Latest Updates
-
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया
Neem Flower Benefits: डायबिटीज और पेट में एसिड का पक्का इलाज है नीम के फूल, खून भी करता है साफ
Neem Flower Benefits : नीम का स्वाद में कड़वापन जरूर होता है लेकिन इससे मिलने वाले फायदे कमाल के होते है। नीम के पत्तों में कई गुण छिपे होते है। गर्मियों के मौसम में अक्सर त्वचा और पेट के पाचन से जुड़े खतरे बढ़ जाते है। लोग इस मौसम में अक्सर हाइपर एसिडिटी, शरीर में जलन हीट स्ट्रोक और चेहरे पर फोड़े-फुंसियों की समस्याओं से जूझने लगते हैं।
पुराने जमाने में लोग गर्मी से जुड़ी हर समस्या का इलाज नीम के जरिए करते थे। इसमें मौजूद एक से बढ़कर एक औषधीय गुण हर समस्या को जड़ से खत्म कर देता है। आइए जानते है नीम के फूल का सेवन करने के फायदे।

खत्म करता है खुजली की समस्या
गर्मियों में खुजली की समस्या बढ़ जाती है इससे निपटने के लिए यह उपाय असरदार है। नीम के फूल और पत्तों में एंटीसेप्टिक, एंटीमाइक्रोबियल, एंटी-इचिंग, हीलिंग, कूलिंग गुण होते हैं, जिस वजह से यह फायदेमंद है।
खत्म करें पेट के कीड़े
गर्मियों में पेट के कीड़े और पेट में एसिड बनने की समस्या की वजह से पेट में कई तरह की पाचन संबंधित समस्याएं होने लगती है। नीम के फूल और पत्ते कड़वे स्वाद के कारण इन समस्याओं को जड़ से खत्म करते हैं।
खून को करता साफ
नीम के फूल और पत्ते ब्लड प्यूरीफायर की तरह काम करते हैं और लिवर की क्षमता को बढ़ाते है। साफ खून शरीर को चर्म रोगों से बचाता है।
शरीर की इम्यूनिटी बढ़ाने में उपयोगी
नीम के फूलों में मौजूद गुण शरीर इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए जाने जाते हैं। इसका सेवन करने से आपके शरीर की इम्यूनिटी मजबूत होती है। कई लोग इम्यूनिटी मजबूत करने के लिए नीम के फूलों का शरबत पीना पसंद करते हैं।
स्किन से जुड़ी समस्याएं दूर करें
नीम के फूलों में एंटी फंगल, एंटी बैक्टीरियल और एंटी सेप्टिक गुण पाए जाते हैं। इसका सेवन करने से चेहरे पर दानें, एक्ने, पिंपल्स की समस्याएं दूर होती है। नीम के फूलों का पेस्ट बनाकर चेहरे को ठंडक मिलती है।
पाचन तंत्र को स्वस्थ बनाए
नीम के फूलों का इस्तेमाल करने से कब्ज, गैस और अपच की समस्या से राहत मिलती है। इससे पेट का पाचन तंत्र भी मजबूत होता है।
मुंह के गंदे बैक्टीरिया को करता है खत्म
नीम के फूल खाने से मुंह में मौजूद बैक्टीरिया खत्म होते है और सांसों की दुर्गंध की समस्या खत्म होती है।
मलेरिया से बचाए
मलेरिया होने पर आपको नीम के फूलों का रस पीना चाहिए। डॉक्टर के अनुसार, इसमें ज्वरनाशक गुण पाए जाते हैं। जो आपकी तबीयत में सुधार लाता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications