Latest Updates
-
कहीं आप भी तो नहीं पी रहे डिटर्जेंट वाला दूध? FSSAI के बताए इस सिंपल टेस्ट से मिनटों में करें चेक -
Indira Ekadashi 2026: 5 या 6 अक्टूबर, कब है इंदिरा एकादशी? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि
Tirupati Laddu Controversy: क्या है 'बीफ टैलो'? जिसका तिरुपति लड्डू में हो रहा था इस्तेमाल और कैसे बनता है?
Tirupati Laddu Controversy: आंध्रप्रदेश में तिरुपति बालाजी मंदिर के प्रसाद को लेकर नया विवाद
खड़ा हो गया है। दरअसल सत्तारूढ़ तेलुगु देशम पार्टी ने बीते गुरुवार को दावा किया कि गुजरात स्थित पशुधन प्रयोगशाला ने तिरुपति लड्डू में बीफ टैलो की मिलावट की पुष्टि की है।
जिसके बाद से प्रसाद को लेकर पूरे देशभर में खूब हल्ला मचा हुआ है। इसके बाद अब सवाल ये है कि आखिर बीफ टैलो क्या होता है और कैसे बनता है? आइए जानते हैं पूरा मामला-

यह है मामला
राज्य के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने गुजरात लैब की रिपोर्ट साझा करते हुए खुलासा किया है कि पिछली YSRCP सरकार में तिरुपति के पवित्र लड्डू में घी की जगह पशु की चर्बी का इस्तेमाल किया जा रहा था, जिसमें बीफ की चर्बी, जानवरों की चर्बी और मछली का तेल मिला हुआ था। मंदिर में रोजाना 3 लाख लड्डू बनाए जाते हैं और भक्तों को बांटे जाते हैं। और तो और भगवान को भी इन लड्डूओं को चढ़ाया जाता है।
क्या होता है बीफ टैलो?
बीफ़ टैलो मूलत भैंस या गाय आदि के फैट टीश्यू से निकाला गया एक तरह का फैट होता है। इसमें रंप रोस्ट, पसलियों और स्टेक जैसे बीफ के टुकड़ों से निकली चर्बी होती है। इसे मांस से निकाले गए शुद्ध वसा को पिघलाकर लिक्विड बनाया जाता है। यह कमरे के तापमान पर देखने में नरम मक्खन जैसा ही लगता है। इस नरम और मुलायम से पदार्थ को ही बीफ टैलो कहा जाता है। इसका इस्तेमाल मोमबत्ती और दूसरे लुब्रिकेंट बनाने में किया जाता है। कई लोग मिलावटी घी बनाने में भी इसका इस्तेमाल करते हैं।
लार्ड क्या होता है?
लड्डूओं में बीफ के अलावा एक और चीज की बारे में चर्चा की गई है। लार्ड (Lard)। लार्ड एक मलाईदार सफेद ठोस या अर्ध ठोस फैट होता है जो मक्खन जैसा होता है। इसे सुअर के फैटी टीश्यू से फैट निकलकर और उसे पिघालकर बनाया जाता है। लार्ड का इस्तेमाल खाना पकाने जैसे तलने, भूनने और बेकिंग के लिए किया जाता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
