Latest Updates
-
कर्नाटक में 18-25 साल के 7 हजार से ज्यादा छात्र HIV पॉजिटिव, अब सभी कॉलेजों में टेस्टिंग होगी अनिवार्य -
Sawan 2026: सावन में शिवलिंग की पूजा के दौरान भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां, नाराज हो सकते हैं भगवान शिव -
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर करिश्मा तन्ना के घर गूंजी किलकारी, इस शुभ दिन जन्मे बच्चों के लिए चुनें ये खास नाम -
30 जुलाई या 2 अगस्त, फ्रेंडशिप डे कब है? जानें International Friendship Day और Friendship Day में फर्क -
Happy Sawan 2026 Wishes: ...इन संदेशों के जरिए अपने प्रियजनों को दें सावन की शुभकामनाएं -
कांवड़ यात्रा की शुरुआत कैसे हुई? जानिए कौन था पहला कांवड़िया, जिसने सबसे पहले चढ़ाया था शिवलिंग पर जल -
कलौंजी के तेल से बनाएं बालों को लंबा और घना, जानें इसे घर पर बनाने का तरीका -
देव आनंद के बेटे सुनील आनंद का हार्ट अटैक से निधन, जिस अस्पताल में पिता ने ली थी अंतिम सांस वहीं तोड़ा दम -
Guru Purnima 2026 Speech: गुरु पूर्णिमा पर दें ये सरल और दमदार भाषण, तालियों से गूंज उठेगा पूरा हॉल -
Guru Purnima 2026 Wishes: गुरु से ही ज्ञान...गुरु पूर्णिमा पर अपने गुरुजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश
Toothache Home Remedies: दांत दर्द से खाना-पीना हुआ मुश्किल? आजमाएं ये 7 देसी नुस्खे, घर बैठे पाएं छुटकारा
How To Cure Toothache At Home: दांत दर्द एक ऐसा दर्द है जो इंसान को बेचैन कर देता है। चाहे गर्म खाना हो, ठंडा पानी हो या मीठी चीजें दांत दर्द के दौरान कुछ भी ठीक से नहीं खाया-पिया जाता। कई बार तो दांद दर्द इतना बेहाल कर देता है कि इंसान रोने ही लगता है। मानसून में तो दांत दर्द की समस्या बहुत ज्यादा बढ़ जाती है। बच्चे हों या बड़े किसी को भी दांत दर्द की समस्या कभी भी हो सकती है। तभी तो कहा जाता है कि अपने दांतों की अच्छे से सफाई करनी चाहिए और समय-समय पर डॉक्टर को दिखाना चाहिए। अक्सर यह दर्द मसूड़ों की सूजन, दांतों में कीड़ा लगने, या सेंसिटिविटी की वजह से होता है। दवा लेना एक तरीका है, लेकिन जैसे ही उसका असर खत्म होता है दर्द फिर शुरू हो जाता है।
ऐसे में ज्यादा दवाई खाना भी उचित नहीं है क्योंकि दांत दर्द की दवाई सीधे किडनी पर इफेक्ट करती है। लेकिन हमारे किचन में ही ऐसे आसान और असरदार घरेलू नुस्खे मौजूद होते हैं, जो दांत दर्द से तुरंत राहत दिला सकते हैं। बहुत से लोग उनके बारे में नहीं जानते हैं। आइए फिर देर किस बात की जल्दी से जानते हैं उन 7 घरेलू देसी नुख्खों के बारे में जो दादी-नानी के हैं और बहुत असरदार भी हैं। हां इस बात का ध्यान रखें कि ये नुस्खे अस्थायी राहत के लिए हैं। अगर दर्द लगातार बना रहे या सूजन बढ़े, तो तुरंत डेंटिस्ट से संपर्क करें।

1. लौंग का तेल (Clove Oil)
लौंग में यूजेनॉल नामक कंपाउंड होता है, जो नैचुरल पेनकिलर और एंटीसेप्टिक है। अगर दांत में दर्द हो तो एक रुई पर 2-3 बूंद लौंग का तेल लगाकर दर्द वाली जगह पर रखें। दिन में 2-3 बार दोहराएं, ऐसा करने से दांत दर्द से लंबे समय या कभी-कभी हमेशा के लिए छुटकारा मिल जाएगा।
2. नमक-पानी से कुल्ला (Salt Water Rinse)
ये दादी-नानी का फेवरेट नुस्खा है कि दांत दर्द होने पर गर्म पानी में नमक डालकर कुल्ला करें। ऐसा करने से बैक्टीरिया कम होते हैं और सूजन घटती है। आप इसके लिए आधा चम्मच नमक एक गिलास गुनगुने पानी में मिलाएं। दिन में 3-4 बार कुल्ला करें।
3. लहसुन (Garlic)
लहसुन में एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं जो दांत दर्द में राहत देते हैं। दांत दर्द होने पर एक लहसुन की कली को पीसकर उसमें थोड़ा नमक मिलाएं। पेस्ट को दर्द वाले दांत पर लगाएं।
4. बर्फ की सिकाई (Ice Pack)
ठंडी सिकाई करने से नसों में सुन्नपन आता है और दर्द कम होता है। बर्फ को कपड़े में लपेटकर गाल के बाहर वाले हिस्से पर 10-15 मिनट लगाएं। इसके अलावा फिटकरी के पानी से भी कुल्ला करना काफी लाभकारी होता है।
5. प्याज (Onion)
प्याज में एंटीसेप्टिक और एंटी माइक्रोबियल गुण होते हैं। प्याज का छोटा टुकड़ा काटकर दर्द वाले हिस्से में धीरे-धीरे चबाएं। ये भी हमारी दादी-नानी का ही नुस्खा है जो काफी असरदार है।
6. पुदीना चाय (Peppermint Tea)
पुदीना में ठंडक और दर्द कम करने के गुण होते हैं। इसके लिए आप अगर तुरंत आराम चाहते हैं तो पुदीना चाय बनाकर ठंडी होने पर उससे कुल्ला करें। आप इसे पी भी सकते हैं।
7. हल्दी पेस्ट (Turmeric Paste)
हल्दी में एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीसेप्टिक गुण होते हैं जो दांत दर्द के लिए लाभकारी हैं। इसके लिए आप हल्दी पाउडर में थोड़ा पानी या शहद मिलाकर पेस्ट बनाएं और दर्द वाले दांत पर लगाएं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications