Latest Updates
-
Putrada Ekadashi Vrat Katha: पुत्रदा एकादशी पर जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, पूरी होगी संतान से जुड़ी हर कामना -
Putrada Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की भक्ति...इन संदेशों से अपनों को दें पुत्रदा एकादशी की शुभकामनाएं -
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली पीते हैं स्पार्कलिंग वाटर, इस ड्रिंक की खासियत और पीने के फायदे जानें
Virat Kohli and Anushka Sharma Drink Sparkling Water : सेलेब्रिटी कोई भी चीज फॉलो करते हैं, तो वो बहुत जल्दी ट्रेंड बन जाता है। इन दिनों सोशल मीडिया में स्पार्कलिंग वॉटर खूब ट्रेंड कर रहा है। इसकी वजह है अनुष्का शर्मा का इंस्टाग्राम पर शेयर किया एक पोस्ट। दरअसल टी-20 वर्ल्ड कप की जीत के बाद अनुष्का शर्मा ने जश्न मनाते हुए
इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर विराट कोहली से स्पार्कलिंग वॉटर पीने की मांग की। जिसके बाद से लोग जानना चाहते हैं कि आखिर ये स्पार्कलिंग वॉटर क्या चीज है। पिछले कुछ सालों में सेलिब्रिटीज के बीच स्पार्कलिंग वॉटर का ट्रेंड काफी बढ़ गया है। आइए जानते हैं कि ये स्पार्कलिंग वॉटर क्या होता है और क्या इसे पीना सेहत के लिए लाभदायक है।

कार्बोनेटेड वॉटर के नाम से मशहूर
स्पार्कलिंग वॉटर को कार्बोनेटेड वॉटर भी कहा जाता है। आम भाषा में इसे बुलबुले वाला पानी कहते है।
स्पार्कलिंग वॉटर सादे पानी की तुलना में अलग होता है। अलग- अलग फ्लेवर में आने के वजह से लोग इसका स्वाद बेहद पसंद करते हैं। इस तरह का बुलबुले वाला पानी आपने रेस्त्रां या होटल्स में भी जरूर देखा होगा। खासतौर से जो लोग सोडा पीने की लत छोड़ना चाहते हैं, उनके लिए यह बहुत काम की चीज है।
मिनरल से भरपूर होता है ये पानी
इस पानी में कार्बनडाइ ऑक्साइड मिला होता है। दरअसल, कार्बनडाइ ऑक्साइड गैस को पानी में प्रेशर से इंजेक्ट किया जाता है, जिस कारण पानी में बुलबुले उठने लगते हैं। इसका स्वाद बढ़ाने के लिए नमक भी मिलाया जाता है। इसमें पोटेशियम बाइकार्बोनेट, सोडियम बाइकार्बोनेट और सोडियम साइट्रेट जैसे मिनरल्स होते हैं।
स्पार्कलिंग वॉटर पीने के फायदे
- प्यास बुझाने के लिए आर्टिफिशियल ड्रिंक की तुलना में स्पार्कलिंग वॉटर ज्यादा बेहतर होता है।
- नॉन फ्लेवर्ड स्पार्कलिंग वॉटर आपको हाइड्रेट रखता है।
- स्पार्कलिंग वॉटर वेटलॉस में मदद करता है।
- अगर आप सोडा का सेवन कम करना चाहते हैं, तो स्पार्कलिंग वॉटर अच्छा विकल्प है।
- - स्पार्कलिंग वॉटर दांतों के लिए अच्छा है।
- इम्यून सिस्टम के लिए बेहतर होता है ये पानी।
- स्किन और डाइजेशन के लिए बेहतर होता है पानी।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications