Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
गर्मियों में जल्दी खराब होने लगती हैं सब्जियां! लंबे समय तक ताजा रखने के लिए ये काम करें
Garmiyon Me Sabji Ko Kharab Hone Se Kaise Bachaye : गर्मियों में खाने पीने की चीजे ज्यादा तापमान की वजह से जल्दी पकने लगती है और खराब होने लगती है। गर्म तापमान की वजह से सब्जियों में बदबू और फंगस पड़ने से सड़ जाती है। आजकल मार्केट में सब्जियों के दाम भी आसमान छू रहे हैं।
अगर गर्मी में फ्रिज खराब हो जाए तो और बहुत मुश्किल हो जाती है क्योंकि सब्जियां कूलिंग न मिलने से खराब होने लगती है। मजबूरन इन सब्जियों को फेंकना पड़ता है।
अगर आपके पास रिफ्रेजरेटर नहीं हैं या आप फ्रिज खराब हो गया है और आपको सब्जियां खराब होने से बचाना हैं, तो हम आपको कुछ ऐसे हल बता रहे हैं जो आपकी मदद कर सकते हैं। इन टिप्स के जरिए आप सब्जियों की शेल्फ लाइफ बढ़ा सकते हैं।

टमाटर : गर्मी की चपेट में सबसे ज्यादा टमाटर आते हैं। इन्हें खराब होने से बचाने के लिए किसी पेपर बैग या प्लास्टिक बैग का इस्तेमाल करें और उसमें छेद करें।
अदरक: गर्मियों में अदरक को सड़ने से बचाने के लिए गमले की मिट्टी का इस्तेमाल करें। गमले की हल्की गिली मिट्टी में अदरक को दबाकर रखें। इससे अदरक ज्यादा दिनों फ्रेश रहेगी और स्वाद भी खराब नहीं होगा।
हरी पत्तेदार सब्जियां : हरे साग को साफ करते वक्त, पीले और गंदे पत्तों को अलग कर लें और बाकी बचे साफ पत्तों को किसी बड़ी थाली या फिर न्यूजपेपर पर फैलाकर रख दें। इस तरह से रिफ्रेजरेटर न होने के बावजूद भी सब्जियां लंबे समय तक चलेगी।
गाजर: गाजर के ऊपरी सिरे को काटकर अलग कर दें और फिर किसी एयरटाइट बर्तन में पैक करके बंद कर दें। इससे गाजर लंबे समय तक स्टोर रहेंगे।
आलू : आलू को गर्मियों से बचाने के लिए लहसुन के साथ स्टोर करना चाहिए। इससे यह लम्बे समय तक फ्रेश रहते हैं।
अन्य सब्जियां : सब्जियों जैसे- शिमला मिर्च, खीरा, बैगन, टिंडे और लौकी को खराब होने से बचाने के लिए लपेटकर रखना चाहिए। ऐसा करने से सब्जियां ज्यादा दिनों फ्रेश रहती हैं।
प्याज और लहसुन : प्याज और लहसुन को कम नमी वाली ठंडी अंधेरी जगह में स्टोर करके रखने से ये खराब नहीं होती है।
हरी फलियां: बींस और दूसरी हरी फलियों की स्टेम काटकर उन्हें किसी पॉलीथिन में रखने से ये सब्जियां खराब नहीं होती है।
धनिया: थोड़ी सी धूप लगने पर धनिया मुरझा जाता है। इन्हें फ्रेश रखने के लिए धनिए के पत्ते को तोड़ लें। फिर एक गिलास में थोड़ा सा पानी डालकर पत्तों को इसमें रखें। इससे धनिया जल्दी खराब नहीं होता है।
करी पत्ता : कड़ी पत्ते गर्म तापमान में जल्दी सूख जाते हैं। ऐसे में आप इनको कांच के कंटेनर में स्टोर कर लें। ये काफी दिनों तक फ्रेश बने रहते हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
