Latest Updates
-
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम
बासी मुंह तुलसी के पत्ते खाने के 5 गजब के फायदे, लेकिन एक छोटी सी गलती कर सकती है बड़ा नुकसान
Tulsi Leaves Benefits: हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे का विशेष महत्व होता है। हर किसी के घर में ये पौधा होता ही जो एक पवित्र पौधा है जिसके औषधीय गुण भी होते हैं। आयुर्वेद में इसे "संजीवनी" कहा गया है, जो कई बीमारियों से बचाव करने में मदद करता है। तुलसी एक नेचुरल हेल्थ बूस्टर है, लेकिन सही समय और सही तरीके से ही इसका सेवन करना चाहिए।
खास बात यह है कि सुबह उठते ही बिना कुछ खाए-पिए तुलसी के पत्तों का सेवन करने से इसके गुण और भी ज्यादा असरदार हो जाते हैं। लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि तुलसी को गलत तरीके से खाना फायदे की जगह नुकसान भी पहुंचा सकता है। तो चलिए जानते हैं बासी मुंह तुलसी खाने के 5 जबरदस्त फायदे और उससे जुड़ी जरूरी सावधानियां।

बासी मुंह तुलसी खाने के 5 गजब के फायदे
1. इम्यूनिटी को देता है नेचुरल बूस्ट
तुलसी में एंटीबैक्टीरियल और एंटीवायरल गुण होते हैं, जो इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाते हैं और मौसमी बीमारियों से बचाव करते हैं।
2. पाचन क्रिया होती है दुरुस्त
सुबह खाली पेट तुलसी का सेवन करने से पाचन एंजाइम्स एक्टिव होते हैं, जिससे गैस, अपच और एसिडिटी जैसी समस्याएं दूर रहती हैं।

3. तनाव और चिंता में राहत
तुलसी में मौजूद एडाप्टोजेन तनाव को कम करने और मूड को बेहतर बनाने में मदद करता है। दिन की शुरुआत शांत और संतुलित होती है।
4. दिल और शुगर दोनों के लिए फायदेमंद
तुलसी ब्लड शुगर को बैलेंस करने में मदद करती है और कोलेस्ट्रॉल लेवल को नियंत्रित रखती है, जिससे दिल की बीमारियों का खतरा कम होता है।
5. शरीर से टॉक्सिन्स करता है बाहर
तुलसी शरीर को अंदर से डिटॉक्स करती है और स्किन को भी हेल्दी और ग्लोइंग बनाती है।

खाते समय इन बातों का रखें खास ध्यान:
धातु के बर्तन में न रखें तुलसी
तुलसी के पत्तों में मौजूद कुछ तत्व धातु से रिएक्ट कर नुकसानदेह हो सकते हैं।
तुलसी को चबाएं जरूर, लेकिन दांत से काटने से बचें
माना जाता है कि तुलसी में पारा तत्व होता है, जो दांतों की इनैमल पर असर डाल सकता है। कोशिश करें इसे निगलें या अच्छे से चबाएं, लेकिन बार-बार दांत से काटने से बचें।
सुबह-सुबह खाली पेट लें तुलसी
तुलसी के सारे लाभ तभी मिलते हैं जब इसे सुबह उठते ही बासी मुंह खाया जाए।
तुलसी खाने के तुरंत बाद पानी न पिएं
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
