Latest Updates
-
Sunday Morning to Night Nihari Recipe: धीमी आंच पर पकाएं और पाएं रेस्टोरेंट जैसा लजीज स्वाद -
Kainchi Dham जाने का है प्लान तो रुकने की टेंशन करें खत्म, जानिए कहां मिलेंगे सबसे सस्ते और बेस्ट होटल्स -
Happy Brother's Day 2026 Shayari: प्यारा भाई यह मेरा, ब्रदर्स डे पर अपने भाई को भेजें ये शायरियां -
Restaurant Style Papdi Chaat Recipe: घर पर बनाएं बाजार जैसी चटपटी और कुरकुरी चाट -
B Letter Babies Names: अपने बच्चे के लिए ढूंढ रहे हैं 'B' से यूनिक और ट्रेंडी नाम? देखें 200+ नामों की लिस्ट -
अनोखा गांव जहां हर घर की पार्किंग में खड़ा है प्राइवेट जेट, सब्जी लेने के लिए भी लोग भरते हैं उड़ान -
Bakrid 2026 Holiday Date: 27 मई या 28 मई, कब है बकरीद की सरकारी छुट्टी? यहां जानें सही तारीख -
UP Style Tangy Kadhi Chawal Recipe: घर पर बनाएं यूपी के स्वाद वाली चटपटी कढ़ी -
गर्मियों में क्यों फूटने लगती है नकसीर? नाक से खून आने पर तुरंत करें ये 5 घरेलू उपाय, मिनटों में मिलेगी राहत -
पेट्रोल के दामों में उछाल और प्रचंड गर्मी का कहर! क्या सच साबित हो रही बाबा वेंगा की सदियों पुरानी भविष्यवाणी
Vitamin B12 Deficiency Symptoms : शरीर में दिखने लगते हैं विटामिन बी 12 की कमी के ये लक्षण, जानें क्या करें
हमारा शरीर कई विटामिन, कैल्शियम, मिनरल्स जैसे पोषक तत्वों से मिलकर बना है। ऐसे में इनमें से किसी भी चीज में कमी आ जाए तो फिर शरीर का कमजोर पड़ना लाजिम है। इसकी कमी होने से कई तरह की परेशानियां होने लगती हैं। इसकी कमी से हार्मोन चेंज होने लगते हैं।
भारत और दुनिया भर में विटामिन बी12 की कमी एक आम स्वास्थ्य समस्या बन गई है। शरीर में विटामिन बी 12 के कमी के कारण हमें खानपान के जरिए शरीर में विटामिन बी 12 की कमी को पूरा करना पड़ता है। आइए जानते हैं विटामिन B12 की वेल्यू और इसकी कमी के लक्षण

क्या काम करता है विटामिन B12?
यह विटामिन शरीर में लाल रक्त कोशिकाओं और डीएनए बनाने के लिए जिम्मेदार होता है। इसके अलावा, यह मस्तिष्क और तंत्रिका कोशिकाओं को मजबूत करने का भी काम करता है। ऐसे में यह माना जाता है कि बी 12 की कमी होने पर इसका जल्दी से निदान करना और प्रभावी ढंग से इलाज करना आवश्यक होता है
ये लक्षण आने लगते हैं नजर
झुनझुनी होना
शरीर में विटामिन बी12 की कमी होने पर सबसे पहले नसों में झुनझुनी होने के लक्षण दिखते हैं, जिसे पेरेस्टेसिया भी कहा जाता है। यह विटामिन बी12 की कमी के प्रमुख लक्षणों में से एक है। इस तरह के लक्षण आमतौर पर हाथ-पैरों जैसे अंगों पर नजर आते हैं, जिसमें चुभन, सुइयों जैसा चुभना या सुन्नपन महसूस होता है।
मुंह के छाले
विटामिन बी12 की कमी से मुंह की समस्याएं भी हो सकती हैं। इसमें मुंह के छाले, घाव, जीभ में सूजन और लालिमा आदि शामिल है। वेबएमडी के अनुसार, एक ग्लोसिटिस आपकी जीभ (पैपिला) पर छोटे फूंसी की तरह होती है।
मांसपेशियों में कमजोरी
शरीर में विटामिन बी12 की कमी जैसे-जैसे बढ़ती है, व्यक्तियों की मांसपेशियां उतनी ही कमजोर होने लगती है। इसके अलावा मरीजों को कमजोरी, अस्थिर चाल और दैनिक कार्यों को करने में कठिनाई का अनुभव होता है।

विटामिन बी12 की कमी से थकान भी काफी ज्यादा महसूस होता है। इस स्थिति में मरीजों के शरीर में लगातार थकान और ऊर्जा की कमी होती है, जिसकी वजह से उन्हें ध्यान केंद्रित करने में भी परेशानी का अनुभव होता है।
रेड ब्लड सेल्स की कमी
डॉक्टर का कहना है कि विटामिन बी12 की कमी के कारण होने वाली थकान का संबंध एनीमिया से भी हो सकता है। इस स्थिति में शरीर के टिश्यूज में पर्याप्त रूप से ऑक्सीजन नहीं पहुंच पाते हैं, जिसकी वजह से रेड ब्लड सेल्स में कमी आ सकती है।
इन चीजों का करें सेवन
NCBI पर मौजूद शोध के अनुसार विटामिन बी12 से गैस्ट्रिक कैंसर, हार्ट फेलियर, टाइप 1 डायबिटीज, रुमेटॉइड आर्थराइटिस, न्यूरोलॉजिकल डिसऑर्डर का खतरा बढ़ जाता है। विटामिन बी 12 की कमी को दूर करने के लिए कुछ बेहतरीन स्रोतों में बीफ, पोर्क, हैम, पोल्ट्री, शंख, केकड़ा, डेयरी उत्पाद जैसे दूध, पनीर और दही और अंडों को डाइट में शामिल करना चाहिए।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications