Latest Updates
-
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग
पीले दांतों के कारण खुलकर मुस्कुराने से कतराते हैं आप, घर पर बने इस पेस्ट का करें इस्तेमाल
कई बार अच्छे टूथपेस्ट का इस्तेमाल करने के बाद भी दांतों का पीलापन दूर नहीं होता है। जिस कारण दोस्तों या अन्य लोगों के सामने कुछ भी बोलने या खुल कर मुस्कुराने में काफी झिझक होती है।
हमारे दांतों को सही देखभाल की जरूरत होती है, नहीं तो उनपर गंदगी जमने लगती है, जो आपकी प्यारी सी मुस्कान को चेहरे पर आने से रोकने लगते हैं। दांतों को सफेद करने और उसके पीलेपन को दूर करने के लिए अक्सर हम कई होम रेमेडी भी ट्राई करते हैं। लेकिन फिर भी दांतों पर असर नहीं होता है। ऐसे में आज हम आपके लिए एक ऐसे पेस्ट की रेसिपी लेकर आए हैं, जिसके इस्तेमाल से आप अपने दातों की खोई चमक वापस ला सकते हैं, और एक बार फिर खुलकर मुस्कुरा सकते हैं।

दांतों को चमकाने के लिए पेस्ट रेसिपी
सामग्री -
* बेकिंग सोडा - 2 बड़े चम्मच
* हाइड्रोजन पेरोक्साइड - 2 बड़े चम्मच
* पानी - 1 बड़ा चम्मच
* पुदीना का तेल
बनाने की विधि -
1. सबसे पहले एक छोटे कटोरे में बेकिंग सोडा, हाइड्रोजन पेरोक्साइड और पानी डालकर मिला दें और एक पेस्ट तैयार कर लें।
2. अब आप इसमें पेपरमिंट एसेंशियल ऑयल की 2 बूंदें डालकर अच्छी तरह मिला दें।
3. इसके बाद अपने टूथब्रश को गीला करें और तैयार पेस्ट की थोड़ी मात्रा ब्रिसल्स पर लगाएं।
4. लगभग दो मिनट तक गोलाकार गति में अपने दांतों को धीरे से इस पेस्ट से ब्रश करें।
5. पेस्ट को थूक दें और पानी से अपना मुंह साफ कर लें।
6. आप किसी भी अवशेष को हटाने और अपनी सांसों को फ्रेश करने के लिए अपने दांतों को रेगुलर टूथपेस्ट से ब्रश कर सकते हैं।
यह ध्यान रखना बहुत जरूरी है कि यह पेस्ट आपके दातों की सतह के दागों को हटाने और चमकदार बनाने में मदद कर सकता है, लेकिन इसका उपयोग कम मात्रा में किया जाना चाहिए। बेकिंग सोडा जैसे तत्वों का ज्यादा इस्तेमाल आपके दांतों के इनेमल को नुकसान पहुंचा सकता है। इसलिए, इस पेस्ट का इस्तेमाल हफ्ते में एक या दो बार से ज्यादा नहीं करने की सलाह दी जाती है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
