Latest Updates
-
Putrada Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की भक्ति...इन संदेशों से अपनों को दें पुत्रदा एकादशी की शुभकामनाएं -
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय
Vaginal Burning: पेशाब करते वक्त होती है प्राइवेट पार्ट में जलन, जानें वजह और इलाज
Vaginal Burning Cause and Treatment : कई बार होता हैं कि पेशाब करते हुए या पेशाब करने के बाद महिलाओं को प्राइवेट पार्ट यानी वजाइना में जलन होने लगती है। वो जलन इतनी ज्यादा होती है कि उठते बैठते और नियमित काम करते हुए वो इसे महसूस कर सकती है।
जिसकी वजह से महिलाएं काफी असहज महसूस करने लगती हैं। यहां जानें योनि में जलन होने के कुछ मुख्य कारण और इलाज।

यूरिनरी ट्रैक इन्फेक्शन
यूरिनरी ट्रैक इन्फेक्शन वेजाइनल बर्निंग का एक सबसे सामान्य कारण है, जिसका अनुभव लगभग सभी महिलाओं ने कभी न कभी जरूर किया होगा। यूरिनरी ट्रैक इन्फेक्शन तब होता है जब हानिकारक बैक्टीरिया आपके यूरिनरी ट्रैक में इंटर कर उसे संक्रमित करते हैं। इस स्थिति में आपकी यूरिनरी ट्रैक्ट की लाइनिंग में सूजन आ जाता है और जलन का अनुभव होता है। वहीं यूरिन पास करते हुए जलन काफी ज्यादा बढ़ जाता है और दर्द में बदल सकता है।
कई बार यूटीआई की समस्या आसानी से 2 से 3 दिन में घर पर ही ठीक हो जाती है। इसके लिए आपको खुद को हाइड्रेटेड रखना है। जितनी जल्दी हो सके डॉक्टर से मिल सलाह लें। डॉक्टर एंटीबायोटिक की मदद से इसे ट्रीट करते हैं।
बैक्टीरियल वेजिनोसिस
प्राइवेट पार्ट में जलन और खुजली की पीछे बैक्टीरियल वेजिनोसिस की स्थिति हो सकती है। बैक्टीरियल वेजोनोसिस की स्थिति तब उत्पन्न होती है, जब आपकी वेजाइना में किसी प्रकार के बैक्टीरिया का अधिक ग्रोथ होने लगता है। इस समस्या में वजाइना से बदबू भी ज्यादा आने लगती है। अधिकांश मामलों में यह समस्या खुद व खुद ठीक हो जाती है, केवल आपको हाइजीन मेंटेन करते हुए खुद को हाइड्रेटेड रखने की आवश्यकता होती है। परंतु यदि इसके लक्षण लगातार बने हुए हैं, तो आपको डॉक्टर से मिल प्रिसक्राइब एंटीबायोटिक की मदद से इसे ट्रीट करने की आवश्यकता पड़ सकती है।

यीस्ट इंफेक्शन
यीस्ट इंफेक्शन तब होता है जब आपके वेजाइना में यीस्ट ओवरग्रोथ करते हैं और इन्फ्लेमेशन और इचिंग का कारण बनते हैं। इस दौरान हुए इन्फ्लेमेशन के कारण वाल्व और वैजाइना में दर्द, जलन और सूजन का अनुभव हो सकता है। यीस्ट इंफेक्शन में वेजाइनल डिसचार्ज काफी गाढ़ा हो जाता है और यह कॉटेज चीज जैसा नजर आ सकता है। यह स्थिति वेजाइनल बर्निंग का कारण बनती है, खासकर यूरिन पास करते वक्त असहनीय जलन का अनुभव हो सकता है। यीस्ट इंफेक्शन में फौरन डॉक्टर से मिलें और अपना ट्रीटमेंट शुरू करवाएं, अन्यथा यह ब्लैडर तक पहुंच उसे भी संक्रमित कर सकती है।
सेक्सुअल ट्रांसमिटेड डिजीज
वेजाइना और वल्वा में जलन के पीछे क्लैमीडिया, जेनिटल हर्पीज़, ट्राइकोमोनिएसिस, गोनोरिया जैसी एसटीडी की समस्या हो सकती है। समय रहते अगर इनका इलाज नहीं किया गया, तो यह गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बन सकते हैं। इस समस्या से निपटने के लिए सबसे पहले हाइजीन मेंटेन करें। यदि इसे बढ़ने से रोकना चाहती हैं, तो इसके ठीक होने से पहले सेक्स न करें। गायनाक्लोजिस्ट से जरुर मिलें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications