Latest Updates
-
भाई दूज 2026 कब है: 10 या 11 नवंबर? जानें भाई को तिलक लगाने का शुभ मुहूर्त -
गोवर्धन पूजा कथा: इंद्रदेव का अहंकार तोड़ने के लिए श्रीकृष्ण ने उठाया था पर्वत -
गोवर्धन पूजा 2026: सिर्फ 2 घंटे 10 मिनट मिलेगा पूजा का शुभ मुहूर्त, जानें विधि और महत्व -
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन
इस भयंकर गर्मी में एक बार जरूर पीए ये शरबत, पेट को ठंडक देगा, जानें बनाने का तरीका
गर्मी के मौसम में शरीर को ठंडा रखने के लिए लोग तरह-तरह के ड्रिंक्स का सेवन करते हैं, जैसे लस्सी, छाछ, गन्ने का जूस, बेल का शरबत और आम का पना। लेकिन क्या आपने कभी चंदन के शरबत के बारे में सुना है? चंदन का शरबत न केवल शरीर को ठंडा रखता है, बल्कि लू, डिहाइड्रेशन और पेट की समस्याओं से भी बचाव करता है। यह एक आयुर्वेदिक पेय है, जिसे बनाना भी बहुत आसान है। आइए जानते हैं इसके फायदे और बनाने की विधि।

चंदन का शरबत पीने के फायदे
1. शरीर को ठंडक देता है
चंदन की प्रकृति ठंडी होती है और यह शरीर को अंदर से ठंडा रखता है। गर्मी के कारण पाचन तंत्र और रक्त प्रवाह प्रभावित हो सकता है, लेकिन चंदन का शरबत इन समस्याओं को दूर करने में मदद करता है।
2. लू से बचाव करता है
गर्मी में लू लगना एक आम समस्या है, जिससे कमजोरी और गंभीर बीमारियां हो सकती हैं। चंदन के शरबत की ठंडी तासीर लू से बचाने में सहायक होती है।
3. पेट को स्वस्थ रखता है
गर्मी में अक्सर पाचन संबंधी समस्याएं, जैसे अपच, गैस और एसिडिटी हो जाती हैं। चंदन का शरबत पेट को ठंडा रखता है और पाचन तंत्र को मजबूत करता है।
चंदन का शरबत बनाने की विधि
आवश्यक सामग्री
- चीनी या मिश्री - 1 किलो
- पानी - 3 लीटर
- चंदन पाउडर - 30 ग्राम
- दूध - 100 मि.ली. (आधा कप से कम)
- केवड़ा वाटर एसेंस - 10-15 बूंद
- नींबू का रस - 2 चम्मच
बनाने की प्रक्रिया
- चंदन पाउडर को सूती कपड़े में बांधकर पोटली बना लें।
- एक बड़े बर्तन में पानी और चीनी डालकर उबालें।
- जब पानी उबलने लगे, तो उसमें दूध डालकर 3-4 मिनट तक पकाएं।
- अब इसमें केवड़ा वाटर और नींबू का रस मिलाएं और गैस बंद कर दें।
- इस गर्म मिश्रण में चंदन की पोटली डालकर रातभर के लिए छोड़ दें।
- सुबह पोटली निकालकर पानी को छान लें। आपकी चंदन की चाशनी तैयार है।
- इसे फ्रीज में स्टोर करें और जब भी पीना हो, 5 चम्मच चाशनी ठंडे पानी में मिलाएं।
सावधानियां
- चंदन का पाउडर सीधे पानी में न मिलाएं।
- इसका अत्यधिक या लंबे समय तक सेवन न करें।
- किडनी रोगी इस शरबत का सेवन न करें।
- चंदन का शरबत गर्मियों में एक बेहतरीन प्राकृतिक उपाय है, जो शरीर को शीतलता और ऊर्जा प्रदान करता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
