Latest Updates
-
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख -
कौन हैं 'हनुमान अंश' की 21 साल की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर? विदेश की नौकरी छोड़ बनाई ब्लॉकबस्टर फिल्म -
दुआ के दूसरे बर्थडे पर दीपिका-रणवीर ने कराया मैटरनिटी फोटोशूट, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें -
Laddu Gopal Chatthi 2026: 9 या 10 सितंबर, कब है लड्डू गोपाल की छठी? नोट करें सही तिथि, पूजा विधि और भोग -
Krishna Chhathi 2026 Wishes: माखन-मिश्री का भोग...कृष्ण जी की छठी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट -
‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ के बाद निमिषा सजयन ने ऐसे घटाया 14 किलो वजन, एक्ट्रेस ने शेयर की वेट लॉस जर्नी -
Paryushana Mahaparva 2026: आज से शुरू हुआ हुआ पर्युषण महापर्व, जानें आठ दिनों का महत्व और नियम -
पेरिस में बना फ्रांस का पहला पारंपरिक हिंदू मंदिर, 1970 के संकल्प से 2026 तक ऐसे पूरा हुआ सफर
Tsunami Meat: सुनामी मीट क्या है ? ये कैसे आपके हेल्थ को पहुंचा रहा नुकसान, जानिए
Tsunami Meat- सुनामी मीट केरल में बासी मांस के लिए आमतौर पर इस्तेमाल किया जाने वाला शब्द है। हालांकि, इसे एक लोकल स्लैंग के रूप में भी केरल के लोग पुराने मीट के लिए यूज करते हैं। लेकिन इन दिनों ये काफी चर्चा में बना हुआ है। इसके पीछे हेल्थ इश्यू एक बड़ा कारण है, जो सुनामी मीट के कारण लोगों को हो रहा है।

तमिलनाडु से लाए गए सुनामी मीट की बिक्री बड़े पैमाने पर केरल के शहर कोट्टायम में हो रही है। व्यापारियों को ये बासी मांस फ्री में दिया जाता है, जब जिंदा मुर्गियो को लॉरियों के माध्यम से केरल लाया जाता है तब इसको जिंदा मुर्गियों के बीच में भर दिया जाता है।

सुनामी मीट बना लोगों की मौत का कारण
एक होटल से नॉनवेज खाने के बाद कोट्टायम मेडिकल कॉलेज में एक नर्स की मौत के कारण चिकन से बनें खाने का सेवन करने वालों की संख्या में कमी आई है। इससे पहले चिकन डिश शवामा' खाने के बाद भी एक लड़की की मौत हुई थी। अदालत ने इसको रोकने को लेकर दायर याचिका पर यह निर्देश दिया था।
कोट्टायम सिटी कॉर्पोरेशन के बूचड़खाने सालों पहले बंद हैं, तब से प्राइवेट बूचड़खाने से मांस शहर के होटल और रेस्टोरेंट में आ रहा है।

खराब क्वालिटी वाले मांस को केरल के अंदर आने से रोकने के निर्देश फरवरी 2023 में कोर्ट के सामने जिला जज और केरल राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (केएसएलएसए) के सदस्य सचिव द्वारा सुनामी मांस को लेकर रिपोर्ट जारी की थी।
Some inputs- outlookindia.com
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
