Latest Updates
-
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया
Vaginal Boils: बहुत दर्दनाक होते हैं प्राइवेट पार्ट पर हुए फोड़े, लेडीज जान लें वजह और इलाज
Vaginal Boil : वजाइना के पास होने वाली छोटी फुंसियां या फोड़े बहुत दर्द देने वाले होते हैं। प्राइवेट पार्ट आसपास की त्वचा बहुत संवेदनशील होती है, इस वजह से दर्द बहुत ज्यादा महसूस होता है। दाने और फुंसी होने की स्थिति में अंडरगार्मेंट पहनना, बैठना और चलना में परेशानी होती है। इसलिए समय पर इन फोड़ों का इलाज करना जरुरी होता है।
योनि के आस-पास पिंपल, फोड़े और फुंसी होने की समस्या आमतौर पर टीनेजर गर्ल्स में होती है। हालांकि इससे बड़ी उम्र की लड़कियों और महिलाओं में इस तरह की समस्या होना कुछ अलग नहीं होता है लेकिन टीनजर्स में यह समस्या अन्य उम्र की महिलाओं की तुलना में अधिक देखने को मिलती है।

योनि के पास पिम्पल्स होने के आम कारणों में से एक है आपके प्राइवेट पार्ट के पास मौजूद बालों में क्लॉगिंग (clogging) होना। पिंपल धीरे-धीरे पीले मवाद के साथ सूजन और दर्दनाक स्पॉट में विकसित हो सकते हैं। हालांकि वे आम तौर पर कुछ दिनों में अपने आप चले जाते हैं, अगर आप जल्द से जल्द इस परेशानी से छुटकारा चाहते हैं, तो आप कुछ आसान घरेलू उपचारों का उपयोग कर सकते हैं।
इंफेक्शन भी हो सकती है वजह
वजाइनल बॉयल या प्राइवेट पार्ट के आसपास फुंसियों की पीछे बैक्टीरियल, फंगल इंफेक्शन और कई बार हर्पीस भी वजह हो सकती है। साफ-सफाई न रखने की वजह से भी योनि के आसपास कई तरह की फुंसियां हो जाती हैं।
टाइट कपड़े पहनने की वजह से
टाइट कपड़े पहनने से व्यायाम के दौरान पसीने की वजह से ये फुंसिया हो सकती है। इसलिए बाहर से आने के बाद और व्यायाम करने के बाद प्राइवेट पार्ट की सफाई बेहद जरुरी है।
गंदी पब्लिक टॉयलेट सीट भी है वजह
अगर आप पब्लिक टॉयलेट का इस्तेमाल करती हैं, तो उससे आपको इंफेक्शन हो सकता है, जो बाद में योनि पर फुंसी का कारण बन सकता है। पब्लिक टॉयलेट अकसर गंदे होते हैं। बहुत सारे लोगों के संपर्क में आने से टॉयलेट सीट पर बैक्टीरिया इकट्ठे हो जाते हैं। ये बैक्टीरिया आपको वजाइना के आसपास फोड़े-फुंसियां भी दे सकती है।
सिंथेटिक अंडरगार्मेंट का इस्तेमाल करने से बचें
सिल्क, नायलॉन या सिंथेटिक अंडरगार्मेंट की जगह आपको कॉटन की पैंटी का इस्तेमाल करना चाहिए। सिंथेटिक अंडरगार्मेंट में स्किन के सांस लेने की जगह नहीं होती। जिससे हवा पास नहीं हो पाती है और पसीना सूख नहीं पाता। ये सभी कारण वेजाइनल बॉयल को जन्म दे सकते हैं।

ऐसे करे इलाज
-योनि के पास फुंसी की कई अलग-अलग वजहें होती हैं। इनमें सबसे पहली वजह है पीरियड्स के दौरान पूरी साफ-सफाई का ध्यान ना रखना। पीरियड्स के दौरान वजाइनल एरिया को माइल्ड सोप से साफ करना चाहिए। ताकि हाइजीन बनी रहे।
-जिन महिलाओं की त्वचा बहुत अधिक संवेदनशील होती है, उन्हें आमतौर पर इस तरह की दिक्कत का सामना करना पड़ता है। इस समस्या से बचने के लिए आप वजाइनल वॉश का नियमित उपयोग करें। दिन में एक बार योनि की सफाई इस वॉश से जरूर करें।
- गंदे पब्लिक टॉयलेट का यूज करने से बचें और घर में भी टॉयलेट की सफाई का ध्यान रखें।
घरेलू उपाय
वार्म कंप्रेस : सबसे पहले, आपको पिंपल्स या फुंसी को फोड़ना या उसमें कुछ चुभाना नहीं चाहिए। ऐसा करने से बैक्टीरिया और संक्रमण और अधिक फैल सकता है। समस्या से छुटकारा पाने के लिए, एक वॉशक्लॉथ को गर्म पानी में भिगोएं। फिर उससे अच्छी तरह निचोड़ें और इसे अपने फोड़े के ऊपर रखें। इसे लगभग 10 मिनट तक रहने दें।
मरहम लगाएं : योनि के ऊपर पेट्रोलियम जेली जैसे मलहम लगाने से अंडरवियर के साथ घर्षण से रक्षा की जा सकती है। इसके अलावा, एंटीबायोटिक मरहम का चयन करें यदि मवाद से भरे योनि फोड़े फट गए हों। इसके अलावा यह आपके जननांग क्षेत्र को किसी अन्य संक्रमण के होने से भी बचाएगा।
एप्पल साइडर विनेगर: एप्पल साइडर विनेगर त्वचा के लिए काफी फायदेमंद होता है। इसमें काफी मात्रा में एसिटिक एसिड और एंटीफंगल एजेंट पाया जाता है। विनेगर का उपयोग चेहरे के मुंहासों के लिए आमतौर पर किया जाता है लेकिन यह आपके प्राइवेट पार्ट्स के पिंपल्स को भी छूमंतर करने में कामगर है।
डॉक्टर को दिखाएं
कई बार महिलाओं में यौन संक्रमण के कारण भी वजाइना के पास दाने हो जाते हैं। इस तरह की समस्या होने पर आपको तुरंत गायनोकॉलजिस्ट से संपर्क करना चाहिए। साथ ही यौन संबंध स्थापित करने से पहले अपनी और अपने पार्टनर की हाइजीन सुरक्षा का ध्यान रखना चाहिए।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications