Latest Updates
-
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम
नाना पाटेकर ने शेयर किया अपना फिटनेस रुटीन, 75 की उम्र में फिट रहने के लिए करते हैं ये काम
Nana Patekar shares his fitness Routine : नाना पाटेकर, जो कि 75 साल की उम्र में भी पूरी तरह फिट हैं, अपनी सिंपल और हेल्दी लाइफस्टाइल के लिए अक्सर चर्चा में रहते हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू में उन्होंने अपने फिटनेस सीक्रेट्स साझा किए। नाना पाटेकर रोजाना डेढ़ से दो घंटे तक एक्सरसाइज करते हैं।
उन्होंने कहा कि "शरीर मेरा हथियार है और 75 साल की उम्र में भी मैं फिट हूं। मैं अभी भी 2-4 लोगों को कंधा दे सकता हूं।" नाना पाटेकर का मानना है कि शारीरिक स्वास्थ्य से जुड़ा कोई भी प्रयास कभी व्यर्थ नहीं जाता। वह अपने दिन की शुरुआत एक्सरसाइज से करते हैं और खुद को फिट रखने के लिए नियमित रूप से कसरत करते हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि हम सबको अपनी सेहत का ध्यान रखना चाहिए और खुद को प्यार करना चाहिए। "अगर आइने में खुद को देख पा रहे हैं तो जीवन का आनंद बढ़ता है," यह नाना का जीवन दर्शन है। उनके अनुसार, इस उम्र में फिट रहना केवल शारीरिक प्रयास का परिणाम नहीं, बल्कि मानसिक संतुलन भी जरूरी है।
करते हैं उठक-बैठक
नाना पाटेकर की फिटनेस का राज उनका साधारण लेकिन प्रभावी जीवनशैली है। उन्होंने बताया कि जिम न जाकर भी आप उठक-बैठक और सूर्य नमस्कार जैसी शारीरिक क्रियाओं से फिट रह सकते हैं। उनका मानना है कि शारीरिक सक्रियता को बनाए रखना जरूरी है, और इसके लिए योग और सरल व्यायाम कारगर साबित होते हैं। इसके साथ ही, नाना पाटेकर सिगरेट जैसे नशे से भी दूर रहते हैं और खानपान का ख्याल रखते हैं।
स्ट्रेंथ ट्रेनिंग और स्ट्रेचिंग
हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, अगर आप भी 75 साल की उम्र में फिट रहना चाहते हैं तो नियमित एरोबिक्स, स्ट्रेंथ ट्रेनिंग और स्ट्रेचिंग जैसी एक्सरसाइज करनी चाहिए। ये शारीरिक सक्रियता शरीर को हेल्दी बनाए रखती है। वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन के अनुसार, हर हफ्ते कम से कम 150 मिनट मीडियम और 75 मिनट जोरदार वर्कआउट करना चाहिए। इससे आप शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रह सकते हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
