Latest Updates
-
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2025 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा!
आजादी का मना रहे हैं जश्न, हेल्दी और यूनिक तरीके से ऐसे सेलिब्रेट करें पार्टी
इंडिपेंडेंस डे हर भारतीय के लिए बेहद खास दिन है। अपनी आजादी के जश्न को मनाने के लिए लोग अक्सर अपने घर पर पार्टी होस्ट करते हैं। यकीनन यह आपके अपनों के एक होने या कुछ वक्त के लिए मिलने का एक अच्छा अवसर हो, लेकिन इस दौरान सेहत को नजरअंदाज करना सही नहीं माना जाता है।

जब आप पार्टी होस्ट कर रहे हैं तो कोशिश करें कि आप हेल्दी तरीके से आर्गेनाइज करें। ऐसा करना बिल्कुल भी मुश्किल नहीं है। बस आपको कुछ छोटे-छोटे टिप्स पर ध्यान देने की जरूरत होती है। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे ही टिप्स के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें अपनाकर आप एक हेल्दी इंडिपेंडेंस पार्टी को होस्ट कर सकते हैं-
मेन्यू पर करें फोकस
पार्टी में सबसे जरूरी होता है अपने खाने का ख्याल रखना। जब आप पार्टी को होस्ट कर रहे हैं तो कोशिश करें कि आप मेन्यू में तरह-तरह के फल, सब्जियां, लीन प्रोटीन होल ग्रेन आदि को शामिल करें। आप अपने खाने की सर्विंग के अंदाज को बदलें। मसलन, आप फ्रेंच फ्राइस की जगह बेक्ड शकरकंद फ्राइज स्टार्टर के रूप में बनाएं और इसी तरह डीप-फ्राइड फूड की जगह ग्रिल्ड वेजिटेबल को सर्व करें। इस तरह आने वाले सभी मेहमान टेस्टी फूड भी खा सकेंगे और उनकी हेल्थ पर भी विपरीत असर नहीं पड़ेगा।
हाइड्रेशन को ना करें नजरअंदाज
अमूमन पार्टी में अल्कोहल के अलावा कई तरह की शुगरी ड्रिंक्स को सर्व किया जाता है। लेकिन अगर आपने इंडिपेंडेंस डे पार्टी को हेल्दी तरीके से होस्ट करने का मन बनाया है तो ऐसे में आप अल्कोहल या शुगरी ड्रिंक्स को अवॉयड करें। इसकी जगह आप नींबू पानी, मौसमी का जूस, नारियल पानी या फिर तरह-तरह के इन्फ्यूज वाटर को सर्व करें। इस तरह गेस्ट के पास ड्रिंक्स में कई वैरायटी होंगी और उनकी सेहत पर भी विपरीत असर नहीं पड़ेगा।
स्नैकिंग भी हो खास
इंडिपेंडेंस डे पार्टी में कई तरह के स्नैकिंग ऑप्शन होते हैं, लेकिन आप इन्हें हेल्दी बनाने की कोशिश करें। मसलन, आप पार्टी में होल ग्रेन चिप्स, एयर-पॉप्ड पॉपकॉर्न या बेक्ड स्नैक्स सर्व करें। आप चाहें तो अलग से स्नैकिंग काउंटर भी प्लॉन कर सकते हैं, जहां पर आप सलाद से लेकर रैप व कुछ हेल्दी डिप्स आदि रखें। इससे वे अपनी पसंद के अनुसार स्नैकिंग को कस्टमाइज कर सकते हैं।
ग्रिलिंग फूड करें सर्व
इंडिपेंडेंस पार्टी में ग्रिलिंग फूड को सर्व करना अच्छा विचार हो सकता है। आप कई तरह की वेजिटेबल्स व लीन मीट को मैरिनेट करके ग्रिल करें। इतना ही नहीं, आप हैवी सॉस की जगह हर्ब्स व स्पाइसेस से उसे मैरिनेट करें।
यूं करें फूड सर्व
अगर आप हेल्दी इंडिपेंडेंस डे पार्टी को होस्ट करना चाहती हैं तो ऐसे में आपको फूड को स्मार्टली सर्व करना चाहिए। मसलन, आप पार्टी में छोटे साइज की प्लेटों को रखें। ऐसा करने से आने वाले सभी गेस्ट आसानी से पोर्शन कंट्रोल कर पाएंगे और इससे उन्हें ओवरईटिंग से बचने में मदद मिलेगी।
स्मार्टली चुनें गेम्स
जब बात इंडिपेंडेंस डे पार्टी की हो, तो उसमें आप कुछ गेम्स भी अवश्य शामिल करेंगे। लेकिन अगर आप हेल्दी इंडिपेंडेंस डे पार्टी होस्ट करना चाहते हैं, तो ऐसे में आप गेम्स को स्मार्टली चुनें। आपके पार्टी गेम्स ऐसे होने चाहिए, जिसमें गेस्ट को थोड़ी फिजिकल एक्टिविटी शामिल हो। मसलन, सैक रेस से लेकर फ्रिजबी आदि गेम्स में गेस्ट को काफी मजा आएगा। साथ ही, इससे उनकी अतिरिक्त कैलोरी भी बर्न होगी।
डेजर्ट भी हों हेल्दी
इंडिपेंडेंस डे की पार्टी में हम सभी डेजर्ट जरूर सर्व करते हैं। लेकिन बहुत अधिक शुगर का सेवन सेहत के लिए अच्छा नहीं है। इसलिए, डेजर्ट में हेल्दी ऑप्शन चुनें। मससलन, आप फ्रोजन फ्रूट पाप्सिकल्स या फ्रूट प्लैटर सर्व कर सकते हैं। वहीं अगर आपने बेकिंग करने का मन बनाया है तो ऐसे में आप मैदा की जगह साबुत गेहूं के आटे या बादाम के आटे का उपयोग करें। साथ ही, शुगर की मात्रा भी कम करें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
