Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब -
World Lung Day 2026: शरीर में दिखें ये 7 लक्षण तो समझ जानें आपके फेफड़े हो रहे हैं खराब -
Anant Chaturdashi 2026: अनंत सूत्र में 14 गांठें ही क्यों बांधी जाती हैं? जानें इसका धार्मिक महत्व -
Mushtaq Khan Family: 'वेलकम' फेम मुश्ताक खान ने दुनिया को कहा अलविदा, जानिए एक्टर के परिवार में कौन-कौन? -
डायबिटीज में चावल और रोटी खाने का सही समय क्या है? जानें कब खाने से नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
Anant Chaturdashi Vrat Katha: अनंत चतुर्दशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, दूर हो जाएंगे सारे कष्ट -
Anant Chaturdashi 2026 Wishes: श्री हरि का आशीष...इन संदेशों के साथ अपनों को दें अनंत चतुर्दशी की शुभकामनाएं -
Hurun India Rich List 2026: ये हैं भारत के टॉप 10 सबसे अमीर लोग, जानिए किसके पास है कितनी दौलत
Kavita Chaudhary Died : टीवी शो उड़ान की कविता चौधरी का कार्डिएक अरेस्ट से हुआ निधन, जानें लक्षण
Kavita Chaudhary Died : 80-90 के दशक में प्रसारित हुए दूरदर्शन के लोकप्रिय धारावाहिक 'उड़ान' से फेम हासिल करने वाली अभिनेत्री कविता चौधरी नहीं रहीं। शुक्रवार को 67 साल की उम्र में उनका निधन हो गया। वह काफी समय से कैंसर से पीड़ित थीं।
कविता ने 'उड़ान' में आईपीएस अफसर कल्याणी सिंह का रोल निभाकर पॉपुलैरिटी हासिल की थी। बताया जा रहा है कि, एक्ट्रेस का निधन कार्डियक अरेस्ट से हुआ। उनका अंतिम संस्कार अमृतसर में किया गया। कविता चौधरी का जन्म भी अमृतसर में ही हुआ था।

यह थी उड़ान की कहानी
'उड़ान' की कहानी देश की दूसरी महिला IPS अधिकारी कंचन चौधरी भट्टाचार्य की जिंदगी पर आधारित थी। इसमें उनका किरदार कविता चौधरी ने निभाया था। आपको जानकर हैरानी होगी कि दोनों असल जिंदगी में बहनें थीं। सीरियल में दिखाया गया था कि एक साधारण से परिवार की आम लड़की IPS बनने का सपना देखती है। लेकिन उस सपने को पूरा करने के लिए उसे कड़े संघर्ष से जूझना पड़ता है। कविता चौधरी ने इस किरदार को बड़ी शिद्दत से निभाया था। वह उस दौर की हर महिला के लिए हीरो बन गई थीं।
कार्डियक अरेस्ट क्या है?
कार्डियक अरेस्ट एक ऐसी कंडीशन है, जिसमें व्यक्ति का दिल अचानक काम करना या धड़कना बंद कर देता है। इस स्थिति में अगर किसी व्यक्ति को तुरंत इलाज न मिले तो उसकी मौत भी हो सकती है। एक्सपर्ट का कहना है कि इस साइलेंट किलर बीमारी के लक्षण महिलाओं और पुरुषों में एक जैसे नहीं होते है।
कार्डियक अरेस्ट के कारण
शुगर, हाई ब्लडप्रेशर, हाई कोलेस्ट्रोल, स्मोकिंग, लेक ऑफ फिज़िकल एक्सरसाइज़, ओबेसिटी, खराब लाइफ़स्टाइल, तनाव कार्डियक अरेस्ट के कारण है।
बचाव
- शुगर कंट्रोल में रखना है
- ब्लड प्रेशर में रखें
- कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल में रखें, सिगरेट से दूर रहें
- डाइट अच्छी हो, मसाले और ऑयली फूड से दूर रहें
- एक्सरसाइज़ करें, नेगेटिव इमोशन से दूर रहें
कार्डियक अरेस्ट का इलाज
कार्डियक अरेस्ट आने पर सबसे पहले (CPR- Cardiopulmonary resuscitation) मतलब कार्डियक मसाज करना, हार्ट की अनियमित हुई रिदम के लिए इलेक्ट्रिक शॉट देकर हार्ट को नॉर्मल किया जाता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
