Latest Updates
-
Akshaya Tritiya Vrat Katha: अक्षय तृतीया के दिन जरूर पढ़ें यह कथा, मिलेगा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद -
Parshuram Jayanti 2026 Wishes: अधर्म पर विजय...इन संदेशों के साथ अपनों को दें परशुराम जयंती की शुभकामनाएं -
Akshaya Tritiya 2026 Wishes: सोने जैसी हो चमक आपकी...अक्षय तृतीया पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Akshaya Tritiya Wishes For Saasu Maa: सासु मां और ननद को भेजें ये प्यार भरे संदेश, रिश्तों में आएगी मिठास -
Aaj Ka Rashifal 19 April: अक्षय तृतीया और आयुष्मान योग का दुर्लभ संयोग, इन 2 राशियों की खुलेगी किस्मत -
Akshaya Tritiya 2026 Upay: अक्षय तृतीया पर करें ये 5 उपाय, मां लक्ष्मी की कृपा से सुख-संपत्ति में होगी वृद्धि -
World Liver Day 2026: हर साल 19 अप्रैल को क्यों मनाया जाता है विश्व लिवर दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और थीम -
Nashik TCS Case: कौन है निदा खान? प्रेग्नेंसी के बीच गिरफ्तारी संभव या नहीं, जानें कानून क्या कहता है -
कश्मीर में भूकंप के झटकों से कांपी धरती, क्या सच हुई बाबा वेंगा की खौफनाक भविष्यवाणी? -
चेहरे से टैनिंग हटाने के लिए आजमाएं ये 5 घरेलू उपाय, मिनटों में मिलेगी दमकती त्वचा
मूंछों की वजह से 10वीं टॉपर का बना मजाक, इस बीमारी से लड़कियों के फेस में उगते हैं बाल
facial hair cause : बीते रविवार उत्तर प्रदेश की माध्यमिक शिक्षा बोर्ड का रिजल्ट जारी होने के बाद से कक्षा 10वीं की टॉपर प्राची निगम ऑनलाइन ट्रोलिंग का शिकार बनी। प्राची को चेहरे के बालों की वजह से उन्हें खूब ट्रोल किया गया यहां तक की उनके ऊपर कई वाहियात मीम्स भी बनाए गए। लोग उनके अच्छे स्कोर और पढ़ाई की बजाय फेशियल हेयर पर चर्चा करने लगे।
इन सारी चीजों के वजह से प्राची और उनके परिवारवाले काफी आहत हैं। हालांकि कई लोग प्राची के समर्थन में भी आएं। वैसे आपको बता दें कि प्राची ऐसी अकेली लड़की नहीं हैं जिसे फेशियल हेयर की वजह से शर्मिंदगी का सामना करना पड़ रहा है। प्राची जैसी कई महिलाएं हैं जो चेहरे पर उग आए बालों की वजह से परेशान हैं।

हर महिला के चेहरे पर रोएं होते हैं। अगर रोएं हल्के हों, तो दिक्कत की बात नहीं होती है, लेकिन जब यही रोएं मोटे बाल या मूंछों में बदल जाते हैं, तब महिलाओं के लिए स्थिति शर्मनाक भी हो जाती है। चेहरे पर अनचाहे बालों की समस्या को हिर्सुटिज़्म कहा जाता है। आइए जानते हैं कि आखिर महिलाओं के चेहरे पर अनजाने बाल क्यों आ जाते हैं? ये हैं वजह-
पोलिस्टिक ओवरी सिंड्रोम (PCOS)
पोलिस्टिक ओवरी सिंड्रोम (PCOS) की वजह से भी महिलाओं के चेहरे पर अनचाहे बाल उग आते हैं। यह ओवेरी से संबंधित बीमारी होती है। जिसमें हॉर्मोन्स असंतुलन की वजह से महिलाओं के चेहरे पर बाल उगने लगते हैं। पीसीओएस में महिलाओं के अनियमित पीरियड्स, वजन बढ़ना और हेयर फॉल जैसे प्रॉब्लम्स होने लगती है। चेहरे पर मूच्छों या अनचाहे बालों का उग आना पोलिस्टिक ओवरी सिंड्रोम के मुख्य लक्षणों में से है।

मेल हॉर्मोन का बढ़ना
कई महिलाओं के शरीर में मेल सेक्स हॉर्मोन टेस्टोस्टेरॉन का ज्यादा स्त्राव होने की वजह से भी महिलाओं के चेहरे और शरीर के अन्य अंगों पर बाल ज्यादा उगने लगते हैं। मेल हॉर्मोन की वजह से महिलाओं की आवाज भी भारी हो जाती है।
दवाईयों के साइड इफेक्ट्स
जो महिलाएं हार्मोनल थेरेपी लेती हैं, उनमें भी फेसियल हेयर की प्रॉब्लम होने लगती है। थेरेपी के दौरान इस्तेमाल होने वाली दवाईयों के साइड इफेक्ट की वजह से ऐसा हो सकता है।
जेनेटिक कारण
चेहरे पर अनचाहे बालों की पीछे एक वजह आनुवांशिकता भी हो सकता है। अगर परिवार में दादी, नानी और मां कोई अनचाहे बाल हैं तो यह समस्या अगली पीढ़ी की लड़कियों को भी हो सकती है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications











