Latest Updates
-
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट -
‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ के बाद निमिषा सजयन ने ऐसे घटाया 14 किलो वजन, एक्ट्रेस ने शेयर की वेट लॉस जर्नी -
Paryushana Mahaparva 2026: आज से शुरू हुआ हुआ पर्युषण महापर्व, जानें आठ दिनों का महत्व और नियम -
पेरिस में बना फ्रांस का पहला पारंपरिक हिंदू मंदिर, 1970 के संकल्प से 2026 तक ऐसे पूरा हुआ सफर -
International Literacy Day 2026: क्यों मनाया जाता है अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस? जानें इतिहास, महत्व और थीम -
International Literacy Day 2026: साक्षरता दिवस पर ये संदेश भेज सबको करें जागरूक, बताएं पढ़ने-लिखने का महत्व -
Aja Ekadashi Vrat Katha: अजा एकादशी पर पढ़ें ये व्रत कथा, मिलेगा अश्वमेध यज्ञ के बराबर पुण्य -
Aja Ekadashi 2026: नारायण की कृपा...इन संदेशों के साथ अपने प्रियजनों को भेजें अजा एकादशी की शुभकामनाएं -
National Nutrition Week: प्रेग्नेंसी में जरूरी है सही न्यूट्रिशन, जानें गर्भावस्था में क्या खाएं-क्या न खाएं -
Aja Ekadashi 2026: कब है अजा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व, पूजा विधि और पारण समय
वर्ल्ड कप हारने के बाद अनुष्का के गले लग विराट ने किया दिल हल्का, हग करने से मिलता है इमोशनल सपोर्ट
Virat Kohli Hugs Anushka Sharma After Losing World Cup Final :वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल में पहुंचने के बाद पूरे देश को जीत की काफी उम्मीद थी, लेकिन इस बार भी इंडिया का यह सपना टूट गया। वर्ल्ड कप फाइनल में मिली हार ने पूरे देश को निराश कर दिया। भारतीय खिलाड़ी भी इस हार से बेहद दुखी नजर आए। प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट जीतने वाले विराट कोहली भी हार के बाद अपने आंसूओं को रोक नहीं पाए। जब वे अपनी पत्नी और एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा के पास पहुंचे तो वे उनसे गले लग गए। इस मुश्किल घड़ी में अनुष्का शर्मा ने विराट को काफी हद तक संभाला।

उनका यह मूमेंट पूरे देशवासियों के दिल को छू गया। अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की ये तस्वीर इंटरनेट पर तेजी से वायरल होने लगी और फैन्स ने इन दोनों की बॉन्डिंग और अनुष्का के सर्पोटिव नेचर की बहुत तारीफ की। दरअसल, जब आप इमोशनली कमजोर महसूस करते हैं और उस समय में अपने प्रियजनों को गले लगाते हैं तो एक गहरा शारीरिक प्रभाव पड़ता है। तो चलिए आज इस लेख में हम जानते हैं कि मुश्किल घड़ी में किसी अपने को गले लगाने पर आपको कैसा महसूस होता है-
• ऑक्सीटोसिन होता है रिलीज
• हार्ट हेल्थ पर पॉजिटिव असर
• डोपामाइन को बढ़ावा
• इम्यूनिटी में सुधार
• कोर्टिसोल का रेग्युलेशन
• एंग्जाइटी और डर होता है दूर
ऑक्सीटोसिन होता है रिलीज
जब आप किसी अपने को गले लगाते हैं तो इससे लव हार्माेन ऑक्सीटोसिन रिलीज होता है जो आपसी बॉन्डिंग को मजबूत करता है और तनाव को कम करता है। इससे व्यक्ति खुद को अधिक रिलैक्स महसूस करता है।
कोर्टिसोल होता है रेग्युलेट
कोर्टिसोल एक स्ट्रेस हार्मोन है। लेकिन जब आप किसी को गले लगाते हैं तो इससे तनाव हार्माेन कोर्टिसोल के स्तर को कम करने में मदद मिलती है। जिससे व्यक्ति इमोशनली काफी बेहतर महसूस करता है।
हार्ट हेल्थ पर पॉजिटिव असर
गले लगाने से दो लोगों के बीच एक फिजिकल टच होता है, जो हार्ट हेल्थ पर भी पॉजिटिव असर डालता है। गले लगाना लो ब्लड प्रेशर और हेल्दी हार्ट से जुड़ा हुआ है।
डोपामाइन होता है बूस्ट
गले लगाने से डोपामाइन भी रिलीज होता है। जिसके कारण व्यक्ति का मूड अच्छा होता है और उसके मन में दुख और उदासी की भावनाएं कम होती हैं।
इम्यूनिटी होती है इंप्रूव
अगर आप किसी अपने को हर दिन गले लगाते हैं तो इससे आपका इम्यून सिस्टम भी बेहतर तरीके से फंक्शन करना शुरू कर देता है। खासतौर से, मुश्किल समय में भी आप खुद को अधिक हेल्दी रख पाते हैं।
दूर होती है चिंता और डर
जब आप किसी अपने को गले लगाते हैं तो इससे आपके मन में एक सुरक्षा और आश्वासन की भावना पैदा होती है। जिसके कारण आपके मन में मौजूद चिंता और डर काफी हद तक दूर हो जाता है। फिजिकल रूप से करीब आने से व्यक्ति इमोशनली खुद को अधिक मजबूत महसूस करता है।
अकेलेपन का नहीं होता है अहसास
हार या निराशा के समय में जब आप किसी अपने को गले लगाते हैं तो यह आपके मन में एकजुटता और समर्थन की भावना पैदा करता है। यह आपको याद दिलाता है कि चुनौतियों का सामना करने में आप अकेले नहीं हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
