Latest Updates
-
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल
बिना काटे कैसे मालूम करे कि तरबूज लाल और रसीले हैं, ये पता करने के है कुछ तरीके
गर्मियों में मीठे और रसीले तरबूज खाने का मजा ही कुछ और होता है। तपती धूप की चुंभन को खत्म करने के लिए तरबूज सा रसभरा कुछ नहीं हो सकता था। ऐसे में तरबूज अगर मीठा न हो तो सारा स्वाद खराब हो जाता है। ऐसे में आपको कुछ ऐसे टिप्स बता रहे हैं, जो लाल और मीठा तरबूज खरीदने में आपकी मदद कर सकते हैं।
तरबूज जब मीठा होता है तभी उसका स्वाद अच्छा होता है। वरना गर्मी के दिनों में तरबूज खाने का कोई मजा नहीं है। इसलिए यह जानना बहुत जरूरी है कि सही फल कैसे चुनें। यहां कुछ टिप्स दिए गए हैं जो आपको यह पहचानने में मदद करते हैं कि तरबूज मीठा है या नहीं।

पीले दाग
जब भी कभी आप तरबूज खरीदने जाएं, उस पर पड़े पीले दाग जरुर देखें। कई लोग हरा तरबूज खरीदना पसंद करते हैं, लेकिन हरा तरबूज कई बार अंदर से कच्चा निकलता है। तरबूज पर दिखने वाले पीले दाग इस बात की ओर इशारा करते हैं कि इन्हें खेतों में धूप के नीचे अच्छे से पकाया गया है। ये अंदर से पका हुआ निकलता है।
भारी तरबूज
तरबूज खरीदते वक्त ख्याल रखें कि अगर दो तरबूज अगर एक ही साइज के दिख रहे हैं तो दोनों को हाथ में उठाकर भार देख लें। जिस तरबूज का भार ज्यादा हो, उसे ही खरीदें। क्योंकि जो तरबूज रसीला और मीठा होगा, उसका भार हमेशा ज्यादा होगा।

ज्यादा चमक वाला तरबूज न खरीदें
अगर पीले दाग वाले तरबूज नहीं मिल रहे तो गहरे रंग के वहीं तरबूज लें जो देखने में भद्दे से ही दिख रहे हैं, क्योंकि चमकदार दिखने वाले तरबूज हमेशा अंदर से कच्चे निकलते हैं। जबकि भद्दे दिखने वाले तरबूज ज्यादा रसीले और मीठे होते हैं।
कटा हुआ नहीं, पूरा तरबूज खरीदें
आप जिस तरबूज को खरीदने की योजना बना रहे हो, हो सकता है उसमें आपको इंजेक्शन के छिद्रों की पहचान करनी होगी। कभी-कभी विक्रेता तरबूज का इंजेक्शन लगाते हैं और उस पर आप इंजेक्शन के छेद साफ दिखाई देते हैं। साथ ही इसे खरीदते समय इस बात पर भी ध्यान दें कि तरबूज पूरी तरह साबुत और सही हो और कटा हुआ न हो। तो इन बातों को ध्यान में रखते हुए पूरा तरबूज खरीदें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
