Latest Updates
-
Putrada Ekadashi Vrat Katha: पुत्रदा एकादशी पर जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, पूरी होगी संतान से जुड़ी हर कामना -
Putrada Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की भक्ति...इन संदेशों से अपनों को दें पुत्रदा एकादशी की शुभकामनाएं -
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी
Mahhi Vij हुई अस्पताल में भर्ती एक्ट्रेस, इस बीमारी के वजह से हुआ बुरा हाल, फेस्टिव सीजन में आप भी बचें
Mahhi Vij Hospitalised Due To Chikungunya: टीवी की फेमस एक्ट्रेस माही विज बीते दिन तबीयत बिगडने से अस्पताल में भर्ती हुई थी। एक्ट्रेस अस्पताल के बेड में बैठी हुई नजर आ रही थी, जिसकी फोटो सोशल मीडिया में खूब वायरल हुई थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक माही विज को चिकनगुनिया हो गया है।
इसकी वजह से तेज बुखार और जॉइंट पेन से गुजरना पड़ रहा था, इसके बाद उनको अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकनगुनिया एक वायरल बीमारी है जो मच्छरों के काटने से फैलती है, और इसमें जोड़ों में दर्द और सूजन जैसी गंभीर समस्याएं होती हैं। आइए जानते है इस वायरस से बचने के उपाय।

कैसी है माही विज की तबीयत?
माही विज की तबीयत में अब सुधार हो गया है, और उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। उनके फैंस, जो उनकी हालत को लेकर काफी चिंतित थे, अब राहत महसूस कर सकते हैं। माही ने खुद अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर करके यह जानकारी दी है। इस स्टोरी में वे अपने घर पर नजर आ रही हैं, जहां वे टीवी के सामने बैठी हुई किसी पार्सल बॉक्स को अनबॉक्स करने के लिए उठ रही हैं। यह देखकर यह साफ है कि उनकी हालत अब बेहतर है और वे घर पर आराम कर रही हैं। उनके प्रशंसक उनकी स्टोरी देखकर काफी खुश हैं और उनके जल्द पूरी तरह से ठीक होने की कामना कर रहे हैं।
चिकनगुनिया के लक्षण
चिकनगुनिया एक वायरल बीमारी है जो एडिस मच्छर के काटने से फैलती है, और इसके लक्षण और असर काफी दर्दनाक हो सकते हैं।
- संक्रमित व्यक्ति को अचानक तेज बुखार हो सकता है, जो कई दिनों तक बना रहता है।
- जोड़ों में सूजन और दर्द खासकर हाथ, पैर, एड़ी और घुटनों के जोड़ों में सूजन और तेज दर्द महसूस होता है, जो रोगी के चलने-फिरने में बाधा डाल सकता है।
- इस बीमारी में पैरों और एड़ियों में विशेष रूप से दर्द होता है।
- त्वचा पर लाल चकत्ते या रैशेस नजर आ सकते हैं, जो बीमारी का एक सामान्य लक्षण है।
- कुछ मामलों में शरीर के अन्य हिस्सों में भी सूजन हो सकती है।
- संक्रमित व्यक्ति के प्लेटलेट्स (रक्त कण) कम हो जाते हैं, जिससे कमजोरी महसूस होती है।
- मरीज को अत्यधिक थकान और कमजोरी महसूस होती है, जो बीमारी के दौरान और बाद में भी कई दिनों तक बनी रह सकती है।
इस बीमारी का असर आमतौर पर 4 से 6 दिनों तक रहता है, लेकिन कुछ लोगों में जोड़ों का दर्द लंबे समय तक बना रह सकता है। सही समय इलाज और देखभाल से मरीज की जल्दी रिेकवरी होती है।
चिकनगुनिया से बचाव
चिकनगुनिया से एकमात्र बचाव है कि मच्छरों को काटने से बचे, इसके लिए-
- अपने घर और उसके आसपास साफ-सफाई बनाए रखें। पानी जमा न होने दें, क्योंकि मच्छर पानी में पनपते हैं।
- एडिस मच्छर दिन के समय अधिक सक्रिय होते हैं, इसलिए दिन में खासतौर पर मच्छरों से बचाव करें।
- त्वचा पर मच्छर भगाने वाली क्रीम का उपयोग करें, खासकर तब जब आप बाहर जा रहे हों।
- ढीले और लंबे कपड़े पहनें, जिससे आपका शरीर मच्छरों के काटने से बच सके।
- सोते समय मच्छरदानी का उपयोग करें, खासकर अगर आप ऐसी जगह रहते हैं जहां मच्छरों की अधिकता हो।
- घर के अंदर और बाहर मच्छर रोधी दवाओं का छिड़काव करें। पानी जमा होने वाले स्थानों में जला हुआ तेल या पेट्रोल छिडके, जिससे मच्छरों का प्रजनन रुक सके।
चिकनगुनिया होने पर क्या करें?
- ज्यादा से ज्यादा तरल पदार्थ (पानी, नींबू पानी, नारियल पानी आदि) पिएं ताकि शरीर में पानी की कमी न हो और शरीर को डिहाइड्रेशन से बचाया जा सके।
- तला-भुना भोजन करने से बचें, क्योंकि भारी भोजन बीमारी के दौरान शरीर पर अतिरिक्त दबाव डालता है।
- बिना डॉक्टर की सलाह के कोई भी दवाई न लें, खासकर दर्द निवारक दवाएं, क्योंकि कुछ दवाएं प्लेटलेट्स को प्रभावित कर सकती हैं।
- ज्यादा से ज्यादा आराम करें और शरीर को ठीक होने का समय दें।
- अपने घर के आसपास कहीं भी पानी जमा न होने दें। पानी के ठहराव को रोकने के लिए उचित कदम उठाएं, जिससे मच्छरों का प्रजनन रोका जा सके।
- बाहर जाते हुए पूरे कपडे पहनें।
इन उपायों से आप न केवल चिकनगुनिया से बच सकते हैं, बल्कि इसके संक्रमण के दौरान भी अपनी स्थिति को बेहतर तरीके से संभाल सकते हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications