Latest Updates
-
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया -
इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए मशरूम का सेवन, सेहत को हो सकता है गंभीर नुकसान -
Special Marriage Act क्या है? सोनाक्षी-जहीर इकबाल समेत इन बॉलीवुड कपल्स ने बिना धर्म बदले की शादी -
किन्नौर कैलाश के दर्शन के बाद बदल गई हिमांशी खुराना की जिंदगी, एक्ट्रेस ने बताया क्यों इतनी खास है यह जगह -
Raksha Bandhan 2026: कब है रक्षाबंधन? जानें तिथि, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त, भद्रा का समय और महत्व -
कभी 75 रुपये में साफ करते थे गाड़ियां, आज कहलाते हैं दिल्ली के खान सर; पढ़ें मनोज गर्ग की सक्सेस स्टोरी -
Sawan 2026: सावन में दाढ़ी और बाल कटवाना चाहिए या नहीं? जानें ज्योतिष और धार्मिक नियम
टीवी एक्टर अर्जुन बिजलानी के ससुर का स्ट्रोक से निधन, 73 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा
नए साल के मौके पर टीवी इंडस्ट्री से बेहद दुखद खबर सामने आई। टीवी की महशूर एक्टर अर्जुन बिजलानी के ससुर और उनकी पत्नी नेहा बिजलानी के पिता राकेश चंद्र स्वामी का 73 साल की उम्र में अचानक निधन हो गया। उन्होंने 1 जनवरी को सुबह अंतिम सांस ली। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मौत की वजह स्ट्रोक बताई जा रही है। इस दुखद घटना की खबर मिलते ही अर्जुन और नेहा अपने दुबई वेकेशन से तुरंत मुंबई लौट आए।

अचानक स्ट्रोक आ गया
रिपोर्ट्स के मुताबिक, नेहा के पिता राकेश चंद्र स्वामी बिल्कुल स्वस्थ थे और देहांत से पहले उन्होंने परिवार के साथ डिनर किया था। इसके बाद अचानक उनकी तबीयत बिगड़ी और उन्हें आनन फानन में हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें वेंटिलेटर पर रखा। तमाम कोशिशों के बावजूद उन्हें बचाया ना जा सका और उन्होंने हमेशा के लिए दुनिया को अलविदा कह दिया। बताया जा रहा है कि राकेश चंद्र स्वामी को स्ट्रोक आया था, जिसकी वजह से उनकी मौत हो गई।
बेहद भावुक नजर आए अर्जुन बिजलानी
रिपोर्ट्स के मुताबिक, अर्जुन और नेहा नए साल की छुट्टियों के लिए दुबई गए हुए थे। लेकिन इस दुखद घटना की खबर मिलते ही वे ट्रिप छोड़कर तुरंत मुंबई वापस लौट आए। राकेश चंद्र स्वामी का अंतिम संस्कार 1 जनवरी शाम को मुंबई में किया गया। उनके निधन के दौरान अर्जुन अपने बेटे के साथ काफी भावुक नजर आए। परिवार के करीबी सूत्रों के मुताबिक, अर्जुन का अपने ससुर के साथ काफी करीबी और भावनात्मक रिश्ता था। इसी बीच सोशल मीडिया पर अंतिम संस्कार से जुड़े कुछ वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं, जिसमें नेहा बिजलानी अपने पिता को अंतिम विदाई देते हुए बेहद भावुक नजर आ रही हैं। पिता को खोने का दर्द उनके चेहरे पर साफ झलक रहा है। इस कठिन समय में अर्जुन और नेहा को दोस्तों, रिश्तेदारों और फैंस की ओर से लगातार सहानुभूति मिल रही है।
स्ट्रोक के लक्षण
बांह या पैर में अचानक सुन्नपन या कमजोरी
चेहरे का लटकना
अचानक बोलने में परेशानी
अचानक चलने में कठिनाई
अचानक धुंधला दिखना या दोहरी दृष्टि
गंभीर सिरदर्द या चक्कर
मतली या उल्टी
भ्रम की स्थिति
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications