Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
Uttarakhand Rainfall Alert: IMD ने जारी किया अलर्ट, जानें पहाड़ों की बारिश में फंस जाएं तो क्या करें?
Uttarakhand Rainfall Alert : पहाड़ी से मैदानी इलाकों तक बारिश की भयावह तस्वीरें सामने आ रही है। जहां बारिश ने कई जगह सालों पुराने रिकॉर्ड तोड़ दिए है, वहीं बाढ़ की स्थितियां भी बनी हुई है। IMD ने नई चेतावनी में कुमाऊं क्षेत्र में भारी से बहुत भारी बारिश के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है। अगर आप भी पहाड़ी क्षेत्रों में रहते हैं या वहां किसी काम से घूमने गए है, तो कुछ सावधानी बरतनी जरुरी हैद्य
अगर कहीं घूमने जाने के बाद आप भारी बारिश जैसी स्थिति में फंस जाए तो कुछ बातों का ध्यान रखें। इससे ना सिर्फ आप अपनी बल्कि अपने साथ वालों की भी मदद कर सकेंगे।

मौसम के हाल पर नजर बनाएं रखें
बारिश मौसम के दौरान मौसम के अलर्ट पर लगातार नजर बनाएं रखें। आप जिस इलाके में भी जा रहे हो, मैदानी या पहाड़ी हमेशा मौसम के अलर्ट पर अपनी नजरें बनाए रखें। खासतौर पर पहाड़ी इलाकों में अचानक बाढ़ आने और भूस्खलन का काफी खतरा रहता है। इसलिए स्थानीय लोगों के संपर्क में रहे। जब भी बाहर कहीं घूमने या टहलने निकले तो पत्थरों के खिसकने या पानी की आवाज पर ध्यान रखें।
बाढ़ में गाड़ी से कहीं जाने की कोशिश ना करें
अगर कहीं बाढ़ की स्थिति बन रही है, तो वहां जाने से बचें। खासतौर पर पहाड़ी इलाकों में पानी की रफ्तार कई गुना ज्यादा बढ़ जाती है। पानी में फंस जाने, गाड़ी के कीचड़ में अटक जाने, गड्ढ़ों में फंसने आदि की स्थिति में गाड़ी से जाना आपके लिए खतरनाक साबित हो सकता है। इसलिए बाढ़ की स्थिति में बाहर निकलने से बचें वरना जान-माल की हानि हो सकती है।

ऊंचे स्थानों पर रहे
बाढ़ का की स्थिति होने पर कभी भी निचले जगह पर न रहें। बाढ़ आने पर हमेशा इमारत की छतों, ऊपरी मंजिल पर ही रहे। अगर आप कहीं बाहर हैं और बाढ़ के बीच में फंस गये हैं तो पेड़ की ऊंची डाल पर चढ़ जाए या गाड़ी से बाहर निकलकर उसकी छत पर चढ़ जाए। इसके अलावा ऐसी जगह पर रहें जहां से आप खुद को बाढ़ से बचा पाएं।
गाड़ी के अंदर रहने से उसकी छत पर रहना बाढ़ की स्थिति में आपके लिए ज्यादा सुरक्षित होगा। साथ ही इन जगहों पर आप दूसरों को दिखेंगे भी। इससे आपको मदद भी जल्दी मिलेगी।
नजदीक लोगों से संपर्क में रहें
अगर आप बाढ़ में कहीं फंस जाएं, तो तुरंत
अपने लोकेशन के बारे में परिजनों को सूचित करें। अगर आप पर्यटन स्थल पर जाकर बाढ़ में फंस गये हैं तो इस बात की जानकारी सबसे पहले अपने परिजनों को दें, इसके अलावा साथ ही जो आपके नजदीक हो उससे सबसे पहले सम्पर्क करें। ताकि बाढ़ में पानी के तेज प्रवाह से बचाने के लिए समय रहते मदद मिलेगी।
मोबाइल और पैसों का भी रखें खास ध्यान
अगर आप ट्रेवल कर रहे हैं, तो मोबाइल और पैसों का खास ख्याल रखें। क्योंकि इमरजेंसी सिचुएशन में फोन और पर्याप्त मात्रा में पैसे पास में होना जरुरी है। जरुरी नहीं है कि इस मौसम में एटीएम, क्रेडिट कार्ड या यूपीआई काम करें। इसलिए पर्याप्त मात्रा में कैश लेकर चलें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
