Latest Updates
-
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन -
Narak Chaturdashi 2026: बाल और नाखून काटना क्यों है अशुभ? निरोगी रहने के लिए कर लें ये उपाय -
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा
Vastu Tips : सुबह उठते ही इन चीजों का दिखना होता है अशुभ, नेगेटिव ऊर्जा से बचने के लिए करें ये बदलाव
प्राचीन समय से हमारे बड़े बुढ़े ऐसी कई चीजें कहते आ रहे हैं, जिन पर आज के समय पर हम विश्वास नहीं करते हैं। सुबह उठने के बाद या किसी शुभ काम के लिए जाने से पहले क्या करना चाहिए क्या नहीं इस बात को जानना आपके लिए बहुत जरूरी है।
अक्सर आपने लोगों को कहते हुए सुना होगा कि न जाने किसका मुंह देख लिया सुबह-सुबह जो दिन खराब जा रहा है। दरअसल सच में ऐसा ही होता है जब आप सुबह कुछ ऐसी चीजों को उठते ही देख लें जिसे देखना वास्तु शास्त्र में अशुभ माना जाता है। ऐसे में आइए जानते हैं कि सुबह उठने के बाद किन चीजों को देखने से परहेज करना चाहिए।

इन चीजों को देखने से करें परहेज
1. जंगली जानवर की तस्वीर
कई लोगों को जंगली जानवरों की तस्वीर अपने घर में लगाना पसंद होता है। जिस पर सुबह उठते ही उनकी नजर पड़ जाती है। ऐसे में आप सुबह उठते ही इन तस्वीरों को देखने से बचें।
2. झूठे बर्तन देखना

अक्सर आपने अपनी मम्मी या दादी-नानी को कहते सुना होगा कि झूठे बर्तनों को रात को ही साफ करके सोना चाहिए। दरअसल इसके पीछे भी वास्तु दोष होता है। सुबह उठने के तुंरत बाद झूठे बर्तन देखना वास्तु शास्त्र के अनुसार अशुभ होता है।
3. परछाई देखना
सुबह उठकर कभी भी अपनी या किसी अन्य व्यक्ति की परछाई देखने से बचना चाहिए। सुबह उठने के बाद परछाई देखना वास्तु के अनुसार अशुभ होता है। ऐसा माना जाता है कि सुबह उठकर परछाई देखना राहु का संकेत होता है।
4. शीशा देखना

बड़े-बुढ़ों का कहना है कि अपने बिस्तार के सामने कभी शीशा नहीं रखना चाहिए। इसके पीछे भी वास्तु शास्त्र ही है। दरअसल सुबह उठने के बाद अपना चेहरा शीशे में देखने से बचना चाहिए। ऐसा कहा जाता है कि सुबह उठते ही शीशे में अपना चेहरा देखने से रात भर की सभी नकारात्मकता शीशे से आपको प्राप्त हो सकती है।
5. खंडित मूर्ति ना देखें
वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में टूटी या खंडित मूर्ति रखना अशुभ माना जाता है। लेकिन अगर किसी कारण आपके घर में खंडित या टूटी मूर्ति है तो सुबह उठने के तुरंत बाद उसे देखने से बचें। आप उस मूर्ति को घर के ऐसे कोने में रखें जहां सुबह उठने के बाद आपकी नजर न पड़े।
6. रुकी हुई घड़ी देखने से करें परहेज

घर में बंद पड़ी घड़ी का होना भी अशुभ संकेत होता है। अधिकतर लोगों की आदत सुबह उठते ही सबसे पहले घड़ी में समय देखना होता है। ऐसे में सुबह उठने के बाद आपकी नजर बंद घड़ी पर पड़ सकती हैं जो वास्तु के अनुसार अशुभ होता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार सुबह उठने के बाद बंद घड़ी देखने से घर में आर्थिक तंगी आ सकती है, परिवारिक कलह बढ़ सकता है।
सुबह उठने के बाद क्या देखें?
वास्तु शास्त्र के अनुसार सुबह उठते ही सबसे पहले हमें अपनी हथेलियों को देखना चाहिए। ऐसा कहा जाता है कि हमारी हथेलियों में घनश्याम, सरस्वती और लक्ष्मी जी का वास होता है। सुबह हथेलियों के दर्शन करने के बाद भगवान का नाम लें और फिर अपनी हथेलियों को चेहरे पर लगाएं।
Disclaimer: The information is based on assumptions and information available on the internet and the accuracy or reliability is not guaranteed. Boldsky does not confirm any inputs or information related to the article and our only purpose is to deliver information. Boldsky does not believe in or endorse any superstitions.



Click it and Unblock the Notifications
