Latest Updates
-
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा
विटामिन K की कमी हो सकती है शरीर के लिए घातक, जानें इसके लक्षण और फूड सोर्स
Vitamin K Deficiency: शरीर को स्वस्थ रखने के लिए कई तरह के विटामिन्स और मिनरल्स की जरूरत होती है। इन्हीं में से एक है विटामिन K, जो एक फैट में घुलनशील (Fat-soluble) विटामिन है। विटामिन K हड्डियों के विकास को बढ़ावा देने, घाव भरने, दिल को स्वस्थ रखने और कैंसर से बचाव करने में मददगार होता है। विटामिन K, मुख्य दो रूप में होता है- विटामिन K1 (फाइलोक्विनोन) और विटामिन K2 (मेनक्विनोन)। विटामिन K1 मुख्य रूप से हरी सब्जियों से मिलता है। वहीं, विटामिन K2 फेर्मेंटेड फूड्स और जानवरों से प्राप्त खाद्य पदार्थों में मौजूद होता है- जैसे चीज, मांस, अंडा आदि। शरीर में विटामिन K की कमी के कारण कई तरह की गंभीर समस्याएं हो सकती हैं। इसके कारण नाक, दांत, मसूड़ों, पेशाब और मल से खून आने की समस्या हो सकती है। इतना ही नहीं, विटामिन K की कमी से शरीर के कई अंग खोखले हो सकते हैं। आज इस लेख में हम आपको विटामिन K की कमी के लक्षण और इसकी कमी को पूरा करने वाले फूड्स के बारे में बताने जा रहे हैं।

विटामिन K की कमी के लक्षण - Vitamin K Deficiency Symptoms In Hindi
थोड़ी सी चोट लगने पर लंबे समय तक खून बहना
नाक से बार-बार खून आना
मसूड़ों या दांतों से खून निकलना
मल या पेशाब में खून आना
घाव भरने में ज्यादा समय लगना
पीरियड्स में ज्यादा ब्लीडिंग होना
जोड़ों और हड्डियों में दर्द
नाखून के नीचे खून के छोटे-छोटे थक्के जमना
विटामिन K फूड सोर्स - Vitamin K Food Sources In Hindi
विटामिन K की कमी को पूरा करने के लिए आपको अपनी डाइट में कुछ फूड्स को शामिल करना चाहिए। इसके लिए आपको हरे पत्तेदार सब्जियां जैसे पालक, पत्ता गोभी, फूल गोभी और ब्रोकोली आदि का सेवन करना चाहिए। इसके अलावा, दूध, अंडे, पनीर, मांस और मछली भी विटामिन K का अच्छा सोर्स माने जाते हैं। साथ ही, सोयाबीन तेल और कैनोला तेल में भी विटामिन K पाया जाता है। आप चाहें तो डॉक्टर की सलाह पर विटामिन K सप्लीमेंट्स भी ले सकते हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
