Latest Updates
-
Putrada Ekadashi Vrat Katha: पुत्रदा एकादशी पर जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, पूरी होगी संतान से जुड़ी हर कामना -
Putrada Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की भक्ति...इन संदेशों से अपनों को दें पुत्रदा एकादशी की शुभकामनाएं -
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी
गर्मी में पेट को शांत रखता है यूपी-बिहार का सन्नाटा रायता, ये हैं फायदे और बनाने का तरीका
Sannata Raita : गर्मी का मौसम आते ही आपने खीरा, लौकी और बूंदी का रायता तो खूब खाया होगा। लेकिन क्या आपने सन्नाटा रायता खाया हैं? जी हां, सही सुना सन्नाटा रायता। सन्नाटा यानी शांति और अंग्रेजी में जिसे साइलेंस कहा जाता है।इस रायता को सन्नाटा इस वजह से भी कहा गया है क्योंकि यह गर्मी के दिनों में पेट में होने वाली दिक्कतों को शांत कर देता है और इसके यूनिक टेस्ट चखने के बाद पेट और दिमाग सन्न रह जाता है।
इसलिए इसे सन्नाटा रायता कहा जाता है। यूपी-बिहार में गर्मी के दिनों में लू और पेट से जुड़ी समस्याओं से बचने के लिए इसका खूब सेवन करते हैं। आइए जानते हैं इस मजेदार रायता को खाने के फायदे और बनाने का तरीका।

प्रोटीन से भरपूर
दही में खूब प्रोटीन होता है। रायता खाने से आपके शरीर को प्रोटीन मिलता है। प्रोटीन मसल्स के लिए खूब अच्छा माना जाता है।
डायजेशन के लिए बेहतर
रायता में प्रोबायोटिक्स होते हैं, जो गट हेल्थ यानी डायजेस्टिव सिस्टम के लिए बेहतर माना जाता है। ये पेट को ठंडा रखने के साथ ही पाचन को बेहतर बनाता हैं और गर्मी में पेट की समस्याओं से बचाता है।
पेट को रखें साफ
इस रायता को बनाने के लिए हींग, जीरा और धानिया या पुदीना का इस्तेमाल होता है, जो पेट को साफ रखता है। इसके अलावा इसके सेवन से गैस, कब्ज और अपच जैसी पाचन की समस्याएं नहीं होती है। ये शरीर में जमे हुए टॉक्सिन को बाहर निकालने का काम करता है।
हाइड्रेशन बनाए रखें
इस रायता में पानी का की खूब मात्रा होती है, इसके सेवन से शरीर डिहाइड्रेशन नहीं होता है। पेट भी शांत रहता है।
कैसे बनाए सन्नाटा रायता
सामग्री
दही - 400 ग्राम
पानी - 400 एमएल
लाल मिर्च पाउडर - आधा चम्मच
भुना जीरा - एक चम्मच
हींग - आधा छोटा चम्मच
हरी मिर्च - आधा चम्मच कटी हुई
काला नमक - स्वादानुसार
सरसों का तेल - एक से दो चम्मच
धानिया की पत्ती
ऐसे बनाएं
- दही में लाल मिर्च पाउडर, नमक और पानी डालकर अच्छे से मिला लें।
- एक मिट्टी के दिये में सरसों का तेल डालकर गरम करें।
- इसमें जीरा, हींग डालें।
- अब इस दिये में तड़का लगते हीगैस से सीधा दही में डाल दें।
इसे 20 मिनट के लिए ढंककर रख दें ताकि सारे फ्लेवर्स अच्छे से आ जाएं।
- सबसे आखिर में बूंदी और हरा धनिया डालकर सर्व करें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications