Latest Updates
-
Nirjala Ekadashi Vrat In Periods: क्या पीरियड्स में निर्जला एकादशी का व्रत रख सकते हैं? जानें क्या हैं नियम -
'तुम मुझे छोड़कर क्यों चले गए, वापस आ जाओ', केतन की हत्या के बाद सिया गोयल ने किया ये पोस्ट, अब हो रहा वायरल -
Grandma Comfort Food Vegetable Khichdi Recipe: घर पर बनाएं दादी के हाथों जैसा स्वाद -
Padma Awards 2026: अलका याग्निक-ममूटी को मिला पद्म भूषण, रोहित शर्मा और आर माधवन भी सम्मानित -
Nirjala Ekadashi 2026 Niyam: निर्जला एकादशी व्रत में जरूर करें इन नियमों का पालन, तभी मिलेगा व्रत का पूरा फल -
Special Healthy Gajar Paratha Recipe: सर्दियों के लिए पौष्टिक और स्वादिष्ट नाश्ता -
Aaj Ka Rashifal 24 June 2026: बुधवार को इन 5 राशियों पर बरसेगी बुध देव की कृपा, जानें किसे मिलेगा धन लाभ -
Fry Pan Method Fish Masala Recipe: घर पर बनाएं रेस्टोरेंट जैसा चटपटा फिश मसाला -
Pahadi Green Superfood Kafuli Recipe: घर पर बनाएं उत्तराखंड का पारंपरिक और पौष्टिक स्वाद -
टीम इंडिया की जर्सी पाकर इमोशनल हुए 15 साल के वैभव सूर्यवंशी, कही ये बड़ी बात, देखें Video
Tongue Color : जीभ में नीलापन है गंभीर बीमारी का संकेत, जीभ के अलग-अलग रंग से जानें सेहत के बारे में
अक्सर आपने देखा होगा की जीभ साफ करने के बाद भी आपको वो साफ नहीं लगती है। कभी पीला, तो कभी बैंगनी रंग की जीभ नजर आ ती है। जीभ भी अक्सर अपना रंग बदलती रहती है। लेकिन क्या आपको जीभ के रंगों के बदलने के कारणों के बारे में पता है? दरअसल आपके जीभ का रंग आपके स्वास्थ्य स्थितियों को भी दर्शाती है।
जब आपकी जीभ अपने सामान्य गुलाबी रंग की नहीं होती है, तो आपको स्वास्थ्य समस्या हो सकती है। ऐसे में आज हम आपके लिए जीभ के अलग-अलग रंगों से जुड़ी स्वास्थ्य समस्याओं की जानकारी लेकर आए हैं। जिसके बाद आप भी अपने जीभ के रंग को देखकर अपने स्वास्थ्य का अंदाजा लगा सकते है।

जीभ के रंग से जानिए बीमारी का संकेत
1. पीले रंग की जीभ
अगर आप धूम्रपान करते हैं या तंबाकू चबाते हैं तो आपकी जीभ का रंग पीला हो सकता है। कभी-कभी पीलिया और सोरायसिस के कारण भी जीभ पीले रंग की हो जाती है।
2. स्लेटी रंग की जीभ
कभी-कभी पाचन संबंधी समस्याएं आपकी जीभ को ग्रे रंग के होने का कारण बन सकती हैं। पेप्टिक अल्सर या एक्जिमा भी इसके लिए जिम्मेदार हो सकता है।

3. लाल जीभ
एक लाल जीभ आपके शरीर में विटामिन बी की कमी के रूप में संकेत दे सकती है, जिसे हेल्दी डाइट की मदद से ठीक किया जा सकता है। स्कार्लेट बुखार, एक्जिमा और कावासाकी बीमारी के कारण भी आपकी जीभ लाल रंग की हो सकती है।
4. बैंगनी रंग की जीभ
दिल की बीमारी या खराब ब्लड सर्कुलेशन के कारण आपकी जीभ बैंगनी रंग की हो सकती है। कई बार कावासाकी बीमारी में बैंगनी रंग की जीभ भी देखी जा सकती है।

5. नीले रंग की जीभ
नीली जीभ खून में खराब ऑक्सीजन सर्कुलेशन का संकेत हो सकती है। फेफड़ों की समस्या या किडनी की बीमारी भी नीले रंग की जीभ संकेत हो सकती है।
6. भूरे रंगी की जीभ
भूरे रंगी की जीभ आमतौर पर हानिरहित होती है और आप जो खाते - पीते हैं उसके कारण होती है। हालांकि, तम्बाकू का उपयोग भूरे रंग की जीभ का एक अन्य कारण है।

7. काले रंग की जीभ
गहरे भूरे से काले रंग की जीभ आमतौर पर खराब ओरल हेल्थ की आदतों से बैक्टीरिया के लिए जिम्मेदार होती है। काली जीभ का एक और संभावित कारण डायबिटीज है।
8. सफेद रंग की जीभ
सफेद जीभ आमतौर पर सतह पर उगने वाले सफेद धब्बों के कारण होती है। ये आमतौर पर फंगल इंफेक्शन के कारण होते हैं, जैसे ओरल थ्रश। एंटिफंगल दवाएं इन पैच को साफ कर सकती हैं। सफेद जीभ ल्यूकोप्लाकिया या ओरल लाइकेन प्लेनस जैसी स्थितियों के कारण भी हो सकती है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications