगल इन्फेक्शन का खतरा बढ़ जाता है।
इन्फेक्शन से बचने के लिए पैरों को समय-समय पर खुला रखें। जब भी धूप निकले, थोड़ी देर पैरों में धूप लगने दें, जिससे बैक्टीरिया और फंगस खत्म हो सकें। साफ और सूखे मोजे पहनें, और जूतों को भी नियमित रूप से साफ करें। इस तरह पैरों को ठंड से बचाते हुए स्वस्थ रखा जा सकता है।
सर्दियों में पैरों को इन्फेक्शन से कैसे बचाएं?
सर्दियों में पैरों को इन्फेक्शन से बचाने के लिए हाइजीन का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। इन उपायों को अपनाएं:
पैर साफ रखें: दिन में कम-से-कम दो बार पैरों को गुनगुने पानी से धोएं। धोने के बाद पैरों को पूरी तरह सुखाएं, खासतौर पर उंगलियों के बीच नमी न रहने दें।
साफ और हवादार मोजे पहनें: हमेशा हल्के, हवादार, और साफ मोजे पहनें। गंदे मोजे पहनने से बचें और उन्हें नियमित रूप से बदलें।
जूते और मोजे शेयर न करें: अपने जूते या मोजे किसी के साथ साझा न करें, क्योंकि इससे इन्फेक्शन फैल सकता है।
नंगे पैर न चलें: ठंड में ऐसी जगहों पर नंगे पैर चलने से बचें जहां नमी हो, जैसे बाथरूम या गीली जमीन।
इन सावधानियों को अपनाकर सर्दियों में पैरों को स्वस्थ रखा जा सकता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
