Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
चाय-कॉफी पीने की आदत से पाना चाहते हें छुटकारा, तो ट्राई करें ये हेल्दी ड्रिंक
अधिकांश लोगों के दिन की शुरूआत चाय-कॉफी पीने के साथ होती है। उनके लिए ये सुबह का पसंदीदा ड्रिंक है, अगर वो किसी कारण से सुबह की चाय-काफी नहीं पीते है, तो या तो उन्हें सिरदर्द रहेगा, या वे सुस्ती में रहेंगे। देखा जाए तो किसी भी चीज की लत या यूं कहें आदत ड़ालना, नुकसानदेह ही है।
क्यूंकि ये आगे जाकर हमारी कमजोरी बन जाते है और इस की वजह से हमें कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। तो अगर आप अपनी इस आदत को अपनी कमजोरी बनने से रोकना चाहते है। तो आपको चाय-कॉफी के दूसरे टेस्टी ऑप्शंस के बारे में जरूर सोचना चाहिए। जिसके बारे में हम आपको बताने जा रहे है।

चिकोरी रूट
चिकोरी का पाउडर यानी कासनी के साथ आप अपने दिन की शुरूआत कर सकते है। जी हां, चिकोरी एक ऐसा पौधा है, जो मूल रूप से उत्तर-पश्चिमी यूरोप में उगाया जाता है। इसमें फाइबर के साथ-साथ कई अन्य जरूरी न्यूट्रीशंस होते हैं, जो काफी ज्यादा हेल्दी हो सकते हैं। इसमें कैंसर रोधी गुण होता है, जो कैंसर सेल्स को बढ़ने से रोक सकता है। इसके अलावा यूरिक एसिड और डायबिटीज को कंट्रोल करने में भी ये मददगार है। इसे बनाने के लिए 1 कप पानी लें, इसे उबालें और इसमें चिकोरी डालकर इसका सेवन करें। इसके अलावा आप तने या फिर पत्तों से काढ़ा तैयार करके भी इसका प्रयोग कर सकते हैं।
कैमोमाइल टी
कैमोमाइल टी सबसे बढ़िया हेल्दी ड्रिंक में से एक है। ये मूल रूप से एक जड़ी बूटी है। जिसे कैमोमाइल नामक फूलों की मदद से बनाया जाता है। सबसे अच्छी बात ये है कि इसमें कैफीन नहीं होता। इसका स्वाद हल्का मीठा होता है। कैमोमाइल टी में एंटीइंफ्लेमेटरी और फ्लेवोनोइड नामक तत्व पाया जाता है। इसके सेवन से कई हेल्थ प्रॉब्लमस को दूर करने में मदद मिल सकती है। कैमोमाइल टी को दिल की सेहत के लिए अच्छा माना जाता है। वहीं, इसके सेवन से डायबिटीज को भी कंट्रोल किया जा सकता है। चूंकि इसमें एंटीइन्फ्लेमेटरी के गुण पाए जाते हैं, ऐसे में ये स्किन को हेल्दी रखने और बैक्टीरियल इंफेक्शन से बचाने में भी मदद कर सकती है।
नींबू पानी
अगर आप ये ठान लें कि आपको चाय-कॉफी छोड़नी ही है, तो ये उतना मुश्किल भी नहीं है जितना आप सोचते है। ऐसे में नींबू पानी आपके दिन की शुरुआत करने का एक शानदार तरीका हो सकता है। यह कैलोरी और कैफीन फ्री होता है और ये शरीर को पर्याप्त विटामिन सी प्रदान करता है। एक एंटीऑक्सीडेंट के रूप में, विटामिन सी आपके इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाता है। इसके नियमित सेवन से स्किन ग्लोइंग बन सकती है। अगर आप चाहें तो नींबू के साथ खीरा, पुदीना और तुलसी भी एड कर इस ड्रिंक को सुपर टेस्टी और हेल्दी बना सकते है।
ग्रीन टी
चाय और कॉफी का एक आइडियल रिप्लेस्मेंट, ग्रीन टी अपने कई हेल्थ बेनिफिटस के लिए लोकप्रिय है। इसे खाली पेट पचाना आसान होता है। ग्रीन टी एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होती है। कई स्टडीज से ये पता चला है कि, ग्रीन-टी का सेवन करने से अनेकों शारीरिक समस्याओं और बीमारियों का खतरा भी कम होता है। वेट लॉस से लेकर हार्ट डिज़ीज और कैंसर जैसी घातक बीमारी के जोखिमों को कम करने में भी ग्रीन टी बहुत ही लाभदायक होती है। इतना ही नहीं ग्रीन-टी आपके मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी बहुत ही फायदेमंद होती है। ग्रीन टी कई फलेवर में मौजूद है। ऐसे में आप अपने टेस्ट के अनुसार इसका चयन कर सकते है।
हल्दी वाला दूध
भारतीय किचन में मौजूद मसालों में से एक 'हल्दी' खाने का स्वाद बढ़ाने के साथ स्वास्थ्य के लिए भी काफी फायदेमंद होती हैं। यही कारण है कि आयुर्वेद में हल्दी का इस्तेमाल दवा के रूप में किया जाता है। इसे नेचुरल एंटीबायोटिक माना गया है, तो वहीं दूध में कैल्शियम, प्रोटीन और कई विटामिन्स पाए जाते हैं। ऐसे में अगर आप दूध में हल्दी मिलाकर पीते हैं, तो आप कई स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से बच सकते हैं। यह सेहत से लेकर स्किन के लिए काफी लाभकारी होता है। आप चाहे तो हल्दी के दूध में अदरक, दालचीनी और काली मिर्च एड करके इस ड्रिंक को और अधिक टेस्टी और हेल्दी बना सकते है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
