Latest Updates
-
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख -
कौन हैं 'हनुमान अंश' की 21 साल की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर? विदेश की नौकरी छोड़ बनाई ब्लॉकबस्टर फिल्म -
दुआ के दूसरे बर्थडे पर दीपिका-रणवीर ने कराया मैटरनिटी फोटोशूट, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें -
Laddu Gopal Chatthi 2026: 9 या 10 सितंबर, कब है लड्डू गोपाल की छठी? नोट करें सही तिथि, पूजा विधि और भोग -
Krishna Chhathi 2026 Wishes: माखन-मिश्री का भोग...कृष्ण जी की छठी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट -
‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ के बाद निमिषा सजयन ने ऐसे घटाया 14 किलो वजन, एक्ट्रेस ने शेयर की वेट लॉस जर्नी -
Paryushana Mahaparva 2026: आज से शुरू हुआ हुआ पर्युषण महापर्व, जानें आठ दिनों का महत्व और नियम -
पेरिस में बना फ्रांस का पहला पारंपरिक हिंदू मंदिर, 1970 के संकल्प से 2026 तक ऐसे पूरा हुआ सफर -
International Literacy Day 2026: क्यों मनाया जाता है अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस? जानें इतिहास, महत्व और थीम
पीरियड्स में वजाइना एक्ने से हो रही हैं परेशान, जानिए कारण और बचाव के उपाय
पीरियड्स किसी भी महिला की एक स्वाभाविक प्रक्रिया है। अमूमन पीरियड्स के दौरान महिला को मूड स्विंग्स से लेकर थकान होना या फिर पेट में दर्द आदि की शिकायत होती है।
लेकिन कई महिलाओं को पीरियड्स के दौरान वजाइनल एरिया पर पिंपल्स या फुंसी भी हो सकती है। यह सुनने में थोड़ा अजीब लग सकता है, लेकिन यह सच है। अगर आपको वजाइनल एरिया पर पिंपल्स की समस्या है तो यह काफी परेशान करने वाला हो सकता है। लेकिन क्या आप जानती हैं कि पीरियड्स के दौरान वजाइना में पिंपल्स क्यों होते हैं। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको इसके कारण व बचाव के उपायों के बारे में बता रहे हैं-

पीरियड्स के दौरान वजाइना एरिया पर पिंपल्स क्यों होते हैं?
पीरियड्स के दौरान वजाइना एरिया पर पिंपल्स होने के पीछे कई कारण जिम्मेदार हो सकते हैं। मसलन-
• पीरियड्स के दौरान होने वाले हार्मोनल परिवर्तन के कारण वजाइनल एरिया में ब्लड फ्लो में भी परिवर्तन आता है। जिसके कारण यह एरिया सूज जाता है और इससे पिंपल्स हो सकते हैं।
• पीरियड्स के दौरान इस्तेमाल किए जाने वाले सेनेटरी पैड और टैम्पोन फ्रिक्शन और जलन पैदा कर सकते हैं, जिसके कारण वजाइनल एरिया पर सूजन व पिंपल्स हो सकते हैं। यदि आप सैनिटरी पैड या टैम्पोन को बार-बार नहीं बदलते हैं, तो इससे स्किन में जलन हो सकती है और पिंपल्स या घाव विकसित हो सकते हैं।
• कभी-कभी वजाइनल बम्प्स की समस्या किसी मेडिकल कंडीशन की तरफ भी इशारा करती है। मसलन, यीस्ट इन्फेक्शन, बैक्टीरियल वेजिनोसिस या यौन संचारित संक्रमण के कारण महिला को पीरियड्स के दौरान वजाइनल बम्प्स का सामना करना पड़ सकता है।
वजाइनल बम्प्स से राहत पाने के उपाय
वजाइनल बम्प्स होने पर आपको परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। ऐसे कई तरीके होते हैं, जो आपको काफी राहत महसूस करवाते हैं।
• वजाइनल बम्प्स से राहत पाने के लिए आप हाइजीन का विशेष रूप से ध्यान रखें। इससे आपको इरिटेशन और इंफेक्शन से राहत मिलती है।
• वहीं, एक वॉर्म कंप्रेस सूजन और बेचैनी को कम करने में मददगार साबित होगा। आप एक साफ कपड़े को गर्म पानी में भिगोकर उस एरिया पर लगाएं जहां आप असुविधा महसूस कर रही हैं।
• अगर आपकी समस्या बहुत बढ़ गई है तो ऐसे में आप ओवर-द-काउंटर क्रीम का प्रयोग करें। इस तरह की क्रीम खुजली और सूजन को कम कर सकती है। हालांकि, ऐसा करते समय आपको लेबल को ध्यान से पढ़ना चाहिए और केवल कुछ ही समय के लिए क्रीम का उपयोग करें।
• अगर आपको वजाइनल बम्प्स के कारण दर्द व असुविधा हो रही है तो ऐसे में दर्दनिवारक दवाएं लेने से आपको काफी लाभ मिलेगा। हालांकि, किसी भी दवा का सेवन खुद से ना करें, बल्कि पहले डॉक्टर से परामर्श लें।
इन चीजों से बचें
अगर आपको वजाइनल बम्प्स की समस्या हो रही है तो ऐसे में अपनी स्थिति को बद से बदतर बनाने से बचने के लिए कुछ चीजों को अवॉयड करें। मसलन-
• कभी भी पिंपल्स को फोड़े नहीं। इससे जलन या संक्रमण और भी अधिक बढ़ सकता है।
• अगर आपको वजाइनल बम्प्स हो रहे हैं तो ऐसे में किसी भी हार्श साबुन या सुगंधित उत्पादों का प्रयोग न करें। इससे आपको स्किन में जलन हो सकती है। बेहतर होगा कि आप पानी का ही इस्तेमाल करें।
• जहां तक संभव हो, टाइट-फिटिंग कपड़े जैसे लेगिंग या टाइट जींस आदि पहनने से बचें। इससे आपके वजाइनल एरिया में घर्षण और जलन हो सकती है और आपकी स्थिति बद से बदतर हो सकती है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
