Latest Updates
-
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया -
इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए मशरूम का सेवन, सेहत को हो सकता है गंभीर नुकसान -
Special Marriage Act क्या है? सोनाक्षी-जहीर इकबाल समेत इन बॉलीवुड कपल्स ने बिना धर्म बदले की शादी -
किन्नौर कैलाश के दर्शन के बाद बदल गई हिमांशी खुराना की जिंदगी, एक्ट्रेस ने बताया क्यों इतनी खास है यह जगह -
Raksha Bandhan 2026: कब है रक्षाबंधन? जानें तिथि, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त, भद्रा का समय और महत्व -
कभी 75 रुपये में साफ करते थे गाड़ियां, आज कहलाते हैं दिल्ली के खान सर; पढ़ें मनोज गर्ग की सक्सेस स्टोरी -
Sawan 2026: सावन में दाढ़ी और बाल कटवाना चाहिए या नहीं? जानें ज्योतिष और धार्मिक नियम -
कौन थीं अनन्या राज? 27 साल की उम्र में हुई मौत, एक महीने बाद सामने आई निधन की खबर -
Rudrabhishek Vidhi: घर पर शिव जी का रुद्राभिषेक कैसे करें? जानें सरल पूजा विधि, सामग्री, मंत्र और जरूरी नियम
टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी को हुआ डेंगू, जानिए गर्मी में मच्छरों के डंक से बचने के उपाय
TV Actress Divyanka Tripathi Diagnosed With Dengue : टीवी की लोकप्रिय एक्ट्रेस और 'ये है मोहब्बतें' फेम दिव्यांका त्रिपाठी इन दिनों डेंगू से पीड़ित हैं। उन्होंने खुद अपने सोशल मीडिया हैंडल पर इस बात की जानकारी दी है।
इंस्टाग्राम स्टोरी पर उन्होंने थर्मामीटर की 102.3°F की रीडिंग के साथ एक तस्वीर शेयर की, जिसमें उन्होंने बताया कि वह पिछले कुछ दिनों से बीमार थीं। जब जांच करवाई गई, तो पता चला कि उन्हें डेंगू हो गया है। वर्तमान में देश के कई हिस्सों में डेंगू के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं, ऐसे में इस बीमारी के बारे में जागरूक होना बेहद जरूरी है।

डेंगू होने के कारण
डेंगू एक वायरल संक्रमण है, जो एडिज एजिप्टी नामक मच्छर के काटने से फैलता है। ये मच्छर दिन के समय, विशेष रूप से सुबह और शाम के समय सक्रिय होते हैं। संक्रमित व्यक्ति को काटने के बाद मच्छर जब किसी स्वस्थ व्यक्ति को काटता है, तो वायरस उसके शरीर में पहुंच जाता है। बारिश के मौसम में टायर, गमले, कूलर, बाल्टी और अन्य जगहों पर जमा साफ पानी मच्छरों के पनपने का मुख्य कारण बनता है।
डेंगू के लक्षण
डेंगू के लक्षण शुरुआत में सामान्य बुखार जैसे लग सकते हैं, लेकिन समय के साथ यह गंभीर रूप ले सकता है। इसके प्रमुख लक्षणों में शामिल हैं:
- तेज बुखार के साथ सिरदर्द और आंखों के पीछे दर्द
- मांसपेशियों और जोड़ों में तेज दर्द
- अत्यधिक थकान और कमजोरी
- स्किन पर लाल चकत्ते या रैशेज
- भूख न लगना, मतली आना
- नाक, मसूड़ों या मल से खून आना
यदि इन लक्षणों को समय पर नजरअंदाज किया गया, तो डेंगू हेमोरेजिक फीवर या डेंगू शॉक सिंड्रोम का रूप ले सकता है, जो जानलेवा हो सकता है।
डेंगू से बचाव के उपाय
डेंगू से बचाव के लिए सबसे जरूरी है मच्छरों से सुरक्षा और उनके प्रजनन को रोकना। इसके लिए:
- पूरे शरीर को ढकने वाले कपड़े पहनें
- मच्छरदानी, मच्छर भगाने वाली क्रीम या स्प्रे का प्रयोग करें
- कूलर, गमले, बाल्टी जैसे स्थानों पर पानी जमा न होने दें
- सप्ताह में एक बार पानी के कंटेनर खाली करके अच्छे से साफ करें
- घर और आसपास की सफाई का विशेष ध्यान रखें
- स्वास्थ्य के लिए गिलोय, तुलसी और पपीते के पत्तों का सेवन लाभदायक हो सकता है। गिलोय का काढ़ा इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद करता है, जबकि पपीते के पत्तों का रस प्लेटलेट्स की संख्या बढ़ाने में सहायक माना जाता है।
डेंगू से बचाव ही इसका सबसे बेहतर इलाज है, इसलिए सजग रहें और स्वस्थ रहें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications