Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
Covid 19 Update : कोरोना ने पसारे पैर, देश में एक्टिव केस 4000 के पार, जानें आपके शहर का हाल
Covid-19 Cases In India : कोविड-19 ने एक बार फिर से देश में हाहाकार मचा दिया है। अब तक देश में कोविड के करीब 4000 एक्टिव केस सामने आ गए हैं। ऐसे स्वास्थ्य विभाग वो सरकार के माथे पर चिंता की लकीर साफ दिखाई दे रही है। वहीं आमजन में भी डर देखने को मिल रहा है। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से साफ-सफाई और सतर्कता बरतने की अपील की है।
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के मुताबिक, 2 जून तक देश में करीब 3961 एक्टिव केस के मामले सामने आए हैं जो डराने वाले हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार अब तक देश में कोरोना से करीब 6 लोगों की मौत हो गई है। आइए जानते हैं कि किस राज्य में कोरोना का बरस रहा कहर और इससे बचने के उपाय।

दिल्ली में कोरोना से 4 मौतें
देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना के केस तेजी से बढ़ रहे हैं। दिल्ली में अब तक कोविड के 483 केस सामने आ गए हैं। रफ्तार से बढ़ते कोरोना के केसों से लोगों में डर का माहौल है। दुख की बात तो ये है कि स्वास्थ्य मंत्रालय की पूरी तैयारी के बाद भी अब तक दिल्ली में 4 लोगों की कोरोना से मौत हो गई है। हालांकि केंद्र सरकार अपनी ओर से पूरी कोशिश कर रही है।
केरल में मचा हाहाकार
कोविड-19 ने सबसे ज्यादा हाहाकार केरल में मचाया हुआ है। रिपोर्ट्स के अनुसार, केरल में कोविड-19 के एक्टिव केसों की संख्या 1,336 तक पहुंच गई है। इतनी तेजी से बढ़ते कोविड के केस चिंता का विषय है।
महाराष्ट्र में कैसा हाल?
बात करें महाराष्ट्र की तो वहां भी कोविड के केस तेजी से बढ़ रहे हैं, लेकिन अभी दिल्ली और केरल से वो बहुत पीछे है। मगर ऐसे ही केस बढ़ते रहे तो लोग पैनिक हो सकते हैं।
गुजरात संख्या पहुंची 100 के पार
गुजरात में अहमदाबाद शहर में कोविड-19 के 100 से अधिक सक्रिय मामले हैं। हाल ही में एक 47 वर्षीय महिला की कोविड-19 से मृत्यु हो गई, जो शहर में इस वर्ष की पहली कोविड-19 संबंधित मृत्यु है।
गोवा में क्या हाल?
गर्मियों की छुट्टियां पड़ गई हैं ऐसे में लोग अपनी फैमिली के साथ घूमने जाने का प्लान बना रहे हैं। वहीं कोविड के बढ़ते केस उन्हें डरा भी रहे हैं। बता दें कि कोविड में कोरोना के एक्टिव केस 10 के पार पहुंच गए हैं।
चंडीगढ़ में भी कोविड चरम पर
कोविड-19 ने चंडीगढ़ में भी हाहाकार मचाया हुआ है। रिपोर्ट्स के अनुसार, चंडीगढ़ में सक्रिय मामलों की संख्या 152 तक पहुंच गई है।
विशेषज्ञों की सलाह
स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि वर्तमान में अधिकांश कोविड-19 मामले हल्के हैं और घबराने की आवश्यकता नहीं है। फिर भी, अस्पतालों की तैयारी, निरंतर टीकाकरण प्रयासों और मास्क पहनने जैसी सावधानियों का पालन करना महत्वपूर्ण है। लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है। कोविड से बचने के लिए बार-बार हाथ धोएं और मास्क का उपयोग करें। अगर किसी को कोविड के लक्षण दिखाई दे रहे हैं तो उसे कोरेंटाइन करें।
क्या हैं कोविड-19 के लक्षण?
जान लें कि कोविड-19 के लक्षणों में बुखार, खांसी और सांस लेने में दिक्कत हो रही है। शरीर में दर्द, सिर में दर्द और थकान महसूस हो रही है। अगर किसी को ऐसे लक्षण दिखें तो वो सावधानी बरतते हुए अन्य परिवार वालों से अलग रहें और मास्क का इस्तेमाल जरूर करें। इसके अलावा एंटीवायरल दवाओं के साथ शुरुआती इलाज करें वो डॉक्टर से परामर्श लें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
