Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
Junior Mehmood : पेट के कैंसर से हुआ जूनियर महमूद का निधन, जानें इस खतरनाक बीमारी के लक्षण और बचाव
Veteran actor junior mehmood diagnosed with stomach cancer : 60 से 80 के दशक में ब्रह्मचारी, बॉम्बे टू गोवा, नतीजा, घर घर की कहानी और गुरु और चेला जैसी फिल्मों में काम कर चुके जूनियर महमूद पॉपुलर एक्टर्स की गिनती में आते हैं। वहीं उनके स्टेज 4 कैंसर की खबर ने फैंस को शॉक दिया है।

जूनियर महमूद अभी मुंबई में अपने घर पर ही हैं। उनका पेट का कैंसर चौथे स्टेज पर है। कहा जा रहा है कि जूनियर महमूद की जल्द ही सर्जरी की जाएगी, पर डॉक्टरों के मुताबिक, एक्टर के पास अभी सिर्फ 40 दिन का ही समय है। इन 40 दिनों में से भी कुछ दिन बीत चुके हैं। जितेंद्र को दोस्त के कैंसर की खबर मिली तो वह उनसे मिलने पहुंच गए और इस मुश्किल वक्त में सहारा दिया। पर दोस्त की हालत देख वह रो पड़े।
Junior Mehmood को पेट का कैंसर होने के बारे में दो महीने पहले तब पता चला, जब दो महीने तक बीमार रहने के बाद टेस्ट करवाए। उसमें पता चला कि जूनियर महमूद की आंत में ट्यूमर है और लीवर व फेफड़ों में कैंसर फैल चुका है।
आइए जानते हैं क्या होता है पेट का कैंसर इससे बचने के क्या तरीके हैं?
क्या होता है पेट का कैंसर?

कब होता है पेट का कैंसर-
शुरुआती स्टेज में पेट के कैंसर का लक्षण पता ही नहीं चलता है। पेट में दर्द या भूख नहीं लगने जैसी समस्या आती है। जिसे मरीज आम बीमारी समझ लेते हैं। वैसे तो पेट का कैंसर होने के क्या कारण है? इसको लेकर कोई ठोस सबूत नहीं है। इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं-
- मसालेदार भोजन, नमकीन मछली, स्मोक्ड मीट जैसे आहार ज्यादा लेने पर पेट के कैंसर का जोखिम होता है।
- अगर आपके माता-पिता, भाई-बहन या किसी करीबी रिश्तेदार को कैंसर है तो आपको भी पेट के कैंसर का खतरा रहता है।
- ध्रूम्रपान करने वालों में पेट का कैंसर होने का खतरा ज्यादा होता है।
- गंभीर एट्रोफिक गैस्ट्रिटिस वाले लोगों में पेट का कैंसर होने का खतरा ज्यादा होता है।
- उम्र के साथ पेट के कैंसर का खतरा बढ़ने लगता है। 55 साल से अधिक उम्र के लोगों में इसका खतरा बना रहता है।
क्या है पेट के कैंसर के लक्षण?
थकावट
अपच
हार्ट बर्न
ब्लोटिंग
उल्टी या मितली आना
भूख न लगना
खाना निगलने में तकलीफ
वजन कम होना
थोड़ा खाने से भी पेट भरा-भरा लगना
पेट में दर्द
क्या हैं इसके रिस्क फैक्टर?
अधिक नमक व तेल वाला खाना
स्मोकिंग या तंबाकू खाना
शराब पीना
पेट का अल्सर
पेट के म्यूकस की परत में सूजन
खाने में फल और सब्जी को कम या न शामिल करना
मोटापा
पेट में बैक्टिरीयल इन्फेक्शन
जेनेटिक्स
बचाव
स्मोकिंग से बनाए दूरी: अगर आप स्मोक करते हैं, तो यह करना बंद कर दें। स्मोकिंग सिर्फ पेट के कैंसर का नहीं, बल्कि अन्य दूसरी बीमारियां, जैसे- फेफड़ों का कैंसर, दिल की बीमारियां, मुंह का कैंसर आदि भी हो सकता है। इसलिए, स्मोकिंग और स्मोकिंग करने वालो से दूरी बनाएं।
अल्सर जैसी समस्याओं का इलाज कराएं : अल्सर आपकी सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है। अल्सर की वजह से पाचन से जुड़ी समस्याओं के साथ-साथ पेट के कैंसर की भी समस्या हो सकती है। इसलिए अगर ऐसी कोई समस्या है, तो इसे अनदेखा न करें और तुरंत इसका इलाज कराएं।
डाइट में फलों और सब्जियों को शामिल करें: अपनी डाइट में फलों और सब्जियों को शामिल करें। इससे आपकी सेहत भी बेहतर रहेगी और अन्य दूसरी बीमारियों से भी बचाव में मदद मिलेगी। इसके साथ ही, अपनी डाइट में से प्रोसेस्ड फूड्स को बाहर करें।
एक्सरसाइज करें : मोटापा पेट के कैंसर की वजह बन सकता है। इसलिए, रोज एक्सरसाइज करें। इससे आपका वजन भी कम होगा और आपकी सेहत भी अच्छी रहेगी।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
