Latest Updates
-
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
Walking Pneumonia क्या है? कितना निमोनिया से है अलग, जानें लक्षण और इलाज का तरीका
Walking Pneumonia vs. Pneumonia : सर्दियों के मौसम में बदलते तापमान और ठंड के साथ संक्रमण और बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। इन्हीं में से एक है निमोनिया, जो फेफड़ों का संक्रमण है और सही समय पर पहचान और इलाज न मिलने पर गंभीर स्थिति पैदा कर सकता है। अक्सर लोग इसे सामान्य सर्दी-जुकाम समझकर अनदेखा कर देते हैं, लेकिन निमोनिया एक गंभीर बीमारी है, जिसे शुरुआती लक्षणों से पहचानना और समय पर इलाज करवाना जरूरी है।
मगर कभी आपने वॉकिंग निमोनिया के बारे में सुना है। हल्की ठंड के साथ वॉकिंग निमोनिया की शिकायत बढ़ जाती है। आइए जानते है वॉकिंग निमोनिया क्या होता है और ये सामान्य निमोनिया से कितना अलग है और इसके लक्षण क्या है?

Walking Pneumonia क्या है?
वॉकिंग निमोनिया (जिसे Atypical Pneumonia भी कहा जाता है) एक हल्का संक्रमण है, जो फेफड़ों को प्रभावित करता है, लेकिन यह सामान्य निमोनिया जितना गंभीर नहीं होता। यह आमतौर पर बैक्टीरिया Mycoplasma pneumoniae के कारण होता है, लेकिन वायरस भी इसका कारण बन सकते हैं। इस बीमारी का नाम "Walking" इसलिए पड़ा है क्योंकि मरीज इस अवस्था में भी सामान्य गतिविधियों को जारी रख सकते हैं, जैसे चलना-फिरना, हालांकि वे थका हुआ महसूस करते हैं।
निमोनिया और वॉकिंग निमोनिया की वजह
निमोनिया स्टेफिलोकोकस, स्ट्रेप्टोकोकस जैसे वायरस, या फंगस के वजह से फैलता है। वहीं वॉकिंग निमोनिया इसका मुख्य कारण मायकोप्लाज्मा न्यूमोनिया (Mycoplasma pneumoniae) नामक बैक्टीरिया की वजह से फैलता है। इसके अलावा, वायरस और अन्य बैक्टीरिया भी वॉकिंग निमोनिया का कारण बन सकते हैं।
निमोनिया और वॉकिंग निमोनिया के लक्षणों में अंतर
वॉकिंग निमोनिया के लक्षण: लंबे समय तक खांसी (खांसी लगातार कई सप्ताह तक रहती है), हल्का बुखार।
गले में खराश, सिर दर्द, सांस में कठिनाई और थकान महसूस होना।
निमोनिया के लक्षण : तेज बुखार, भारी बलगम वाली खांसी, सीने में दर्द और सांस लेने में कठिनाई।
कैसे फैलता है वॉकिंग निमोनिया?
वॉकिंग निमोनिया हवा के माध्यम से फैलता है, जैसे कि खांसने, छींकने या संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने से। यह बच्चों और किशोरों में अधिक सामान्य होता है, लेकिन वयस्कों को भी प्रभावित कर सकता है। Walking Pneumonia में आपको सामान्य सर्दी से अधिक खांसी और बुखार के साथ-साथ श्वास लेने में कठिनाई हो सकती है। Walking Pneumonia धीरे-धीरे बढ़ सकता है, जबकि सामान्य सर्दी एक या दो हफ्ते में ठीक हो जाती है।
फेफड़ों पर असर
निमोनिया में फेफड़ों के एयर सैक (एल्विओलाई) में मवाद या द्रव भर जाता है। Walking Pneumonia में फेफड़ों में हल्की सूजन होती है, मवाद नहीं भरता।
वॉकिंग निमोनिया को फैलने से कैसे रोकें?
- खांसते या छींकते समय मुंह को ढकें।
- हाथों की स्वच्छता का ध्यान रखें।
- संक्रमण से बचने के लिए भीड़-भाड़ वाले इलाकों से दूरी बनाएं।
- टीकाकरण (जहां उपलब्ध हो) के जरिए अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करें।
इस तरह वॉकिंग निमोनिया का चलता है पता
फिजिकल एक्जामिनेशन: डॉक्टर श्वसन प्रणाली की जांच करते हैं, जैसे कि छाती में सूजन, सांस की गति और किसी भी प्रकार की अजीब ध्वनियां।
रेडियोग्राफी (X-ray): फेफड़ों की स्थिति का आकलन करने के लिए X-ray किया जा सकता है।
ब्लड टेस्ट और स्वाब टेस्ट: संक्रमण के प्रकार को पहचानने के लिए डॉक्टर खून या गले से स्वाब टेस्ट कर सकते हैं।
इलाज
निमोनिया के इलाज में एंटीबायोटिक्स, ऑक्सीजन थेरेपी, और गंभीर मामलों में अस्पताल में भर्ती कराकर इलाज कर सकता है। वहीं वॉकिंग निमोनिया में एंटीबायोटिक्स और आराम से घर पर इलाज।
इन बातों का ध्यान रखें
अगर आपको लगता है कि आपको Walking Pneumonia हो सकता है, तो डॉक्टर से संपर्क करना जरूरी है, क्योंकि इसके इलाज में एंटीबायोटिक्स की आवश्यकता हो सकती है, खासकर यदि यह बैक्टीरियल संक्रमण के कारण हो। शरीर को हाइड्रेटेड रखने के लिए खूब पानी पिएं। गर्म और पौष्टिक फूड खाएं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
