Latest Updates
-
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष में पति-पत्नी को शारीरिक संबंध बनाने चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
World Rabies Day 2026: कुत्ते के अलावा किन जानवरों के काटने से हो सकता है रेबीज? जानें लक्षण और बचाव के उपाय -
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब
छोटी-छोटी बातों पर ओवररिएक्ट करती है बीवी, अगर हां तो ये है डील करने के तरीके
कपल्स के बीच झगड़े होना बेहद ही आम बात है। कई बार उनके बीच छोटी-छोटी बातों को लेकर अनबन हो जाती है। शुरुआत में भले ही इससे किसी को कोई दिक्कत ना हो, लेकिन जब पत्नी हर बात पर ओवर रिएक्ट करने लगती है तो ऐसे में सिचुएशन
को हैंडल करना काफी मुश्किल हो जाता है। हो सकता है कि वह हरदम आपसे नाराज रहे या फिर आप पर शक करे या फिर कंट्रोलिंग होने की कोशिश करे तो ऐसे में आप काफी अधिक परेशान हो जाएंगे।

कभी-कभी वाइफ के क्रेजी बिहेवियर के कारण रिश्ते में ही दरार आनी शुरू हो जाती है। ऐसा इसलिए होता है, क्योंकि पत्नी का स्वभाव बदलता नहीं है। वहीं, दूसरी ओर पति को यह समझ में नहीं आता है कि वह अपनी पत्नी या रिलेशन को किस तरह हैंडल करे। अगर आपके साथ भी ऐसा ही होता है तो आज हम आपको ऐसे कुछ आसान तरीकों के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें अपनाकर आप अपनी क्रेजी वाइफ को आसानी से हैंडल कर सकते हैं-
कम्युनिकेशन को ना करें बंद
यह देखने में आता है कि जिनकी वाइफ हर बात पर ओवररिएक्ट करती है, उनके पति किसी भी तरह की लड़ाई-झगड़े या तनाव से बचने के लिए अपनी पत्नी से बात करना ही बंद कर देते हैं। हालांकि, ऐसा करना बिल्कुल भी उचित नहीं माना जाता है। जब आप आपसी बातचीत के बीच एक दीवार खड़ी कर देते हैं, तो इससे उनके बीच की गलतफहमी या फिर दूरियां कम नहीं हो पाती हैं। इसलिए, भले ही रिश्तों में कितनी भी समस्या हो, आपको अपने पार्टनर से बातचीत अवश्य करनी चाहिए।
कारणों को पहचानें
अगर आपके पार्टनर का व्यवहार पिछले कुछ वक्त से बदलने लगा है तो ऐसे में आपको इसके पीछे के कारणों को जानने की कोशिश करनी चाहिए। मसलन, अगर आपने कभी अपने पार्टनर से झूठ बोला हो और फिर उसके बाद आपका पार्टनर आप पर विश्वास ही ना करता हो। ऐसे में हो सकता है कि वह हर बात पर ओवररिएक्ट करना शुरू कर दें। इसलिए उन कारणों को पहचानें और फिर अपने पार्टनर से इस विषय में बात करें। जब आपके पार्टनर को आपका प्वॉइंट ऑफ व्यू समझ में आ जाएगा तो इससे वह भी अपने व्यवहार में बदलाव करने की कोशिश करेगी।
रिलेशन को बेहतर बनाने की कोशिश करें
जिन लोगों की वाइफ ओवर रिएक्ट करती है, उनके पार्टनर अपने रिलेशन को बेहतर बनाने के प्रयास ही छोड़ देते हैं। जबकि ऐसा करने से कुछ भी बदलने वाला नहीं है। बेहतर होगा कि अपनी पत्नी को बताएं कि आप इस रिश्ते को तोड़ नहीं रहे हैं, बल्कि आप इसे पहले की ही तरह बेहतर बनाना चाहते हैं। भले ही आप हनीमून फेज़ में वापस नहीं आएंगे, लेकिन फिर भी अपने रिश्ते में एक नए तरह की बॉन्डिंग व प्यार को महसूस करेंगे। यकीनन ऐसा करने से आपके बीच रिश्ता काफी अच्छा बनेगा।
लें प्रोफेशनल हेल्प
अगर आपको ऐसा लग रहा है कि चीजें अब आपके नियंत्रण से बाहर होने लगी हैं और आपके लिए सिचुएशन को हैंडल कर पाना काफी मुश्किल हो पा रहा है, तो ऐसे में प्रोफेशनल हेल्प लेने से बिल्कुल भी ना हिचकिचाएं। आपको शायद अहसास ना हो, लेकिन प्रोफेशनल काउंसलर के पास जाने से आपके रिलेशन व पत्नी के स्वभाव में काफी पॉजिटिव बदलाव आएगा।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
