Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
क्या रात में ब्रा पहनकर सोने से हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर? जानें एक्सपर्ट की राय
Wearing Bra At Night Is Right Or Wrong: महिलाओं के लिए पूरा दिन ब्रा पहनना एक मुश्किल काम है। सर्दियों में तो इतनी दिक्कत नहीं होती है लेकिन गर्मियों के मौसम में स्किन एलर्जी जैसी दिक्कतें होना आम है। मगर एक सवाल है जो हर महिला के जेहन में आता है कि क्या रात को ब्रा पहनकर सोना सही है या किसी बीमारी की दस्तक? अक्सर सोशल मीडिया और व्हाट्सएप पर ऐसे दावे किए जाते हैं कि रात को ब्रा पहनने से शरीर का ब्लड सर्कुलेशन और लिम्फैटिक ड्रेनेज (विषैले पदार्थों की सफाई) रुक जाता है, जिससे कैंसर की गांठें बन सकती हैं। लेकिन क्या इन दावों में वाकई कोई सच्चाई है? डॉ. तरंग कृष्णा ने इस बारे में विस्तार से बताया है। आइए, इस गंभीर विषय पर गहराई से जानते हैं कि रात में ब्रा पहनना आपके लिए कितना सुरक्षित है और कैंसर के दावों में कितनी हकीकत है।

क्या रात में ब्रा पहनना सेफ है?
अक्सर एक सवाल बहुत ज्यादा सर्च किया जाता है कि क्या रात में ब्रा पहनकर सोना चाहिए? कैंसर विशेषज्ञ डॉ तरंग कृष्णा ने बताया कि महिलाओं को रात में ब्रा पहनकर नहीं सोना चाहिए। उन्होंने बताया कि बहुत अधिक टाइट ब्रा पहनने से ब्लड सर्कुलेशन रुक जाता है और एक ही जगह पर लगातार खुजली और इरिटेशन होना कैंसर का कारण हो सकता है।
वायर्ड ब्रा को लाइफस्टाइल से करें बाहर
एक्सपर्ट के अनुसार, महिलाओं को अपने लाइफस्टाइल से वायर्ड ब्रा को बिल्कुल बाहर कर देना चाहिए। वायर्ड ब्रा का बहुत अधिक इस्तेमाल इरिटेशन का कारण बनता है और वहीं से कैंसर की शुरुआत भी हो सकती है। हालांकि उन्होंने इस बात पर जोर नहीं दिया कि महिलाओं को नॉर्मल ब्रा नहीं पहननी चाहिए। ऐसे में आप रात में ब्रा पहनकर सोने की आदी हैं तो इस बात का ध्यान रखें कि वो बहुत टाइट न हो।
रात में ब्रा पहनकर सोने के नुकसान
1. रक्त संचार (Blood Circulation) में बाधा
सोते समय हमारा शरीर पूरी तरह रिलैक्स होना चाहता है। अगर ब्रा की इलास्टिक या स्ट्रैप्स बहुत टाइट हैं, तो यह ब्रेस्ट टिशू के आसपास के रक्त संचार को प्रभावित कर सकती है।
2. त्वचा में संक्रमण (Skin Irritation & Infection)
रात भर ब्रा पहने रहने से त्वचा और कपड़े के बीच पसीना जमा हो जाता है। जिससे फंगल इन्फेक्शन का खतरा बढ़ जाता है।
रैशेज: ब्रा के हुक या स्ट्रैप्स रात भर त्वचा पर रगड़ खाकर खुजली, लाल निशान या रैशेज पैदा कर सकते हैं।
3. लिम्फैटिक ड्रेनेज में रुकावट
लिम्फ नोड्स हमारे शरीर से विषैले पदार्थों (Toxins) को बाहर निकालने में मदद करते हैं। बहुत अधिक टाइट ब्रा पहनने से लिम्फ वाहिकाओं पर दबाव पड़ता है, जिससे शरीर की स्वाभाविक सफाई प्रक्रिया धीमी हो सकती है।
4. हाइपरपिग्मेंटेशन (त्वचा का काला पड़ना)
रात में ब्रा पहनकर सोने से त्वचा काली पड़ सकती है। इसे हाइपरपिग्मेंटेशन कहा जाता है।
5. नींद में खलल
टाइट ब्रा पहनने से आपकी नींद खराब हो सकती है क्योंकि ज्यादा टाइट ब्रा पहनने से खुजली की समस्या हो सकती है।
कब ब्रा पहनकर सोना फायदेमंद हो सकता है?
भारी ब्रेस्ट (Heavy Breasts): अगर आपके स्तनों का आकार बड़ा है, तो रात में एक हल्की, कॉटन की स्पोर्ट्स ब्रा पहनना आपको सपोर्ट दे सकता है और पीठ दर्द या खिंचाव से बचा सकता है।
स्तनपान कराने वाली माताएं: नर्सिंग मदर्स के लिए पैड्स को अपनी जगह रखने के लिए ढीली ब्रा पहनना मददगार होता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
