Latest Updates
-
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश
तमिलनाडु के मंत्री सेंथिल बालाजी को डॉक्टरों ने दी बाईपास सर्जरी की सलाह, जानें कब पड़ती है इसकी जरुरत
TN Minister Senthil Balaji Advised For Bypass : DMK नेता और तमिलनाडु के बिजली मंत्री सेंथिल बालाजी के ठिकानों पर ED की छापेमारी के एक दिन बाद बुधवार को उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। ईडी की कार्रवाई के दौरान सेंथिल बालाजी ने सीने में दर्द की शिकायत की। इसके बाद उन्हें ओमंदुरार के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
डॉक्टर्स ने उन्हें जल्द से जल्द बाईपास सर्जरी की सलाह दी गई है। आइए जानते हैं कि किन हालातों में मरीज को बाईपास सर्जरी की सलाह दी जाती है।

कब होती हार्ट बाईपास सर्जरी की जरूरत ?
रक्त वाहिकाओं में रुकावट के कारण कई बार हृदय की मांसपेशियों में रक्त और ऑक्सीजन का संचार कम या रुकने लगता है। यह स्थिति काफी खतरनाक हो सकती है। रोगी की गंभीरता को देखते हुए उसे बाईपास सर्जरी कराने की सलाह दी जाती है। इस सर्जरी के माध्यम से हृदय की मांसपेशियों में रक्त की आपूर्ति को बाईपास किया जाता है। हार्ट अटैक और कार्डियक अरैस्ट जैसी गंभीर रोगों की स्थिति में डॉक्टर सर्जरी की सलाह दे सकते हैं।
बाईपास सर्जरी के बाद देखभाल
बाईपास सर्जरी के बाद मरीज को ठीक करने के लिए कुछ दिनों के लिए मेडिकल निगरानी में रखा जाता है। वैसे तो स्थिति स्थिर होने पर अस्पताल से तो रोगी को 4-5 दिन में छुट्टी मिल जाती है।
लेकिन सामान्य स्थिति में आने में चार से छह सप्ताह का समय लग सकता है। इस दौरान कुछ समस्याएं होना सामान्य है, इनसे घबराना नहीं चाहिए।
-सर्जरी के आसपास या पूरे छाती में दर्द।
- 2 से 4 सप्ताह तक भूख न लगने की समस्या
- मूड स्विंग होना और उदास महसूस करना
- पैरों में सूजन
- शरीर में कमजोरी महसूस होना, रात को सोते समय दिक्कत महसूस होना।
रिकवरी के लिए किन बातों का ध्यान रखें
हार्ट बाईपास सर्जरी के बाद अच्छे परिणाम तब ही मिलते हैं जब मरीज पूरी तरह स्वस्थ लाइफस्टाइल को फॉलो करें। स्मोकिंग और शराब पीने की आदत को बंद कर देना चाहिए। व्यायाम करना चाहिए और कोलेस्ट्रॉल, डायबिटीज और ब्लड प्रेशर को मॉनिटर करते रहना चाहिए। सर्जरी के बाद वॉकिंग, फेफड़ों और हृदय के लिए एक अच्छा व्यायाम है। आप धीमी गति से चलने की शुरुआत कर सकते हैं।
पौष्टिक और संतुलित आहार का सेवन करना बहुत आवश्यक है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
