Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
31 साल में एक्टर मोहसिन खान को आया हार्ट अटैक, डॉक्टर ने फैटी लिवर को बताई वजह, जानें दोनों का कनेक्शन
टीवी एक्टर मोहसिन खान जो टीवी सीरियल "ये रिश्ता क्या कहलाता है" में उन्होंने कार्तिक गोयनका का किरदार निभाने की वजह से पॉपुलर हुए थे। एक्टर ने हाल ही में सेहत से जुड़ा चौंका देने वाला खुलासा किया है। उन्होने एक इंटरव्यू में बताया कि 31 साल की उम्र में ही उन्हें हार्ट अटैक का सामना करना पड़ा।
अब 32 साल के हो चुके मोहसिन ने इस बारे में भी खुलासा किया कि इतनी कम उम्र में भी वह कैसे हार्ट अटैक के शिकार बन गए?

इस वजह से एक्टर को आया हार्ट अटैक
एक्टर ने बताया कि डॉक्टर ने उन्हें बताया कि उन्हें फैटी लिवर हो गया था और हार्ट अटैक के पीछे यही वजह थी। इसके बाद मैं कुछ समय अस्पताल में भर्ती था। खराब लाइफस्टाइ की वजह से इम्यूनिटी कमजोर हो जाती है।
फैटी लिवर से हार्ट अटैक का खतरा बढ़ जाता है क्योंकि इसकी वजह से धमनियों में कोलेस्ट्रॉल जमा हो जाता है, जो दिल तक पहुंचने वाले ब्लड फ्लो के बीच अवरोधक बन जाता है। आइए जानते हैं कि आखिर फैटी लीवर की बीमार क्या है?
क्या है फैटी लिवर
फैटी लिवर रोग, यह बीमारी तब होती है जब आपके लीवर के आसपास बहुत ज्यादा चर्बी जमा हो जाती है। लिवर हमारे शरीर में 300 से ज्यादा बेहद जरूरी काम करता है। इसे शरीर का सबसे वफादार अंग माना जाता है जो डैमेज होने के बाद खुद को रिपेयर करने की क्षमता रखता है।
फैटी लिवर का मतलब है कि लिवर के सारे कामों में अड़चन आना। यह बीमारी खासतौर पर उनमें होती है। जो लोग मधुमेह है ओवरवेट की समस्या से गुजर रहे होते हैं। इस वजह से लिवर में बहुत अधिक फैट इंफ्लेमेशन हो सकता है। इसके कारण अल्सर हो सकता है। सीवियर कंडीशन में ये अल्सर लिवर फेल्योर का कारण बन सकता है। फैटी लिवर बेहद कॉमन लिवर बीमारी बनती जा रही है।
खासतौर से गैर-अल्कोहल वाला (NAFLD), वैश्विक स्तर पर लगातार बढ़ रहा है. खानपान में की गई गलतियों और एक्सरसाइज की कमी के कारण लिवर फैटी हो जाता है. लेकिन यह उन लोगों में भी हो सकता है जो शराब नहीं पीते हैं, जिससे यह एक खामोश लेकिन खतरनाक स्थिति बन जाती है. मोहसिन के मामले में, बीमारी इस हद तक बढ़ गई थी कि इसने उनके दिल को प्रभावित किया, जिससे उन्हें दिल का दौरा पड़ा. य
फैटी लिवर के क्या लक्षण हैं?
आमतौर पर फैटी लिवर का कोई लक्षण नजर नहीं आता है।
- कभी-कभी थकान महसूस होना।
- पेट के ऊपर की तरफ दाहिनी ओर दर्द भी महसूस हो सकता है।
- अगर फैटी लिवर की समस्या गंभीर हो जाए तो इसके कुछ खास लक्षण नजर आ सकते हैं। जैसे आंखों में पीलापन, पेट में दर्द, पेशाब का रंग गहरा होना, पेट में सूजन और हर समय स्किन में खुजली।
फैटी लिवर की समस्या एल्कोहॉलिक और नॉन एल्कोहॉलिक दोनो को हो सकती है। इसी वजह से यह तरह की होती है-
- अल्कोहलिक फैटी लिवर डिजीज (AFLD)
- नॉन अल्कोहलिक फैटी लिवर डिजीज (NAFLD)
फैटी लीवर से बचने के लिए क्या न खाएं?
फैटी लीवर से बचने के लिए चीनी, शराब, रिफाइंड अनाज, अल्ट्रा प्रॉसेस्ड फूड, रिफाइंड अनाज, एडेड सॉल्ट, मीट, व्हाइड ब्रेड खाने से परहेज करना चाहिए।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
