Latest Updates
-
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन -
बारिश में बाल झड़ना कैसे रोकें: कारण, देखभाल और जरूरी पोषक तत्व -
Ashtami Navami 2026 Date: अष्टमी और नवमी कब है? जानें सही तिथि, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और महत्व
महिलाओं में बढ़ रही है प्रजनन से जुड़ी दिक्कतें, जानिए देखभाल करने के तरीके
प्रजनन स्वास्थ्य मानव जीवन का एक महत्वपूर्ण पहलू है क्योंकि यह किसी व्यक्ति को शारीरिक, मानसिक, भावनात्मक तरीके से प्रभावित कर सकता है और भारत की बात करें तो असुरक्षित यौन के मामले यहाँ सबसे ज्यादा है। कुछ सर्वे के अनुसार, भारत में कम से कम 40% युवाओं का कहना है कि उन्हें उन गर्भ निरोधक लेने में समस्याएं आती है।
यह जानना जरुरी है की प्रजनन स्वास्थ्य क्या है, प्रजनन स्वास्थ्य से जुडी समस्याऍ और उपायों के बारे में। महिलाओं के प्रजनन स्वास्थ्य की देखभाल में जीवन शैली में बदलाव के साथ-साथ नियमित जांच करवाना भी जरुरी है । आज आपको गुरुग्राम के सीके बिरला अस्पताल में निदेशक - प्रसूति एवं स्त्री रोग डॉ. दीपिका अग्रवाल द्वारा सुझाएं गए कुछ तरीको के बारे में बताते हैं।

सुरक्षित तरीके से सेक्स अभ्यास करें
अनचाही गर्भावस्था और यौन संचारित संक्रमणों को रोकने के लिए कंडोम या जन्म नियंत्रण के अन्य रूपों का प्रयोग करें।
नियमित जांच करवाएं
पैप परीक्षण, मैमोग्राम और एचपीवी परीक्षण सहित नियमित स्त्रीरोग संबंधी टेस्ट करवाएं जिससे वक़्त रहते आप किसी गंभीर बीमारी से बच सकें।
अच्छी लाइफस्टाइल रखें
संतुलित आहार खाएं, नियमित व्यायाम करें और स्ट्रेस से दूर रहे। अच्छी हेल्थी लाइफस्टाइल आपको प्रजनन स्वास्थ्य समस्याओं के जोखिम को कम करने में मदद कर सकता है।
बॉडी में किसी भी तरह की परेशानी का इलाज करवाएं
अगर आप किसी भी दर्द, बेचैनी, या असामान्य स्थिति को महसूस करते हैं तो तुरंत अपना इलाज करवाएं।
धूम्रपान और अत्यधिक शराब पीने से बचें
धूम्रपान और अत्यधिक शराब पीना शरीर पर नेगेटिव प्रभाव डालता है और कुछ कैंसर के जोखिम को बढ़ा सकते हैं।
फैमिली हिस्ट्री को जानें
अपने परिवार के प्रजनन स्वास्थ्य समस्याओं के इतिहास को जानने से आपको और आपके डॉक्टर को स्क्रीनिंग और रोकथाम के बारे में मदद मिल सकती है। ऐसे में फैमिली हिस्ट्री को जानें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
