Latest Updates
-
Harela Wishes In Pahadi Or Hindi: 'जी रया, जागि रया' कहकर अपनों को दें हरेला पर्व की शुभकामनाएं -
रथ यात्रा में सबसे पहले राजा ही क्यों लगाते हैं झाड़ू? जानिए छेरा पहरा की परंपरा -
Jagannath Rath Yatra 2026 Wishes: रथ यात्रा पर शेयर करें भक्तिमय शुभकामना संदेश, मिलेगा प्रभु का आशीर्वाद -
अमरनाथ गुफा में पिघला तो फ्रिज में दिखा 'बाबा बर्फानी' का शिवलिंग? वायरल वीडियो देख लोग रह गए हैरान -
एक कली कच्चा लहसुन खाकर दिन की शुरुआत करती हैं सोहा अली खान, जानें खाली पेट गार्लिक खाने के 5 जबरदस्त फायदे -
पिृत दोष से मुक्ति के लिए आज आषाढ़ अमावस्या पर करें इन 5 चीजों का दान, पितरों का मिलेगा आशीर्वाद -
बार-बार मुंह में हो रहे छालों को भूलकर भी न करें नजरअंदाज, हो सकता है ओरल कैंसर, जानें लक्षण -
लड़के-लड़कियों के लिए सबसे मॉडर्न और छोटे 100+ टॉप नाम, यहां देखें अर्थ सहित लिस्ट -
कांवड़ यात्रा कब से होगी शुरू? इस दौरान भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, अधूरी रह जाएगी पूजा -
Kriti Sanon ने करवाए अपने अंडे फ्रीज! जानें किस उम्र में ये कराना बेहतर और Egg Freezing फायदे-नुकसान?
अपच, गैस के कारण पेट रहता है खराब, इस तरह करें अजवाइन का सेवन, मिनटों में दूर होगी समस्या
अजवाइन का उपयोग अक्सर खाना बनाने में किया जाता है। क्योंकि अजवाइन न सिर्फ आपके खाने का स्वाद दोगुना करता है, बल्कि आपके सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद होता है। इसमें कई औषधीय गुण मौजूद होते हैं जो आपको गंभीर बीमारियों से दूर रखने में मदद करते हैं।
अजवाइन में विटामिन्स, फाइबर, एंटीऑक्सिडेंट के गुण होते हैं जो आपके हेल्थ के लिए बहुत लाभकारी होता है। खास कर पेट से जुड़ी समस्या से निजात दिलाने में अजवाइन लाभकारी है। इसके सेवन से अपच, कब्ज, एसिडिटी जैसी परेशानी से यह आपको जल्द राहत दिला सकता है। आप गैस, एसिडिटी के लिए कई तरह से अजवाइन खा सकते हैं।

पेट से जुड़ी समस्या में अजवाइन खाने के तरीके
1. चूना के साथ मिलाएं अजवाइन
गैस या अपच से जुड़ी समस्या से जल्दी छुटकारा पाने के लिए आप अजवाइन के साथ चुना मिलाकर खा सकते हैं। अजवाइन के साथ चूना मिलाकर खाने के लिए अपनी हथेली पर चूना लगाकर एक चम्मच करीब अजवाइन डालकर दोनों को आपस में रगड़कर इन्हें मिला लें। जब ये मिल जाएं तो गर्म पानी के साथ इसे खा लें। सीने में जलन जैसी समस्याओं को दूर करने में भी ये काफी असरदार है।
2. भुनकर खाएं
अपच की परेशानी से निपटने के लिए आप अपने पास अजवाइन को भुनकर रख सकते हैं। अजवाइन को भुनकर खाने से आपको अपच की समस्या से जल्दी राहत मिल जाती है। बस आपको रोजाना एक चम्मच भुना हुआ अजवाइन खाना है। इसके बाद एक गिलास गर्म पानी पीना है। इस प्रक्रिया से आपको अपच की समस्या से राहत मिलेगी।
3. अजवाइन के साथ हींग का पानी
गैस, या पेट दर्द की समस्या में आप हींग और अजवाइन से तैयार पानी भी पी सकते हैं। इस पानी को पीने से आपकी अपच, गैस, एसिडिटी की परेशानी दूर हो जाएगी। इस पानी को तैयार करने के लिए आपको बस एक बर्तन में एक गिलास पानी में आधा चम्मच अजवाइन और एक चुटकी हींग डालकर पानी को आधा होने तक उबाल लें। इसके बाद इस पानी का पिएं।
( डिस्क्लेमर : इस लेख में दी गई सभी जानकारी और सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। Boldsky Hindi इसकी पुष्टि नहीं करता है। इन चीजों पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें। )
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications