Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
क्या आप भी टॉयलेट में घंटों फोन चलाते हैं? 5 मिनट से ज्यादा बैठने से हो सकता है पाइल्स
Toilet phone use risks : आजकल स्मार्टफोन हमारी जिंदगी का एक अनिवार्य हिस्सा बन गया है। इसके इस्तेमाल की आदत हम अपने भोजन, काम और यहां तक कि बाथरूम तक में ले आए हैं। टॉयलेट में फोन चलाना अब आम हो गया है। चाहे सोशल मीडिया स्क्रॉल करना हो या न्यूज़ पढ़ना। लेकिन यह आदत सिर्फ समय की बर्बादी ही नहीं है, बल्कि आपकी सेहत के लिए गंभीर खतरे का कारण भी बन सकती है।
एक रिपोर्ट के अनुसार, टॉयलेट में लंबी अवधि तक फोन इस्तेमाल करने वाले लोगों में बवासीर (Hemorrhoids) होने की संभावना काफी बढ़ जाती है। इसका कारण है पेल्विक एरिया पर बढ़ा दबाव। जब आप टॉयलेट सीट पर बैठते हैं, तो पेट के निचले हिस्से और मलाशय (Rectum) की नसों को पर्याप्त सपोर्ट नहीं मिलता। लंबे समय तक इस पोजीशन में रहने से ये नसें सूज जाती हैं, जिससे बवासीर या पाइल्स की समस्या पैदा हो सकती है।

टॉयलेट में फोन क्यों खतरनाक है?
एक्सपर्ट की माने , "जितनी देर टॉयलेट पर बैठेंगे, उतना ही बुरा है।" उन्होंने यह भी बताया कि फोन इस तरह डिज़ाइन किए गए हैं कि लोग उन पर ज्यादा समय बिताएं। पुराने समय में लोग अखबार लेकर जाते थे और जल्दी बाहर आ जाते थे, लेकिन फोन पर पूरी तरह डूब जाने के कारण लोग देर तक वहीं बैठे रहते हैं।
स्टडी में सामने आए तथ्य
इस स्टडी में 125 वयस्क शामिल थे। इनमें से 66% यानी 83 लोगों ने स्वीकार किया कि वे बाथरूम में फोन इस्तेमाल करते हैं। डॉक्टरों ने पाया कि फोन इस्तेमाल करने वालों में बवासीर होने का खतरा दूसरों के मुकाबले 46% अधिक था। यह खतरा तब भी बना रहा जब रिसर्चर्स ने फाइबर युक्त आहार, एक्सरसाइज और कब्ज जैसी दूसरी वजहों को ध्यान में रखा।
लंबे समय तक टॉयलेट पर बैठने के अन्य खतरे
बवासीर जानलेवा बीमारी नहीं है, लेकिन इसमें खुजली, दर्द और कभी-कभी खून आने जैसी समस्याएं होती हैं। जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी की डॉक्टर रिज़वाना चौधरी के अनुसार, लंबे समय तक टॉयलेट में बैठने से पेल्विक फ्लोर से जुड़ी अन्य समस्याएं, कब्ज और मलाशय में दर्द भी हो सकता है। इसके अलावा, टॉयलेट फ्लश के दौरान यूरिन और मल के छोटे कण हवा में उड़ते हैं। ऐसे में फोन बाथरूम में रखना अनहाइजीनिक भी माना जाता है।
टॉयलेट में 5 मिनट का नियम अपनाएं
एक्सपर्ट्स सभी इस बात पर सहमत हैं कि टॉयलेट में 5 मिनट से ज्यादा समय नहीं लगाना चाहिए। स्टडी में पाया गया कि फोन इस्तेमाल करने वाले 37% लोग 5 मिनट से ज्यादा समय बाथरूम में बिताते हैं, जबकि जो लोग फोन नहीं ले जाते उनमें से सिर्फ 7% ही ऐसा करते हैं।
डॉक्टर का सुझाव है कि फोन को बाथरूम में न ले जाएं। यदि फोन ले जाना जरूरी है, तो 5 मिनट का टाइमर सेट करें। उन्होंने कहा, "5 मिनट में काम नहीं हो रहा है तो थोड़ी देर ब्रेक लें और बाद में फिर कोशिश करें।"
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
