Latest Updates
-
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल
Dehydration Test At Home: आपकी बॉडी में कितना पानी है? चंद सेकेंड में मालूम करने का ये है तरीका
Dehydration Test At Home : गर्मियों में फिट रहने के लिए हाइड्रेटेड रहना बेहद जरुरी है। अक्सर बिजी शेड्यूल की वजह से हम पानी पीना तक भूल जाते हैं। शरीर में पानी की कमी यानी डिहाइड्रेशन की वजह से सांसों की बदबू से लेकर ड्राई स्किन के अलावा किडनी और लिवर भी ठीक तरह से काम नहीं करने की भी दिक्कतें हो सकती है।
कई लोगों के साथ दिक्कत तब आती है, जब लोगों को मालूम ही नहीं चलता है कि वो हाइड्रेट है भी या नहीं। इसके लिए हमको सबसे पहले खुद को पता करना होगा कि शरीर में पानी है या पानी की कमी है। न्यूट्रिशन एक्सपर्ट ने पूजा मखीजा ने एक आसान-सा टेस्ट बताया है, जिसे करके आप चंद सैकेंडों में पता लगा सकते हैं कि शरीर में कितना पानी है।
इस टेस्ट का नाम स्किन पिंच टेस्ट है। जिसमें हाथ की त्वचा से पानी की कमी का पता लगाया जा सकता है। आइए जानते हैं कि कैसे इस टेस्ट को घर पर करें।

सबसे पहले हमें ये जानना जरूरी है कि हम खुद से ही अपना डिहाइड्रेशन टेस्ट कैसे करें। इसके लिए सेलेब न्यूट्रिशनिस्ट पूजा मखीजा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर ये बताया है कि हम खुद ही स्किन के जरिए अपना डिहाइड्रेशन टेस्ट कैसे कर सकते हैं।
कैसे करें आसान डिहाइड्रेशन टेस्ट?
न्यूट्रिशनिस्ट पूजा मखीजा का कहना है कि अगर आप यात्रा कर रहे हैं या बहुत देर से कोई काम कर रहे हैं तो ये टेस्ट जरूर करना चाहिए। इसके लिए आप स्किन को बेस बना सकते हैं। इसे वैसे स्किन ट्रगर टेस्ट (Skin Turgor Test) भी कहते हैं।
कैसे करें?
- अंगुलियों के नकल्स यानी अंगुलियों के जोड़ों की स्किन को पिंच करके उठाएं।
- अगर वो एकदम से नीचे चली जाती है तो शरीर डिहाइड्रेटेड नहीं है।
- अगर ये नीचे जाने में थोड़ा समय लेती है तो मतलब आपको स्किन का लचीलापन कम दिखें तो, साफ मतलब है कि आपका शरीर डिहाइड्रेटेड है।
- ये टेस्ट आप नॉर्मल स्किन पर भी कर सकते हैं, लेकिन सबसे अच्छे नतीजे नकल्स की स्किन पर ही होते हैं।
किन तरीकों से कम किया जा सकता है डिहाइड्रेशन
- अगर शरीर डिहाइड्रेट हो रहा है तो ब्लड शुगर लेवल भी कम होता है ऐसे में ग्लूकोज का पानी पी सकते है।
- नारियल पानी पीने से बॉडी हाइड्रेड तो रहेगी साथ ही कमजोरी भी कम महसूस होगी।
- अगर आप सफर कर रहे हैं तो हमेशा अपने साथ पानी की बोतल रखें। आप खीरा आदि खाकर भी डिहाइड्रेशन को कम कर सकते हैं।
- प्यास लगने की वजह से सिरदर्द या चक्कर आ रहे हैं, तो ओआरएस का घोल भी बनाकर पी सकते हैं। इसे बॉडी में जरुरी इलेक्ट्रॉल की पूर्ति हो जाती है।
- अगर आपको लग रहा है कि गर्मी और धूप के कारण चक्कर आ रहा है तो छांव में जाकर शरीर को ठंडा करने की कोशिश करें और फिर थोड़ा सा पानी पिएं। एकदम से पानी पीना सही नहीं होगा।
- हाई वाटर कंटेंट वाली सब्जियां और फल अपनी डाइट में शामिल करके भी बॉडी को हाइड्रेड रखा जा सकता है।
- डिहाइड्रेशन को दूर करने के लिए सबसे अच्छा तरीका होता है कि आप 1 घूंट-घूंट करके पानी पीएं। एकदम से प्यास लगने पर पूरा 1 ग्लास पानी पी जाना हमें अच्छा तो लगता है, लेकिन ये हाइड्रेशन लेवल नहीं बढ़ाता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
