Latest Updates
-
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2025 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा!
54 में भी किसी मॉडल से कम नहीं लगती है डोनाल्ड ट्रंप की वाइफ, इस डाइट को फॉलो करती हैं Melania Trump
Melania Trump's diet and Fitness Routine : डोनाल्ड ट्रंप की पत्नी मेलानिया ट्रंप, स्लोवेनिया में जन्मी पूर्व फैशन मॉडल और अमेरिका की प्रथम महिला हैं। 54 साल की मेलानिया अपनी फिटनेस के लिए जानी जाती हैं और अपनी उम्र से 10 साल छोटी दिखती हैं। उनकी फिटनेस का राज उनका संतुलित आहार और स्वस्थ जीवनशैली है। मेलानिया ताजे फल, सब्जियां और हाई प्रोटीन डाइट पर जोर देती हैं।
वह हर दिन हाइड्रेशन पर ध्यान देती हैं और पर्याप्त पानी पीती हैं। नाश्ते में वह विटामिन-रिच स्मूदी या दलिया लेना पसंद करती हैं। वह चीनी और जंक फूड से बचती हैं, साथ ही नियमित योग और व्यायाम करती हैं। अपने फिटनेस रूटीन को लेकर अनुशासित मेलानिया खुद को सकारात्मक और सक्रिय रखने पर ध्यान देती हैं। उनकी हेल्दी लाइफस्टाइल लाखों लोगों के लिए प्रेरणा है।

मेलानिया ट्रंप फॉलो करती हैं ये डाइट
अमेरिका की फर्स्ट लेडी मेलानिया ट्रंप अपने खाने को लेकर बेहद सतर्क रहती हैं। वह हेल्दी और बैलेंस्ड डाइट पर ध्यान देती हैं, जिसमें भरपूर फल और सब्जियां शामिल होती हैं। इनमें विटामिन, एंटीऑक्सीडेंट्स, ओमेगा-3, और मिनरल्स प्रचुर मात्रा में होते हैं। खबरों के अनुसार, मेलानिया रोजाना लगभग 7 फलों का सेवन करती हैं, जो न केवल उन्हें फिट और स्वस्थ रखते हैं, बल्कि उनकी त्वचा को भी खूबसूरत बनाते हैं। उनकी यह डाइट उन्हें एक आकर्षक और स्वस्थ व्यक्तित्व बनाए रखने में मदद करती है।
मेलानिया ट्रंप की फिटनेस का सबसे बड़ा सीक्रेट
बिजनेस इनसाइडर की रिपोर्ट के मुताबिक, मेलानिया ट्रंप की फिटनेस का सबसे बड़ा सीक्रेट सेल्फ-लव है। वह खुद का ख्याल रखना अपनी प्राथमिकता मानती हैं। सुबह जल्दी उठने के साथ, वह हेल्दी और बैलेंस्ड डाइट पर ध्यान देती हैं, जिसमें रोजाना सात फल शामिल होते हैं। फिट रहने के लिए वह टेनिस खेलती हैं, पिलेट्स करती हैं और डेली रूटीन में हल्की एक्सरसाइज को भी जगह देती हैं। उनकी यह लाइफस्टाइल न केवल उन्हें स्वस्थ रखती है, बल्कि उनकी ऊर्जा और खूबसूरती को भी बनाए रखती है।
करती हैं ये वर्कआउट और एक्सरसाइज
मेलानिया ट्रंप अपने डेली रूटीन में हल्के-फुल्के एक्सरसाइज जैसे वॉक को शामिल करती हैं। इसके साथ ही वह रोज पिलेट्स करती हैं, जो उनकी फिटनेस बनाए रखने में मदद करता है। टेनिस खेलना भी उनके रूटीन का हिस्सा है, जिससे उनकी शारीरिक और मानसिक ऊर्जा बनी रहती है। यह संतुलित व्यायाम उनकी फिटनेस और स्वस्थ जीवनशैली का राज है।
ओटमील या स्मूदी से करती हैं सुबह की शुरुआत
मेलानिया ट्रंप की लाइफस्टाइल डोनाल्ड ट्रंप से काफी अलग है। वह दिन की शुरुआत ओटमील या स्मूदी से करती हैं, जबकि ट्रंप नाश्ता स्किप करते हैं। मेलानिया हल्का लेकिन पोषक तत्वों से भरपूर नाश्ता पसंद करती हैं। उनका मानना है कि हेल्दी खाने से वह बेहतर और अधिक ऊर्जा से भरपूर महसूस करती हैं।
खूब पीती हैं पानी
मेलानिया ट्रंप न केवल खूब सारे फल और सब्जियां खाती हैं, बल्कि दिनभर में पर्याप्त मात्रा में पानी भी पीती हैं, जो उन्हें हाइड्रेट रखने के साथ डिटॉक्स भी करता है। इसके अलावा, वह कभी-कभार डाइट कोक का सेवन भी करती हैं। उनका यह संतुलित रूटीन उन्हें फिट और ऊर्जावान बनाए रखने में अहम भूमिका निभाता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
