Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
प्लास्टिक की बोतल में होते है टॉयलेट सीट से 40,000 गुणा ज्यादा बैक्टीरिया: स्टडी में खुलासा

गर्मी का मौसम आ गया है, हम सभी के घर में फ्रिज में पानी की बोतले भर के रखना भी शुरू कर दिया गया है। हर कोई अपने बैग, पर्स में पानी की बोतलें लेकर चलने लगा है। लेकिन क्या आपको पता है आप जिस पानी की बोतल को गर्मी के प्रकोप और होने वाली बीमारियों से बचने के लिए करते हैं। सही मायने में उसी बोतल में मौजूद बैक्टीरिया हमारे सेहत के लिए नुकसानदायक है। हाल ही में सामने आई एक स्टडी में पाया गया कि रियूजएबल पानी की बोतलों में 40,000 गुना ज्यादा बैक्टीरिया होते हैं टॉयलेट सीट की तुलना में।
यूएस-आधारित वॉटरफिल्टरगुरु डॉट कॉम द्वारा किए गए एक रिसर्च के अनुसार, एक पानी की बोतल में रसोई के सिंक से दोगुने कीटाणु होते हैं, एक कंप्यूटर माउस के रूप में बैक्टीरिया की चार गुना और एक पालतू जानवर के पीने के कटोरे से 14 गुना ज्यादा बैक्टीरिया मौजूद होते हैं। ऐसे में लोगों को खिलौने, बैग आदि की तुलना में गंदी बोतल से संक्रमित होने की संभावना ज्यादा है।
अस रिसर्च में ये भी बताया गया कि बोतल का सबसे साफ हिस्सा इसका ढक्कन है। जिसमें बैक्टीरिया की मात्रा का दसवां हिस्सा होता है। इन बैक्टीरिया से खुद को बचाने के लिए, शोधकर्ताओं ने लोगों से दिन में कम से कम एक बार गर्म साबुन के पानी से बोतल को साफ करने की सलाह दी है और हफ्ते में कम से कम एक बार इसे अच्छा से साफ करना चाहिए। लेकिन आप प्लास्टिक की बोतलों के स्थान पर इन विकल्पों को भी चुन सकते हैं।
1. बायोडिग्रेडेबल पानी की बोतलें
कुछ कंपनियां अब बायोडिग्रेडेबल सामग्री जैसे कॉर्नस्टार्च से बनी पानी की बोतलें भी बनाने लगी हैं, जो समय के साथ स्वाभाविक रूप से टूट जाती हैं।
2. कांच की बोतलें
कांच पानी की बोतलों के लिए एक टिकाऊ और पर्यावरण के अनुकूल विकल्प है, क्योंकि इसे बार-बार रिसाइकल किया जा सकता है।
3. स्टेनलेस स्टील की बोतलें
ट्रेवलिंग के लिए स्टेनलेस स्टील की बोतलें सबसे अच्छा विक्लप है। यह टिकाऊ, लंबे समय तक चलने वाली होती है। अगर आप प्लास्टिक से निकलने वाले रसायनों के बारे में सोच कर परेशान हैं तो इस विकल्प को चुन सकते हैं।
4. सिरेमिक बोतलें
आज के समय में मार्केट में सिरेमिक की बोतलें भी आसानी से मिलने लगी है। सिरेमिक की बोतलें पर्यावरण के अनुकूल विकल्प हैं जो टिकाऊ हैं और लंबे समय तक बार-बार उपयोग किया जा सकता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
