Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब -
World Lung Day 2026: शरीर में दिखें ये 7 लक्षण तो समझ जानें आपके फेफड़े हो रहे हैं खराब -
Anant Chaturdashi 2026: अनंत सूत्र में 14 गांठें ही क्यों बांधी जाती हैं? जानें इसका धार्मिक महत्व -
Mushtaq Khan Family: 'वेलकम' फेम मुश्ताक खान ने दुनिया को कहा अलविदा, जानिए एक्टर के परिवार में कौन-कौन? -
डायबिटीज में चावल और रोटी खाने का सही समय क्या है? जानें कब खाने से नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
Anant Chaturdashi Vrat Katha: अनंत चतुर्दशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, दूर हो जाएंगे सारे कष्ट -
Anant Chaturdashi 2026 Wishes: श्री हरि का आशीष...इन संदेशों के साथ अपनों को दें अनंत चतुर्दशी की शुभकामनाएं -
Hurun India Rich List 2026: ये हैं भारत के टॉप 10 सबसे अमीर लोग, जानिए किसके पास है कितनी दौलत
किडनी को रखना है हेल्दी, तो डाइट में शामिल करें न्यूट्रिशनिस्ट के बताएं ये हर्ब्स

हमारे शरीर की किडनी एक फ़िल्टरिंग तंत्र के रूप में काम करती है। बिना किडनी के किसी भी व्यक्ति की लाइफ ज्यादा दिन तक चलनी मुश्किल हो सकती है। यूरिन भी किडनी द्वारा ही निर्मित होता है जो खून से गंदी चीजों को छान कर अलग करने में मददकरता है। इतना ही नहीं हमारे शरीर के खून में कई केमिकल किडनी द्वारा ही नियंत्रित होते हैं। आपकी किडनी ब्लाड प्रेशर को कंट्रोल रखने में भी मदद करती है। इसलिए हम सभी को अपनी किडनी की अच्छी देखभाल करना जरूरी होता है।
लेकिन हम अपनी किडनी को हेल्धी कैसे रख सकते हैं इस बारे में न्यूट्रिशनिस्ट लवनीत बत्रा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया है। जिसमें उन्होने हम सभी का ध्यान उन जड़ी-बूटियों की ओर आकर्षित करने की कोशिश की है जो किडनी के स्वास्थ्य की रक्षा करने में सहायक हो सकती हैं। उन्होने अपने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, "मसालों और जड़ी-बूटियों का लंबे समय से स्वाद, सुगंध और खाने के आकर्षण को बेहतर बनाने के लिए इस्तेमाल किया जाता रहा है। अब इस बात के प्रमाण हैं कि ये रसोई के स्टेपल न केवल हमारे स्वाद को बेहतर बनाते हैं, बल्कि ये हमारे स्वास्थ्य को भी बेहतर बनाने में मदद कर सकते हैं।"
हेल्दी किडनी के लिए इन जड़ी बूटियों को डाइट में करें शामिल
1. गिलोय
गिलोय एफ्लाटॉक्सिन के कारण किडनी में होने वाले जहर से किडनी को सुरक्षित रखने में मदद करती है। ऐसा गिलोय में मौजूद एल्कलॉइड्स की मौजूदगी के कारण संभव हो सकता है। गिलोय में एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं जो एफ्लाटॉक्सिकोसिस के दौरान उत्पन्न मुक्त कणों को नष्ट कर देते हैं जिससे किडनी को किसी तरह का नुकसान होने से रोका जा सकता है।
2. हल्दी
हल्दी से प्लाज्मा प्रोटीन में सुधार होता है और T2DM रोगियों में सीरम यूरिया और क्रिएटिनिन के स्तर में कमी आती है। यह किडनी के कार्य में सुधार के लिए काफी उपयोगी माना जाता है।
3. अदरक
अदरक हम सभी अपनी सब्जी और चाय में शामिल करके इसका सेवन करते हैं। लेकिन इसमें मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी प्रभाव संक्रमण के कारण किडनी में होने वाली सूजन और दर्द को कम करने में मदद करता है।
4. त्रिफला
जड़ी-बूटियों की अद्भुत तिकड़ी, अमलकी, हरीतकी और बिभीतकी प्रकृति का चमत्कारिक उपाय है, यह किडनी के टीशू को मजबूत बनाने में मदद करती है। प्लाज्मा प्रोटीन, एल्ब्यूमिन, क्रिएटिनिन में सुधार करती है और किडनी की कार्यप्रणाली बेहतर बनाए रखती है।
5. सिंहपर्णी जड़
इसके मूत्रवर्धक गुण किडनी को फ्लश करने में मदद करते हैं और यूरिनरी सिस्टम को मजबूत बनाए रखने का काम करते हैं।
( डिस्क्लेमर : इस लेख में दी गई सभी जानकारी और सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। Boldsky Hindi इसकी पुष्टि नहीं करता है। इन चीजों पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें। )
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
