Latest Updates
-
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन -
Narak Chaturdashi 2026: बाल और नाखून काटना क्यों है अशुभ? निरोगी रहने के लिए कर लें ये उपाय -
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा -
धनतेरस के 21 शुभकामना संदेश: घर की लक्ष्मी के त्योहार को बना देंगे स्पेशल -
धनतेरस समृद्धि का स्वागत करने का दिन, लेकिन घर में शांति बनाए रखना भी उतना ही जरूरी: ज्योतिषी रिन्ही सुबरवाल -
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम
Vat Savitri Vrat 2024: वट सावित्री व्रत में क्या खाना चाहिए क्या नहीं?
What should eat or not During Vat Savitri vart : हिंदू धर्म में वट सावित्री व्रत का बहुत महत्व हैं। इस दिन विवाहित महिलाएं पति की लंबी आयु के लिए व्रत रखती हैं और सोलह श्रृंगार करती हैं और बरगद के पेड़ की विधिवत पूजा करती हैं। वट सावित्री व्रत हर वर्ष ज्येष्ठ माह की अमावस्या तिथि को मनाया जाता है। इस बार यह व्रत 6 जून को रखा जाएगा।
इसी दिन शनि जयंती भी मनाई जाएगी। वट सावित्री व्रत को कठोर व्रत में से एक माना गया है। इस दिन व्रत रखने वाली महिलाओं को कुछ नियमों का पालन करना बहुत आवश्यक होता है। यदि आपकी नई-नई शादी हुई है और आपको इस व्रत के नियम और खानपान से जुड़ी बाते पता होनी चाहिए। चलिए जानते हैं कि इस व्रत के दौरान क्या खाना चाहिए और क्या नहीं?

खा सकते हैं ये चीजें
व्रत वाले दिन सुहागिन महिलाएं सुबह जल्दी उठकर स्वच्छ होकर व्रत का प्रसाद बना लें। इस व्रत में भोग और पारण के लिए कई तरह के पकवान तैयार किए जाते हैं। फिर उन्हीं को ग्रहण किया जाता है।
- व्रत में सिंघाड़े के आटे बने पकवान के साथ-साथ गुड़ और आटे से बना पकवान भी खाया जाता है।
- कुछ महिलाएं इस दिन सिर्फ फलाहार करती हैं और कई जगहों पर मीठी पूरियां भी खाई जाती हैं।
- वट सावित्री व्रत में आम के मुरब्बा भी खाया जा सकता है।
- वट सावित्री व्रत में आप घर पर बनी शुद्ध मिठाई, हलवा या पुआ का सेवन करें।
- इस दिन चना, पूरी और पूए का भोग लगाकर प्रसाद के रूप में इसे ग्रहण कर सकते हैं।
भूल से भी न खाएं ये चीजें
- पूजन करने से पहले और पूजन के दौरान महिलाएं किसी भी चीज का सेवन न करें। पूजन होने के बाद ही फलाहार किया जाता है।
- वट सावित्री व्रत के दिन तामसिक भोजन जैसे लहसुन, प्याज, अंडा, मांस मदिरा से दूरी बनाकर रखनी चाहिए, वरना व्रत का पूर्ण फल प्राप्त नहीं होता।
- इस बात का ध्यान रखें कि व्रत करने वाली महिला के घर न तो तामसिक भोजन बनना चाहिए न ही सेवन किया जाना चाहिए।
- इस दिन पर चावल और दाल से बनी चीजों का भी सेवन नहीं करना चाहिए।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
