Latest Updates
-
Father's Day 2026 Shayari: उंगली पकड़कर चलना सिखाया...फादर्स डे पर पापा को भेजें ये दिल छू लेने वाली शायरियां -
Zero Oil Sprouts Cheela Recipe: वजन घटाने के लिए बनाएं हेल्दी और टेस्टी नाश्ता -
50+ Father's Day 2026 Wishes: जिसके सिर पर पिता का हाथ...फादर्स डे पर पापा को भेजें ये दिल छू लेने वाले मैसेज -
Aaj Ka Rashifal 21 June 2026: रविवार को इन 5 राशियों पर होगी धन वर्षा, सूर्य देव बदलेंगे आपका भाग्य -
Fried Onion Special Egg Do Pyaza Recipe: घर पर बनाएं रेस्टोरेंट जैसा लाजवाब स्वाद -
International Yoga Day 2026 Quotes: योग दिवस पर इन 30+ कोट्स के जरिए प्रियजनों को दें स्वस्थ रहने का संदेश -
Tandoor Style at Home Paneer Tikka Recipe: अब घर पर पाएं होटल जैसा स्मोकी स्वाद -
Yoga Day 2026 Wishes In Sanskrit: नित्यं योगाभ्यासः...इन संस्कृत संदेशों से अपनों को दें योग दिवस की बधाई -
Father's Day 2026: किसी ने छोड़ी स्मोकिंग, तो कोई निभाता है नैपी ड्यूटी, ये हैं बॉलीवुड के Super Dads -
Simple Aromatic Peas Pulao Recipe: घर पर बनाएं होटल जैसा खिला-खिला मटर पुलाव
अंटेशन जेंटलमेन! औरतों में ही नहीं मर्दों को भी होता है यूरिन इंफेक्शन, जरा इन लक्षणों पर ध्यान दें
यूरिन इंफेक्शन या यूटीआई ( यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन) का नाम सुनते ही हम इसे सीधे महिलाओं से जोड़कर देखने लगते हैं। आमतौर पर ये समस्या महिलाओं में ज्यादा होती है। लेकिन आपको जानकर थोड़ी हैरानी होगी कि पुरुषो को भी यूरिन इंफेक्शन होता हैं। लेकिन जिस तरह महिलाओं को किसी भी उम्र में यूटीआई की समस्या हो सकती हैं।
इसके उलट पुरुषों में ये समस्या ज्यादात्तर 50 वर्ष के बाद देखने को मिलती हैं। पुरुषों की तुलना में महिलाएं जल्दी यूरिन इंफेक्शन की चपेट में आ जाती है। लेकिन सही समय पर अगर यूरिन इंफेक्शन का इलाज नहीं कराया जाए, तो पुरुषों में प्रोस्टेट बढ़ सकता है। आइए जानते हैं किन कारणों से यूटीआई पुरुषों में होता है और इसके लक्षण क्या हैं?

यूटीआई के कारण?
WebMD के अनुसार पुरुषों में यूटीआई होने के तीन मुख्य कारण हैं, जैसे- कम उम्र के पुरुषों में यौन संचारित रोग होना, बुजुर्गों में प्रोस्टेट ग्रंथि का बढ़ना और डायबिटीज की समस्या।
* जब पुरुषों में प्रोस्टेट ग्रंथि फूल जाती है, इस वजह से पेशाब पूरी तरह बाहर नहीं आकर अंदर रह जाता है। बैक्टीरिया बढ़ने से यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन का खतरा बढ़ जाता है।
* मूत्राशय या गुर्दे की समस्या। उदाहरण के लिए, गुर्दे की पथरी या ऐसी स्थितियां जिसकी वजह से पेशाब इक्ट्ठा होने लगता है और ठीक से बाहर नहीं निकल पाता हैं।
* मूत्र कैथेटर होना।
* कम उम्र के पुरुषों में यदि यूटीआई इंफेक्शन होता है तो इसकी वजह यौन संक्रमण भी हो सकता है।
* एक कमजोर प्रतिरक्षा प्रणाली।
* डायबिटीज भी एक रिस्क फैक्टर है।
पेशाब में तेज दर्द और जलन होना
यूरिन इंफेक्शन की समस्या होने पर पुरुषों को पेशाब करते समय तेज दर्द और जलन महसूस हो सकती है। कई बार दर्द इतना ज्यादा बढ़ जाता है कि व्यक्ति को तुरंत डॉक्टर के पास जाना पड़ता है।
बार-बार पेशाब आना
जो पुरुष यूरिन इंफेक्शन की चपेट में आते हैं उन्हें बार-बार यूरिन पास करने की इच्छा होती है। इसके अलावा पेशाब की तीव्र इच्छा और प्रेशर महसूस होने के बाद भी बहुत कम मात्रा में ही पेशाब आता है। पूरी तरह से पेशाब हो ही नहीं पाता है।

पेशाब के साथ खून
अगर यूरिन इंफेक्शन के लक्षणों को लगातार नजरअंदाज करने या ध्यान न देने की गंभीर स्थिति में पेशाब के साथ खून भी निकल सकता है। इसके अलावा पेट के निचले हिस्से में लगातार दर्द का अहसास होता है।
पेशाब के रंग में बदलाव
पुरुषों को यूरिन इंफेक्शन होने पर उनके पेशाब के रंग में भी बदलाव हो सकता है। इसके कारण पेशाब का रंग अधिक पीला या फिर मटमैला हो सकता है। ऐसे लक्षण नजर आने पर तुरंत डॉक्टरी सलाह लें। साथ ही अधिक से अधिक पानी का सेवन करें।
घरेलू उपाय
यूरिन इंफेक्शन होने की स्थिति में आप जितना हो सकें उतना अधिक तरल पदार्थों का सेवन करें। अधिक से अधिक पानी या तरल पदार्थों का सेवन करने से यूरिनरी ट्रैक्ट में मौजूद बैक्टीरिया को बाहर निकालने में मदद करता है। पानी के अलावा नारियल पानी, छाछ, ऑरेंज जूस आदि से यूरिन इंफेक्शन में फायदा पहुंचता है। साइट्रस फ्रूट जैसे अंगूर, ऑरेंज, नींबू यूटीआई को दूर करने के लिए बहुत कारगर है।
(डिस्क्लेमर : इस लेख में दी गई सभी जानकारी और सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। Boldsky Hindi इसकी पुष्टि नहीं करता है। इन चीजों पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें। )
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications