Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान
सर्दियों में चाय-कॉफी के अलावा पिएं ये कश्मीरी चाय, मिलेंगे कई फायदे
Kashmiri Kahwa Benefits : सर्दियों में मसालों से बनी कहवा चाय बेहद फायदेमंद होती है। यह कश्मीर की पारंपरिक हर्बल चाय है, जिसे मसालों और ड्राई फ्रूट्स से तैयार किया जाता है। इसकी सुगंध और स्वाद इसे खास बनाते हैं। कहवा टी की तासीर गर्म होती है, जो ठंड के मौसम में शरीर को गर्माहट देती है।
यह इम्यूनिटी को बूस्ट करने में मदद करती है और सर्दी-जुकाम से बचाव करती है। कहवा टी न केवल स्वादिष्ट होती है, बल्कि स्वास्थ्य के लिए भी लाभकारी है। सर्दियों में इसे अपने आहार में शामिल करके आप ठंड से बचाव और सेहतमंद जीवनशैली अपना सकते हैं।

इम्यूनिटी करती हैं बूस्ट
सर्दियों में कमजोर इम्यूनिटी के कारण मौसमी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। इस मौसम में कहवा टी का सेवन स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है। यह पारंपरिक हर्बल चाय इम्यूनिटी बूस्ट करने में मदद करती है और शरीर को संक्रमण व बीमारियों से बचाने में सहायक है। मसालों और ड्राई फ्रूट्स से बनी कहवा टी में एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं, जो मौसमी बीमारियों से लड़ने की ताकत देते हैं। इसे नियमित रूप से पीने से सर्दी-जुकाम और अन्य संक्रमणों से बचाव होता है। अपने आहार में कहवा टी को शामिल करके आप सर्दियों में स्वस्थ और ऊर्जावान बने रह सकते हैं।
अपच, गैस, व कब्ज को करें दूर
सर्दियों में पाचन संबंधी समस्याओं से बचने के लिए कहवा टी फायदेमंद है। यह पाचन-तंत्र को मजबूत बनाती है और अपच, गैस, व कब्ज जैसी दिक्कतों को दूर करती है। मसालों से भरपूर कहवा टी जंक फूड के सेवन से होने वाले पाचन विकारों को सुधारने में मदद करती है।
टॉक्सिक पदार्थ निकालें
सर्दियों में ओवरइटिंग से शरीर में विषाक्त पदार्थ जमा हो सकते हैं। कहवा टी इन टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में मदद करती है और शरीर को डिटॉक्स करती है। इसके सेवन से संक्रमण का खतरा भी कम होता है। मसालों और औषधीय गुणों से भरपूर कहवा टी सर्दियों में स्वस्थ रहने का प्रभावी उपाय है।
वेटलॉस करें
सर्दियों में वजन घटाने के लिए कश्मीरी कहवा टी फायदेमंद है। यह शरीर में जमा अतिरिक्त फैट को बर्न करने में मदद करती है और कम कैलोरी वाली होती है। हालांकि, वेट लॉस के लिए केवल कहवा टी ही नहीं, बल्कि संतुलित डाइट और नियमित एक्सरसाइज भी जरूरी है।
कहवा टी बनाने का तरीका
कहवा टी बनाने के लिए सबसे पहले दालचीनी, लौंग, और हरी इलायची को कूट लें। फिर बादाम और अखरोट को बारीक टुकड़ों में काट लें। एक पैन में पानी लें और उसमें कुटे हुए मसाले, गुलाब की पंखुड़ियां, और कटे हुए ड्राई फ्रूट्स डालें। इस मिश्रण को मध्यम आंच पर कुछ देर तक उबालें, ताकि इसका स्वाद अच्छी तरह से आ जाए। तैयार कहवा टी को छानकर गर्मागर्म परोसें। चाहें तो स्वाद के लिए शहद या केसर भी मिला सकते हैं। यह चाय स्वास्थ्यवर्धक और स्वादिष्ट होती है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
