Latest Updates
-
Akshaya Tritiya 2026: अक्षय तृतीया पर 10 रुपये के नमक का ये टोटका, रातों-रात बदल देगा आपकी किस्मत -
Akshaya Tritiya Wishes: घर की लक्ष्मी को इन खूबसूरत संदेशों के जरिए कहें 'हैप्पी अक्षय तृतीया' -
Akshaya Tritiya Vrat Katha: अक्षय तृतीया के दिन जरूर पढ़ें यह कथा, मिलेगा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद -
Parshuram Jayanti 2026 Wishes: अधर्म पर विजय...इन संदेशों के साथ अपनों को दें परशुराम जयंती की शुभकामनाएं -
Akshaya Tritiya 2026 Wishes: सोने जैसी हो चमक आपकी...अक्षय तृतीया पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Akshaya Tritiya Wishes For Saasu Maa: सासु मां और ननद को भेजें ये प्यार भरे संदेश, रिश्तों में आएगी मिठास -
Aaj Ka Rashifal 19 April: अक्षय तृतीया और आयुष्मान योग का दुर्लभ संयोग, इन 2 राशियों की खुलेगी किस्मत -
Akshaya Tritiya 2026 Upay: अक्षय तृतीया पर करें ये 5 उपाय, मां लक्ष्मी की कृपा से सुख-संपत्ति में होगी वृद्धि -
World Liver Day 2026: हर साल 19 अप्रैल को क्यों मनाया जाता है विश्व लिवर दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और थीम -
Nashik TCS Case: कौन है निदा खान? प्रेग्नेंसी के बीच गिरफ्तारी संभव या नहीं, जानें कानून क्या कहता है
सफेद पानी गिरने से हैं परेशान! White Discharge को कुछ हफ्तों में खत्म करेंगे बाबा रामदेव के घरेलू इलाज
Vaginal White Discharge Home Remedies : व्हाइट डिस्चार्ज की समस्या महिलाओं में काफी हद तक सामान्य हैं। लेकिन कई महिलाओं को यह बहुत ज्यादा होती है। इस समस्या को सफेद पानी, व्हाइट डिस्चार्ज या फिर श्वेत प्रदर भी कहते हैं। यह वजाइना से निकलने वाले सफेद रंग का चिपचिपा पदार्थ होता है। अत्यधिक मात्रा में व्हाइट डिस्चार्ज होने को ल्यूकोरिया कहा जाता है।
कई महिलाओं को पीरियड्स होने के कुछ दिन पहले या बाद में होती है। अगर वहीं कुछ महिलाओं को ये समस्या इतनी ज्यादा होती है वो आए दिन इस समस्या से पीड़ित रहती हैं। व्हाइट डिस्चार्ज के पीछे कई वजह होती है, लेकिन कभी-कभी यह समस्या बैक्टीरियल इंफेक्शन की वजह बन सकती हैं।

क्या है लिकोरिया?
वजाइना से चिपचिपा, सफेद और बदबूदार डिस्चार्ज होना लिकोरिया कहलाता है। यह समस्या अक्सर ठीक से साफ-सफाई न करने या संक्रमण के कारण होती है। हार्मोनल असंतुलन, पोषण की कमी और गलत जीवनशैली भी इसके प्रमुख कारण हो सकते हैं। समय पर ध्यान न देने से यह समस्या गंभीर हो सकती है।
बाबा रामदेव बताया इलाज
आयुर्वेदिक विशेषज्ञ बाबा रामदेव ने वजाइनल डिस्चार्ज का तुरंत इलाज करने की सलाह दी है। उनका कहना है कि अधिक वाइट वाटर डिस्चार्ज से महिलाओं की हड्डियां कमजोर हो सकती हैं और यह अन्य गंभीर समस्याओं, यहां तक कि बांझपन का कारण भी बन सकता है। इसके लिए उन्होंने कुछ देसी उपाय सुझाए हैं, जो प्राकृतिक और प्रभावी हैं।
शीशम के पत्तों से करें डिस्चार्ज का इलाज
शीशम के पत्ते एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल गुणों से भरपूर होते हैं, जो संक्रमण को दूर करने में मदद करते हैं। शीशम के पत्तों को पानी में उबाल कर, इस पानी से वजाइना की सफाई की जा सकती है। यह प्राकृतिक उपाय संक्रमण को रोकता है और सफेद पानी के डिस्चार्ज को नियंत्रित करता है।
एलोवेरा जूस का करें सेवन
एलोवेरा जूस में औषधीय गुण होते हैं, जो शरीर के अंदर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करते हैं। इसका सेवन वाइट डिस्चार्ज को नियंत्रित करने में मदद करता है, क्योंकि यह हॉर्मोनल असंतुलन को संतुलित करता है और पाचन तंत्र को सुधारता है। रोजाना एलोवेरा जूस पीने से सफेद पानी की समस्या में आराम मिल सकता है।
आंवला से करें व्हाइट डिस्चार्ज का इलाज
आंवला विटामिन C से भरपूर होता है, जो शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करता है और संक्रमण को रोकता है। आंवला का सेवन वाइट डिस्चार्ज को नियंत्रित करने में मदद कर सकता है। आप आंवला चूर्ण को पानी में मिलाकर या ताजे आंवले का रस निकालकर पी सकते हैं।
नीम के पानी से करें वजाइना की सफाई
नीम के पानी में एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल गुण होते हैं, जो वजाइना की सफाई के लिए अत्यधिक फायदेमंद हैं। नीम के पत्तों को पानी में उबालकर इस पानी से वजाइना की सफाई करने से संक्रमण और जलन की समस्या कम हो सकती है। यह सफेद पानी के डिस्चार्ज को भी नियंत्रित करने में मदद करता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications











